इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मुकाबला 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है।

गुजरात टाइटंस ने अब तक आठ मैच खेले हैं। इनमें से उसने चार मैच जीते और चार हारे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी आठ मैच खेले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उसमें से छह मैच जीते हैं और दो मुकाबलों में हार झेली है। उसके 12 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है।

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेगंलुरु हेड टू हेड

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक सात मैच खेले गए हैं। इनमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का गुजरात टाइटंस के खिलाफ पलड़ा थोड़ा भारी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चार मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस ने तीन मैच जीते हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच खेला गया है। उसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले सभी सात मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत के साथ खत्म हुए हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी होनी चाहिए, लेकिन यह पूरी तरह से बल्लेबाजों के पक्ष में होने की संभावना कम है। यह वही पिच है जिस पर पिछले साल IPL का फाइनल खेला गया था, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 190 रन डिफेंड किये थे। इस सीजन में अब तक इस पिच पर खेले गए एकमात्र IPL मैच में KKR 180 रन पर ऑलआउट हो गई थी और GT ने इसे आसानी से पांच विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Gujarat Titans 
158/6 (15.5)

vs

Royal Challengers Bengaluru  
155 (19.2)

Match Ended ( Day – Match 42 )
Gujarat Titans beat Royal Challengers Bengaluru by 4 wickets

अहमदाबाद में मौसम की स्थिति काफी खराब रही है, जहां तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। इसका मतलब है कि पिच पर सामान्य से थोड़ा ज्यादा पानी डाला गया है। यह काफी हद तक एक समान लाल मिट्टी वाली पिच होनी चाहिए, जिस पर खूब रन बनने की उम्मीद है। इस पिच पर 190-200 के स्कोर वाला मैच काफी रोमांचक हो सकता है।

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस की बात करें तो प्रसिद्ध कृष्णा पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह अरशद खान आये थे और उनका प्रदर्शन काफी महंगा साबित हुआ। RCB के खिलाफ मैच में प्रसिद्ध कृष्णा के फिर से टीम में शामिल होने की संभावना है। गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मैच में अशोक शर्मा को भी नहीं खिलाया था। संभावना है कि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में लाया जाये।

कगिसो रबाडा ने 15 पारियों में विराट कोहली को चार बार आउट किया है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने आठ पारियों में उन्हें तीन बार आउट किया है। राशिद खान का देवदत्त पडिक्कल के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है। राशिद खान ने सात पारियों में देवदत्त पडिक्कल को चार बार आउट किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फिल सॉल्ट की स्थिति पर अभी कोई स्पष्टता नहीं दी है। फिल साल्ट चोट के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल पाए थे। अगर जैकब बेथेल के इंग्लैंड टीम के साथी खिलाड़ी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं तो उन्हें एक और मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

भुवनेश्वर कुमार का जोस बटलर और शुभमन गिल के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा है। भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर को आठ और शुभमन गिल को चार बार आउट किया है। शुभमन गिल को जोस हेज़लवुड ने भी छह पारियों में दो बार आउट किया है।

इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने साई सुदर्शन को भी उतनी ही पारियों में दो बार आउट किया है। इससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नई गेंद के गेंदबाजों और GT के शीर्ष तीन बल्लेबाजों के बीच का मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XII: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुतार, प्रसिद्ध कृष्णा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित XII: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसीख सलाम डार, सुयश शर्मा।

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

  • मुकाबला: IPL 2026 का 42वां मैच, गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • मैच की तारीख: 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैदान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।
  • सीधा प्रसारण: गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
  • लाइव स्ट्रीमिंग: गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच से जुड़े रोचक तथ्य

  • विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सात पारियों में 432 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनका औसत 86.40 है और स्ट्राइक रेट 149.48 है।
  • IPL 2024 के अंत तक देवदत्त पडिक्कल का तेज गेंदबाजों के खिलाफ स्ट्राइक रेट 123.14 था। आईपीएल 2025 की शुरुआत से अब तक तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट (SR) बढ़कर 168.62 हो गया है।
  • भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन डेथ ओवर्स (आखिरी चार ओवर) में छह विकेट लिए हैं, जो इस सीजन दूसरे सबसे ज्यादा विकेट (इस अवधि में) हैं। इस दौरान उन्होंने प्रति ओवर सिर्फ 7.6 रन दिए हैं।
  • अपनी शुरुआती 6 पारियों में सिर्फ 135 रन बनाने वाले साई सुदर्शन ने पिछली दो पारियों में 100 और 87 रन बना जबरदस्त वापसी की। उनका स्ट्राइक रेट 152 रहा है। यह उनके पिछले प्रदर्शन (145) से थोड़ा बेहतर है।

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिल साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।

गुजरात टाइटंस की टीम: रविश्रीनिवासन साई किशोर, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुतार, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन।

IPL में चौथी बार 240 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल, SRH ने की PBKS की बराबरी

आईपीएल में 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करना न्यू नॉर्मल हो गया है। आईपीएल 2026 में 10वीं बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ। दूसरी बार 240 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)