इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 63वां मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में अब तक 12 मैच खेले हैं। इसमें से उसने छह में जीत हासिल की है। उसके 12 अंक हैं और नेट रनरेट +0.027 है।

सीएसके आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है और प्लेऑफ की रेस में अभी बनी हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अब तक 12 मैच खेले और 14 अंक हैं। इसमें से उसने सात मैच में जीत हासिल की है, जबकि पांच में हार का सामना किया है। सनराइजर्स हैदराबाद +0.331 के नेट रनरेट के साथ आईपीएल 2026 की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड-टू-हेड

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड में ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली सीएसके का पलड़ा भारी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 23 में से 15 मैच में जीत हासिल की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद आठ मैच ही जीत पाई है।

चेन्नई के मौसम का पूर्वानुमान और एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पिछले कुछ दिनों से चेन्नई का मौसम थोड़ा अनिश्चित रहा है। हालांकि, मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। यह मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा जिसका इस्तेमाल मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया गया था। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलने की संभावना है।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Chennai Super Kings 
180/7 (20.0)

vs

Sunrisers Hyderabad  
181/5 (19.0)

Match Ended ( Day – Match 63 )
Sunrisers Hyderabad beat Chennai Super Kings by 5 wickets

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाजी कोच वरुण एरोन ने सुझाव दिया है कि जीतने के लिए 210 के आसपास का स्कोर काफी होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन काफी खुश दिखाई दिये। उनका मानना था कि हैदराबाद की तुलना में चेन्नई में पिच पर उछाल ज्यादा हो सकता है। इससे CSK को फायदा मिलेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स के ज्यादातर खिलाड़ियों ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, एमएस धोनी ने नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास किया। CSK में उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जेमी ओवरटन की जगह आए खिलाड़ी डियान फॉरेस्टर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं। डियान फॉरेस्टर ने रविवार 17 मई को बल्लेबाजी अभ्यास भी किया।

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या CSK अपने निचले मध्यक्रम को मजबूत करने के लिए डियान फॉरेस्टर को सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है। मुकेश चौधरी को अभिषेक शर्मा के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। हालांकि, इस तेज गेंदबाज को इशान किशन के खिलाफ जबरदस्त सफलता मिली है। मुकेश चौधरी ने सिर्फ 7 गेंद में इशान किशन को तीन बार आउट किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित XII: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, डियान फॉरेस्टर/एमएस धोनी, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद खेमे में किसी नई चोट की कोई खबर नहीं है, लेकिन उनके पास अपने निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए अनिकेत वर्मा को लाने का विकल्प मौजूद है। सनराइजर्स हैदराबाद हर्ष दुबे को प्लेइंग 11 में शामिल करने पर विचार कर सकती है, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स की लाइन-अप में ज्यादातर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

पैट कमिंस का संजू सैमसन और शिवम दुबे के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। चूंकि ये दोनों खिलाड़ी मैच के अलग-अलग चरणों में बल्लेबाजी करते हैं, इसलिए पैट कमिंस को अपने ओवरों का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करना होगा। पिछले मैच में हेनरिक क्लासेन ने 5वें नंबर पर बल्लेबाजी की थी, लेकिन SRH को उन्हें फिर से चौथे नंबर पर भेजना पड़ सकता है ताकि वह नूर अहमद का सामना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि हेनरिक क्लासेन का कलाई के स्पिनर नूर अहमद के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित XII: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा/अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

  • मुकाबला: IPL 2026 का 63वां मैच, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • मैच की तारीख: 18 मई 2026 (सोमवार)
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैदान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई।
  • सीधा प्रसारण: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
  • लाइव स्ट्रीमिंग: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के दिलचस्प तथ्य

  • सनराइजर्स हैदराबाद के क्षेत्ररक्षकों ने आईपीएल 2026 में अब तक 24 कैच छोड़े हैं। यह किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा हैं। उनकी कैचिंग क्षमता 72.7% है, जो इस सीजन में किसी भी टीम द्वारा दूसरी सबसे खराब है।
  • चेन्नई सुपर किंग्स की सलामी जोड़ी का रन-रेट (8.84) सबसे कम है और औसत (25.54) इस सीजन में दूसरा सबसे खराब है।
  • हेनरिक क्लासेन आईपीएल इतिहास में सिर्फ 5वें ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टूर्नामेंट के एक संस्करण में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 500 रन का आंकड़ा पार किया है।
  • आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मुकेश चौधरी के खिलाफ अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड काफी मजबूत (220 के स्ट्राइक रेट से 66 रन और सिर्फ एक बार आउट हुए) है।
  • चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनरों का इकॉनमी रेट 8.5 है। यह सीजन दूसरा सबसे बेहतरीन है। सीएसके के स्पिन अटैक की अगुआई अकील हुसैन और नूर अहमद कर रहे हैं।
  • हेनरिक क्लासेन को नूर अहमद का सामना करना पसंद है। क्लासेन ने T20 मुकाबलों में नूर के खिलाफ 219 के स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए हैं।
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए छह मुकाबलों मे से पांच में जीत हासिल की है।
  • अंशुल कम्बोज की फॉर्म हाल ही में थोड़ी बिगड़ गई है। पिछले तीन मैचों मं उनका इकॉनमी रेट 14.9 रहा और सिर्फ दो विकेट लिए। इससे पहले 6 मुकाबलों में उन्होंने सात के इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए थे।

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, सरफराज खान, अकील होसेन, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, डियान फॉरेस्टर, जैकरी फॉल्केस, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, अमन खान, मैकनील नोरोन्हा।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, दिलशान मदुशंका, गेराल्ड कोएत्जी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, क्रेंस फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अम्बरीश, अमित कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स नंबर 1, RCB और MI दूसरे पर; ये हैं IPL में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी है। इसी के साथ लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार टॉप 4 में जगह बनाने के मामले में आरसीबी संयुक्त रूप से दूसरी टीम बन गई है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)