इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। 29 मई को उसका सामना गुजरात टाइटंस से होग। सनराइजर्स हैदराबाद का सफर समाप्त हो गया। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए।
वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की वह शतक से चूक गए, लेकिन सिर्फ 29 गेंद पर 97 रन ठोक दिए। ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक जड़ा। राजस्थान ने आखिरी पांच ओवर में काफी खराब बल्लेबाजी और उसका स्कोर 250 के अंदर ही रह गया। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 19.2 ओवर में 196 रन पर आउट हो गई। सनराइजर्स के लिए इशान किशन ने तेज बल्लेबाजी की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद पर 12 छक्के और 5 चौके की मदद से 97 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 21 गेंद पर 50 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंद पर 29 रन बनाए। रियान पराग ने 12 गेंद पर 26 रन बनाए। डेनोवन फरेला और रविंद्र जडेजा ने 12-12 रन बनाए। दासुन शनाका 5, जोफ्रा आर्चर 4 और नांद्र बर्गर 1 रन बनाकर आउट हुए। सुशांत मिश्रा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल हिंगे ने 3 विकेट लिए। ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नितीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट लिए।
Indian Premier League, 2026
Sunrisers Hyderabad
196 (19.2)
Rajasthan Royals
243/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Eliminator )
Rajasthan Royals beat Sunrisers Hyderabad by 47 runs
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नितीश कुमार रेड्डी ने 38, सलील अरोड़ा ने 35, इशान किशन ने 33, शिवांग कुमार ने 27 और हेनरिक क्लासेन ने 18 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 17, इशान मलिंगा ने 5, स्मरण रविचंद्रन और पैट कमिंस ने 1-1 रन बनाए। इशान मलिंगा 5 रन बनाकर आउठ हुए। साकिब हुसैन 5 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। यश राज पुंजा ने 1 विकेट लिए।
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नितीश कुमार रेड्डी ने 38, सलील अरोड़ा ने 35, इशान किशन ने 33, शिवांग कुमार ने 27 और हेनरिक क्लासेन ने 18 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 17, इशान मलिंगा ने 5, स्मरण रविचंद्रन और पैट कमिंस ने 1-1 रन बनाए। इशान मलिंगा 5 रन बनाकर आउठ हुए। साकिब हुसैन 5 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। यश राज पुंजा ने 1 विकेट लिए।
शिवांग कुमार को सुशांत मिश्रा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद 19.2 ओवर में 196 रन पर आउट हो गई। राजस्थान रॉयल्स ने 47 रन से मैच जीतकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। गुजरात टाइटंस से उसका मुकाबला होगा।
ईशान मलिंगा को नांद्रे बर्गर ने पवेलियन भेजा
ईशान मलिंगा को नांद्रे बर्गर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। साकिब हुसैन नए बल्लेबाज हैं। शिवांग कुमार 25 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 17.4 ओवर में 9 विकेट पर 187 रन बनाए। जीत के लिए 14 गेंद पर 57 रन चाहिए।
सलील अरोड़ा को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा
सलील अरोड़ा को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 35 रन बनाए। शिवांग कुमार 7 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 14.4 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन बनाए। जीत के लिए 32 गेंद पर 81 रन चाहिए।
पैट कमिंस को सुशांत मिश्रा ने पवेलियन भेजा
पैट कमिंस को सुशांत मिश्रा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। शिवांग कुमार नए बल्लेबाज हैं। सलील अरोड़ा 22 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.1 ओवर में 7 विकेट पर 140 रन बनाए। जीत के लिए 53 गेंद पर 104 रन चाहिए।
नितीश कुमार रेड्डी को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा
नितीश कुमार रेड्डी को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 38 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन बनाए। 54 गेंद पर 106 रन चाहिए। पैट कमिंस 1 और सलिल अरोड़ा 22 रन बनाकर क्रीज पर।
हेनरिक क्लासेन को यश राज पुंजा ने पवेलियन भेजा
हेनरिक क्लासेन को यश राज पुंजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। सलील अरोड़ा नए बल्लेबाज हैं। नितीश कुमार रेड्डी 5 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.5 ओवर में 5 विकेट पर 81 रन बनाए। 79 गेंद पर 163 रन चाहिए।
ट्रेविस हेड को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा
ट्रेविस हेड को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी 1 और हेनरिक क्लासेन 4 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 ओवर में 4 विकेट पर 62 रन बनाए। 90 गेंद पर 182 रन चाहिए।
स्मरण रविचंद्नन को नांद्रे बर्गर ने आउट किया
स्मरण रविचंद्नन को नांद्रे बर्गर ने आउट किया। उन्होंने 1 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन नए बल्लेबाज हैं। ट्रेविस हेड 13 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 3.3 ओवर में 3 विकेट पर 52 रन बनाए। जीत के लिए 192 रन चाहिए।
इशान किशन को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा
इशान किशन को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंद पर 33 रन बनाए। स्मरण रविचंद्नन 1 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रेविस हेड 13 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन। जीत के लिए 192 रन चाहिए।
SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के फैन हुए सचिन तेंदुलकर, एलिमिनेटर मुकाबले के बीच किया खास पोस्ट
