गुजरात टाइटंस ने अपने घरेलू मैदान पर यानी अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स को शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी और इसके बाद मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान की घातक गेंदबाजी के दम पर 89 रन से हरा दिया। ये गुजरात की 14 लीग मैचों में 9वीं जीत रही तो वहीं इस हार के बाद सीएसके का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया और ऋतुराज गायकवाड़ की टीम का सफर समाप्त हो गया। सीएसके अब प्लेऑफ की रेस से मुंबई और लखनऊ के बाद बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई।

आईपीएल 2026 के 66वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में हुआ। इस मुकाबले में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए और चेन्नई को जीत के लिए 230 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 13.4 ओवर में 140 रन ही बनाए। मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Gujarat Titans 
229/4 (20.0)

vs

Chennai Super Kings  
140 (13.4)

Match Ended ( Day – Match 66 )
Gujarat Titans beat Chennai Super Kings by 89 runs

शुभमन गिल,साई व बटलर के अर्धशतक

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने सीएसके के खिलाफ 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 64 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन ने भी 35 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 84 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल तेवतिया खाता भी नहीं खोल पाए और रन आउट हो गए। जोस बटलर ने 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 27 गेंदों पर 57 रन की पारी खेल कर नाबाद रहे। सुंदर ने 7 रन पर अपना विकेट गंवा दिया जबकि सीएसके के लिए मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज ने एक-एक विकेट लिए।

संजू सैमसन डक पर आउट

सीएसके के ओपनर संजू सैमसन खाता भी नहीं खोल पाए और डक पर आउट हो गए जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 रन पर विकेट गंवा दिया जबकि उर्विल पटेल भी खाता नहीं खोल पाए तो वहीं मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। कार्तिक शर्मा 19 रन बनाकर रन आउट हो गए। शिवम दुबे ने 17 गेंदो पर 47 रन की पारी खेली। अंशुल कंबोज 19 रन पर रन आउट हुए जबकि ब्रेविस ने 8 रन बनाए। गुजरात के लिए कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए।

सीएसके ने किए 2 बदलाव

सीएसके ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए जबकि गुजरात ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। गुजरात की टीम में साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया जबकि सीएसके की टीम में प्रशांतवीर की जगह मैथ्यू शॉर्ट को मौका दिया गया।

सीएसके की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर- कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान।

गुजरात की प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खजरोलिया, कुमार कुशाग्र।

Live Updates
00:00 (IST) 22 May 2026

संजू सैमसन ने बैटिंग तो अंशुल कंबोज ने गेंदबाजी में मारी बाजी, IPL 2026 में CSK के टॉप-3 बैटर-बॉलर

सीएसके के लिए आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर संजू सैमसन रहे जबकि सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर अंशुल कंबोज रहे। ...पूरी जानकारी
23:26 (IST) 21 May 2026

IPL 2026 Points Table: गुजरात बनाम CSK मैच के बाद अंकतालिका; वैभव से छिना ऑरेंज कैप, साई ने मारी बाजी

गुजरात ने इस सीजन के 66वें मैच में सीएसके को 89 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के बाद गुजरात और सीएसके की टीम अंकतालिका में इस स्थान पर है। वहीं इस मैच के बाद वैभव से ऑरेंज कैप छिन गया और साई सुदर्शन ने बाजी मार ली। ...अधिक जानकारी
23:03 (IST) 21 May 2026

सीएसके को मिली 89 रन से हार

गुजरात ने सीएसके को 89 रन से हरा दिया और इस हार के साथ सीएसके का सफर इस सीजन में यहीं समाप्त हो गया। सीएसके का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया।

22:59 (IST) 21 May 2026
नूर अहमद आउट

नूर अहमद एक रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए। वहीं स्पेंसर जॉनसन भी डक पर आउट हुए। ये रबाडा का तीसरा विकेट रहा।

22:54 (IST) 21 May 2026
अंशुल कंबोज के बाद ब्रेविस भी आउट

अंशुल कंबोज 19 रन जबकि ब्रेविस 8 रन पर आउट हुए। राशिद खान ने 13वें ओवर में 2 विकेट लिए। सीएसके ने 13 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं।

