आईपीएल 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। पांच-पांच बार की चैंपियन दोनों टीमों के बीच इस सीजन यह दूसरा मुकाबला है। इस बड़े मुकाबले से पहले फिर एक बार चर्चा हो रही है कि धोनी की वापसी होगी या नहीं। एमएस धोनी ने बल्लेबाजी में कड़ा अभ्यास किया है। वह चेपॉक में घरेलू फैंस के सामने इस मुकाबले में उतर सकते हैं। पिछली भिड़ंत में सीएसके ने मुंबई को उसी के घर में 103 रन से करारी शिकस्त दी थी।
अब मुंबई के पास बदला लेने और अपनी टीम को इस सीजन सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने का मौका होगा। मुंबई इंडियंस ने अभी तक 8 में से छह मैच गंवाए हैं और सिर्फ 2 मैच में उसे जीत मिली है। अंकतालिका में मुंबई की टीम 9वें स्थान पर है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 में से तीन मैच जीते हैं और पांच में उसे हार मिली है। दोनों टीमों का सफर इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। बस यह है कि चेन्नई एक मैच ज्यादा जीती है, पर प्लेऑफ की राह दोनों टीमों के लिए यहां से बहुत मुश्किल नजर आ रही है।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारियां:-
- मैच नंबर: 44वां मुकाबला
- मैच की तारीख: 2 मई 2026
- मैच का वेन्यू: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- टॉस का समय: शाम 7 बजे (IST)
- मैच शुरू होने का समय: शाम 7.30 बजे (IST)
- लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
Indian Premier League, 2026
Chennai Super Kings
160/2 (18.1)
Mumbai Indians
159/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 44 )
Chennai Super Kings beat Mumbai Indians by 8 wickets
चेन्नई और मुंबई के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अभी तक 40 आईपीएल मैच हुए हैं। इसमें से 19 मैच चेन्नई ने जीते हैं और 21 मैचों में मुंबई को जीत मिली है। 2023 से सीएसके का मुंबई के ऊपर पलड़ा भारी रहा है। सीएसके ने 2023 से मुंबई इंडियंस को छह में से पांच मैचों में हराया है। इस सीजन भी पिछली भिड़ंत में चेन्नई ने 103 रन से जीत दर्ज की थी।
कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम और पिच का मिजाज?
चेन्नई में मौसम साफ रहेगा और बारिश का कोई अनुमान नहीं है। शाम के समय दूसरी पारी में ओस का भी प्रभाव देखने को मिल सकता है। चेपॉक की पिच इस साल मिली-जुली रही है। कई बार बल्लेबाजों को मदद मिली है तो कई बार स्पिनर्स हावी रहे हैं। इस पिच पर अभी तक चार मैच पांच में से बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में ओस का प्रभाव साफ है। इस मैच में भी कांटे की टक्कर दोनों टीमों के बीच देखने को मिल सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 12
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/एमएस धोनी, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर/अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, स्पेन्सर जॉनसन/मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 12
रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, कॉर्बिन बॉश/ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, मयंक मार्कन्डे।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस की टीम: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी, एमएस धोनी, अकील होसेन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फॉल्क्स।
चेन्नई बनाम मुंबई मैच से जुड़े अहम तथ्य
- चेपॉक में सीएसके के खिलाफ मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड ही पॉजिटिव है। मुंबई ने यहां चेन्नई के खिलाफ पांच मैच जीते हैं और चार हारे हैं। जबकि पंजाब किंग्स ने चेपॉक में सीएसके के खिलाफ 6 मैच जीते हैं और चार हारे हैं।
- संजू सैमसन का रिकॉर्ड इस सीजन सीएसके की जीत में अहम रहा है। संजू ने सीएसके के जीते हुए मैचों में 264 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक भी शामिल हैं। जबकि जो मैच सीएसके हारी है, उसमें 40 रन की सैमसन के बल्ले से निकले हैं।
- अंशुल कम्बोज इस सीजन सीएसके के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। उनके नाम इस सीजन अभी तक कुल 14 विकेट दर्ज हैं जिसमें से 8 विकेट डेथ ओवर्स में आए हैं।
IPL 2026: दिल्ली की जीत से कितना बदला प्लेऑफ का समीकरण? 3 टीमों का बिगड़ा गणित, समझें पूरा खेल
आईपीएल 2026 के 43 मैचों के बाद प्लेऑफ का समीकरण और रोचक हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद इस सीजन के लिए बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्वालिफिकेशन के लिहाज से। खबर पर क्लिक करें और पढ़िए प्लेऑफ का पूरा गणित क्या है:-