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर उतरे। जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। अभिषेक शर्मा दूसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। इशान किशन नए बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2 रन से खाता खोला और फिर छक्का जड़ा। अगली दो गेंद पर चौका जड़ा।
राजस्थान रॉयल्स की पारी
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद पर 12 छक्के और 5 चौके की मदद से 97 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 21 गेंद पर 50 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंद पर 29 रन बनाए। रियान पराग ने 12 गेंद पर 26 रन बनाए। डेनोवन फरेला और रविंद्र जडेजा ने 12-12 रन बनाए। दासुन शनाका 5, जोफ्रा आर्चर 4 और नांद्र बर्गर 1 रन बनाकर आउट हुए। सुशांत मिश्रा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल हिंगे ने 3 विकेट लिए। ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नितीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट लिए।
वैभव सूर्यवंशी बने नंबर 1, एक ही पारी में 9 बड़े रिकॉर्ड किए नाम; गेल, जयसूर्या, वार्नर जैसे दिग्गज छूटे पीछे
राजस्थान ने सनराइजर्स को दिया 244 का लक्ष्य
राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए। सुशांत मिश्रा 1 और रविंद्र जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी 5 ओवर में सिर्फ 36 रन बने।
नांद्र बर्गर रन आउट हुए
नांद्र बर्गर रन आउट हुए। उन्होंने 1 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 12 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में 8 विकेट पर 240 रन बनाए।
जोफ्रा आर्चर को नितीश कुमार रेड्डी ने पवेलियन भेजा
जोफ्रा आर्चर को नितीश कुमार रेड्डी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 11 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाए।
डेनोवन फरेरा को ईशान मलिंगा ने पवेलियन भेजा
डेनोवन फरेरा को ईशान मलिंगा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 11 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स ने 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 234 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर नए बल्लेबाज हैं।
पैट कमिंस ने 4 ओवर में 64 रन लुटाए
राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 233 रन बनाए। डेनोवन फरेरा 11 और रविंद्र जडेजा 11 रन बनाकर क्रीज पर। 11 गेंद पर 19 रनों की साझेदारी हुई। पैट कमिंस ने 4 ओवर में 64 रन लुटाए।
दासुन शनाका को ईशान मलिंगा ने पवेलियन भेजा
दासुन शनाका को ईशान मलिंगा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। डेनोवन फरेरा 3 रन बनाकर क्रीज पर। रविंद्र जडेजा नए बल्लेबाज हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 16.1 ओवर में 5 विकेट पर 214 रन बनाए।
रियान पराग को प्रफुल हिंगे ने पवेलियन भेजा
रियान पराग को प्रफुल हिंगे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। डेनोवन फरेरा 1 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स ने 15.2 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन बनाए। दासुन शनाका नए बल्लेबाज हैं।
ध्रुव जुरेल को प्रफुल हिंगे ने पवेलियन भेजा
ध्रुव जुरेल को प्रफुल हिंगे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 50 रन बनाए। रियान पराग 12 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स ने 13.5 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बनाए। डेनोवन फरेरा नए बल्लेबाज हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने IPL पावरप्ले में 20 गेंद में ही तोड़ दिए धोनी, गिलक्रिस्ट, सहवाग जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड, हेड को भी छोड़ा पीछे
29 गेंद, 97 रन, 12 छक्के: वैभव सूर्यवंशी ने SRH की बजाई बैंड; काव्या मारन ने भी ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह, अभिषेक ने भी दी शाबाशी
ध्रुव जुरेल की तूफानी बल्लेबाजी
राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 168 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 32 और रियान पराग 7 रन बनाकर क्रीज पर। 10 गेंद पर 31 रनों की साझेदारी।
यशस्वी जायसवाल को शिवांग कुमार ने पवेलियन भेजा
यशस्वी जायसवाल को शिवांग कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 रन बनाए। रियान पराग नए बल्लेबाज हैं। ध्रुव जुरेल 8 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स ने 10.2 ओवर में 2 विकेट पर 137 रन बनाए।
वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके
वैभव सूर्यवंशी को प्रफुल हिंगे ने पवेलियन भेजा। वह शतक से चूक गए। उन्होंने 29 गेंद पर 97 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 25 रन बनाकर क्रीज पर। ध्रुव जुरेल नए बल्लेबाज हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 125 रन बनाए।
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी
राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 80 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी 20 गेंद पर 60 और यशस्वी जायसवाल 19 रन बनाकर क्रीज पर। प्रफुल हिंगे ने अचछी गेंदबाजी की और सिर्फ 6 रन दिए।
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना महारिकॉर्ड, 15 गेंद में ही ठोक दिए 7 छक्के; प्लेऑफ में जड़ा सबसे तेज पचासा
वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद पर ठोका अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद पर 8 छक्के और एक चौके की मदद से 54 रन ठोक दिए हैं। यशस्वी जायसवाल 8 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स ने 4 ओवर में 63 रन बनाए।