22:49 (IST) 21 May 2026

साई सुदर्शन ने तोड़ा संजू, बटलर, श्रेयस का रिकॉर्ड; सहवाग समेत 4 बल्लेबाजों की खास लिस्ट में हुए शामिल

साई सुदर्शन ने अपनी टीम के लिए सीएसके के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और इस सीजन में लगातार 50 प्लस स्कोर बनाकर सहवाग समेत तीन खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो गए। ...यहां पढ़ें
22:44 (IST) 21 May 2026
47 रन बनाकर शिवम दुबे हुए आउट

शिवम दुबे ने 17 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली और राशिद खान की गेंद पर गिल ने उनका शानदार कैच लपका। सीएसके का छठा विकेट गिरा। सीएसके ने 11 ओवर में 6 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं।

22:42 (IST) 21 May 2026

सीएसके का स्कोर 100 के पार

10वें ओवर में कुल 18 रन बने। सीएसके ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे अभी 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22:35 (IST) 21 May 2026

9 ओवर में बने 91 रन

सीएसके ने 9 ओवर में 5 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 66 गेंदों पर 139 रन की जरूरत है। दुबे ने अपने हाथ दिखाए हैं, लेकिन इस स्कोर तक पहुंचना आसान तो नहीं होगा।

22:22 (IST) 21 May 2026

कार्तिक शर्मा हुए रन आउट

कार्तिक शर्मा 19 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए और सीएसके ने 5वां विकेट गंवा दिया। ये टीम पूरी तरह से बिखर गई है। 7 ओवर में 5 विकेट पर 63 रन बने हैं। यहां से जीतना तो मुश्किल ही है। जीत के लिए अब 78 गेंदों पर 167 रन बनाने हैं। शिवम दुबे और ब्रेविस खेल रहे हैं।

22:12 (IST) 21 May 2026
सीएसके का चौथा विकेट गिरा

सीएसके को चौथा झटका रबाडा ने दिया और उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट को 24 रन पर आउट कर दिया। कार्तिक और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर हैं। सीएसके ने 6 ओवर में 4 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं।

21:59 (IST) 21 May 2026
उर्विल पटेल भी डक पर आउट

उर्विल पटेल भी डक पर आउट हो चुके हैं। सिराज ने तीसरा विकेट लिया। सीएसके ने अपना तीसरा विकेट सिर्फ 29 रन पर गंवा दिया है और टीम गंभीर संकट में है। सीएसके ने 4 ओवर में 3 विकेट पर 43 रन बना लिए हैं।

21:56 (IST) 21 May 2026

ऋतुराज गायकवाड़ भी हुए आउट

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को भी सिराज ने आउट किया। उन्होंने 7 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली। सीएसके का दूसरा विकेट गिर चुका है।

21:44 (IST) 21 May 2026
संजू सैमसन डक पर हुए आउट

संजू सैमसन पारी की पहली ही गेंद पर सिराज का शिकार बने और बिना खाता खोले ही आउट हो गए। संजू का कैच विकेट के पीछे जोस बटलर ने लपका। सीएसके को बड़ा झटका लगा। तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर आए हैं। सीएसके ने एक ओवर में एक विकेट पर 10 रन बना लिए हैं।

21:36 (IST) 21 May 2026

शुभमन गिल ने पूरे किए 6000 टी20 रन, साई सुदर्शन के साथ मिलकर बना डाले 3 बड़े रिकॉर्ड; कोहली-डुप्लेसिस छूटे पीछे

सीएसके के खिलाफ गुजरात के कप्तान गिल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और इस दौरान अपने साथी ओपनर साई सुदर्शन के साथ मिलकर कई रिकॉर्ड्स बना डाले। गिल ने 6000 टी20 रन भी पूरे किए। ...अधिक जानकारी
21:28 (IST) 21 May 2026

