इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक पांच मैच खेले हैं, लेकिन अब तक उसे एक भी जीत हासिल नहीं हुई है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में हालांकि एक अंक है, क्योंकि छह अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ उसका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसके कारण दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले थे। कोलकाता नाइट राइडर्स पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर है।
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में चार मैच खेले हैं। इसमें से उसे दो मैच में जीत और दो मैच में हार नसीब हुई है। गुजरात टाइटंस के चार अंक हैं और वह आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड 2 हेड
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक चार मैच खेले गए हैं। इसमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है। गुजरात टाइटंस ने तीन मैच जीते हैं, जबकि एक हारे हैं। हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स को 2023 में इसी मैदान पर मिली अपनी एकमात्र जीत से प्रेरणा मिलेगी। तब रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर केकेआर को एक सनसनीखेज जीत दिलाई थी।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच और अहमदाबाद की मौसम रिपोर्ट
आईपीएल 2026 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए अब तक एकमात्र मैच में गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स के 210 रन के स्कोर को पार करने के बेहद करीब पहुंच गई थी। ऐसे में इस बार भी बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो सकता है।
Indian Premier League, 2026
Gujarat Titans
181/5 (19.4)
Kolkata Knight Riders
180 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 25 )
Gujarat Titans beat Kolkata Knight Riders by 5 wickets
टी20 विश्व कप के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पिच नंबर 6 बल्लेबाजी के लिए शानदार थी। इस पिच पर तेज गेंदबाजों जोर से गेंद डालने पर अतिरिक्त उछाल मिलता था। पिच में शुरुआत में थोड़ी स्विंग देखने को मिलती है, लेकिन वह उतनी ही तेजी से खत्म भी हो जाती है।
स्पिनर्स को पिच से ज्यादा मदद की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सबसे सही फैसला होगा। अहमदाबाद के मौसम की बात करें तो आसमान साफ है और तापमान भी काफी ज्यादा है। हालांकि, शाम 7:30 बजे मैच शुरू होने से खिलाड़ियों को शायद ज्यादा मुश्किल नहीं होगी।
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित XI
राशिद खान ने T20 में रोवमैन पॉवेल पर अपना दबदबा बनाए रखा है। उन्होंने 36 गेंद में पॉवेल को तीन बार आउट किया है और सिर्फ 26 रन दिए हैं। गुजरात टाइटंस के लिए यह फायदेमंद होगा कि वह अपने बेहतरीन कलाई के स्पिनर का एक ओवर मैच के अंत के लिए बचाकर रखे ताकि उसे पॉवेल के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सके।
केकेआर की बल्लेबाजी लाइनअप में ज्यादातर दाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए गुजरात टाइटंस अपने बाएं हाथ के स्पिनरों मानव सुतार या साई किशोर में से किसी एक प्लेइंग इलेवन में रखने के बारे में भी सोच सकती है। खासकर इस बात को ध्यान में रखते हुए कि इस हफ्ते की शुरुआत में केकेआर को चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनरों के खिलाफ काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
KKR ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि मथीशा पथिराना इस मैच में नहीं खेलेंगे, क्योंकि उनके आने-जाने की व्यवस्था पर अब भी काम चल रहा है। मोहम्मद सिराज के खिलाफ अजिंक्य रहाणे (स्ट्राइक-रेट 64.86,एक बार आउट) और सुनील नरेन (स्ट्राइक-रेट 117.85 पर दो बार आउट) दोनों के ही आंकड़े नकारात्मक रहे हैं।
इन दोनों को ओपनिंग के लिए एक साथ उतारना शायद सबसे समझदारी भरा कदम न हो, क्योंकि KKR शायद नरेन का इस्तेमाल बीच के ओवरों में खेल का रुख बदलने वाले खिलाड़ी के तौर पर करना चाहेगी।
गुजरात टाइटंस की संभावित XII: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुतार/अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित XII: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- मुकाबला: IPL 2026 का 25वां मैच, गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- मैच की तारीख: 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)
- टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैदान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।
- सीधा प्रसारण: गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
- लाइव स्ट्रीमिंग: गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच से जुड़े प्रमुख आंकड़े
- इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाजों ने लगभग हर तीन गेंदों में एक बार चौका या छक्का दिया है।
- इस सीजन की पहली दस गेंदों में जोस बटलर का स्ट्राइक रेट 165 है। वह अब तक किसी भी पारी की अपनी पहली दस गेंदों में आउट नहीं हुए।
- इसके विपरीत हाल भारत और श्रीलंका में हुए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में जोस बटलर का स्ट्राइक रेट महज 92.45 था।
- अनुकूल रॉय की लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन जोस बटलर के लिए एक चुनौती साबित हो सकती है। एक जनवरी 2026 से T20 विश्व कप के अंत तक जोस बटलर का लेफ्ट-आर्म फिंगरस्पिन के खिलाफ स्ट्राइक रेट 92 रहा था। इस दौरान वह लेफ्ट-आर्म फिंगरस्पिन के हाथों चार बार (कुल दस बार आउट होने में से) आउट भी हुए।
- IPL के हर दौर में सुनील नरेन ने उन मैचों में जिनमें उन्होंने हिस्सा लिया है, बाकी सभी स्पिनरों के मुकाबले कम इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।
- साल 2023 से अब तक यानी IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनने वाला दौर में सुनील नरेन का इकॉनमी रेट 7.39 रहा है, जो उन्हीं मैचों में बाकी स्पिनरों के इकॉनमी रेट से 0.78 बेहतर है।
- IPL 2026 में राशिद खान का इकॉनमी रेट 6.9 रहा है, जो गुजरात टाइटंस की जर्सी में उनका अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। गुजरात टाइटंस की जीत वाले मैचों में राशिद का इकॉनमी रेट 7.0 रहा है, जबकि टीम के हार वाले मुकाबलों में यह बढ़कर 8.4 तक पहुंच गया है।
- IPL 2026 में कम से कम 8 ओवर गेंदबाज़ी करने वाले स्पिनरों में सुनील नरेन (6.86) और राशिद खान (6.87) का इकॉनमी रेट सबसे अच्छा है।
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, मानव सुतार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, अरशद खान, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ल्यूक वुड, जयंत यादव। इशांत शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना।
IPL में 2024 से बज रहा श्रेयस का डंका, पंजाब को बनाया चेज किंग, CSK की बराबरी भी की
पंजाब किंग्स की सफलता में कप्तान श्रेयस अय्यर की भूमिका अहम रही है। श्रेयस ने पंजाब के लिए खूब रन बनाए हैं। उनका रन चेज में रिकॉर्ड शानदार है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