सीएसके को मिला 230 रन का लक्ष्य

गुजरात ने गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए। सीएसके को जीत के लिए 230 रन का लक्ष्य मिला है।

21:22 (IST) 21 May 2026

बटलर का अर्धशतक

जोस बटलर ने 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। गुजरात ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बना लिए हैं। बटलर का साथ इस वक्त वाशिंगटन सुंदर निभा रहे हैं।

21:16 (IST) 21 May 2026
साई 84 रन बनाकर हुए आउट

साई ने 84 रन की शानदार पारी खेली और आउट हुए। गुजरात का दूसरा विकेट गिरा। राहुल तेवतिया डक पर आउट हो गए।

21:15 (IST) 21 May 2026

गुजरात का स्कोर 200 के पार

गुजरात की टी1म ने 18 ओवर में एक विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। साई 78 रन जबकि बटलर अभी 43 रन पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 76 रन की साझेदारी हो चुकी है।

21:03 (IST) 21 May 2026

साई-बटलर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

साई और बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। गुजरात की टीम ने 16 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बना लिए हैं।

20:53 (IST) 21 May 2026

गुजरात का स्कोर 150 के पार

गुजरात ने 14 ओवर में एक विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर साई के साथ बटलर हैं जो जमकर बैटिंग कर रहे हैं और खूब छक्के लगा रहे हैं।

20:41 (IST) 21 May 2026
शुभमन गिल हुए आउट

गिल ने 64 रन की पारी खेली और आउट हो गए। गुजरात का पहला विकेट गिरा। पहले विकेट के लिए गिल और साई के बीच 125 रन की साझेदारी हुई। जोस बटलर क्रीज पर आए हैं। 13 ओवर में एक विकेट पर 129 रन बन चुके हैं।

20:34 (IST) 21 May 2026
साई का लगातार 5वां अर्धशतक

साई ने 35 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और सीजन में ये उनका लगातार 5वां अर्धशतक भी रहा। गुजरात ने 12 ओवर में 124 रन बना लिए हैं।

20:28 (IST) 21 May 2026

10 ओवर में बने 111 रन

गुजरात ने 10 ओवर में 111 रन बना लिए हैं। सीएसक को विकेट की तलाश है। गिल और साई शानदार बैटिंग कर रहे हैं और गुजरात की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

20:21 (IST) 21 May 2026

गुजरात ने पूरे किए 100 रन

साई और गिल के बीच 100 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है और गुजरात के भी 100 रन पूरे हुए। सीएसके के गेंदबाजों को दोनों बल्लेबाजों ने पूरी तरह से अब तक बैकफुट पर रखा है।

20:12 (IST) 21 May 2026

गुरजपनीत सिंह की शानदार बॉलिंग

गुरजपनीत सिंह शानदार बॉलिंग कर रहे हैं और 2 ओवर में उन्होंने सिर्फ 6 रन ही दिए हैं। गुजरात ने 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 81 रन बना लिए हैं।

20:07 (IST) 21 May 2026

गिल ने 23 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

शुभमन गिल ने सीएसके के खिलाफ 23 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस टीम ने 7 ओवर में 78 रन बना लिए हैं। कोई विकेट नहीं गिरा है।

20:03 (IST) 21 May 2026

पावरप्ले में बने 62 रन

गुजरात ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 62 रन बना लिए हैं। सीएसके की विकेट की तलाश जारी है और इस ओवर तक पूरी नहीं हुई है।

19:57 (IST) 21 May 2026

साई-गिल की बीच अर्धशतकीय साझेदारी

साई-गिल की बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। गुजरात की टीम ने 5.1 ओवर में 52 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज काफी संभलकर बैटिंग कर रहे हैं।

19:52 (IST) 21 May 2026

चौथे ओवर में लगे 3 चौके

स्पेंसर जॉनसन ने चौथा ओवर फेंका और इस ओवर में कुल 3 चौके लगे और कुल 15 रन आए। गुजरात ने 4 ओवर में 45 रन बना लिए हैं। टीम की शुरुआत तो अब तक अच्छी रही है।