scorecardresearch

दिल्ली कैपिटल्स की जीत में चमके तुषार देशपांडे, 13 रन से हारा राजस्थान रॉयल्स

दिल्ली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसने 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना पाई। उसने आखिरी 3 विकेट पर 15 गेंद में महज 13 रन के भीतर गंवाए।

DC vs RR Streaming IPL 2020
IPL 2020, DC vs RR Live Cricket Streaming: आईपीएल 2020 दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 30वें मैच दिल्ली कैपिटल्स ने 14 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स को 13 रन से हरा दिया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली के लिए तुषार देशपांडे और एनरिक नोर्त्जे ने दो-दो विकेट लिए। एनरिक नोर्त्जे मैन ऑफ द मैच चुने गए।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। राजस्थान को जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य मिला है। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना पाई। उसने आखिरी 3 विकेट पर 15 गेंद में महज 13 रन के भीतर गंवाए।

IPL 2020, DC vs RR Live Cricket Score Online: यहां जानिए मैच का लाइव स्कोर

इससे पहले दिल्ली के लिए शिखर धवन 30 और श्रेयस अय्यर ने 40 गेंद में फिफ्टी ठोकी। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा जयदेव उनादकट ने 32 गेंद पर 2 विकेट लिए। ये दोनों उन्होंने 20वें ओवर में लिए। कार्तिक त्यागी और श्रेयस गोपाल भी क्रमशः 30 और 31 रन देकर एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

Live Blog

23:02 (IST)14 Oct 2020
राजस्थान को 12 गेंद में चाहिए जीत के लिए 25 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। राजस्थान को जीत के लिए 2 ओवर में 25 रन चाहिए। राहुल तेवतिया और जोफ्रा आर्चर क्रीज पर हैं। राहुल तेवतिया 13 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। उथप्पा 27 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और एक छक्का लगाया। उथप्पा की जगह जोफ्रा आर्चर आए। उथप्पा को एनरिक नोर्त्जे ने बोल्ड किया।

22:50 (IST)14 Oct 2020
4 ओवर में राजस्थान को चाहिए 37 रन

मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। 16 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 125 रन है। उसे जीत के लिए 24 गेंद में 37 रन चाहिए। रॉबिन उथप्पा 22 गेंद में 29 और राहुल तेवतिया 7 गेंद में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। अक्षर पटेल ने 16वें में सिर्फ 2 रन दिए।

22:48 (IST)14 Oct 2020
4 ओवर में राजस्थान को चाहिए 37 रन

मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। 16 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 125 रन है। उसे जीत के लिए 24 गेंद में 37 रन चाहिए। रॉबिन उथप्पा 22 गेंद में 29 और राहुल तेवतिया 7 गेंद में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। अक्षर पटेल ने 16वें में सिर्फ 2 रन दिए।

22:37 (IST)14 Oct 2020
राजस्थान को 6 ओवर में चाहिए 47 रन

14 ओवरों का खेल हो चुका है। राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। उसके खाते में अभी 115 रन ही जुड़े हैं। उसे जीत के लिए 36 गेंद में 47 रन बनाने हैं। क्रीज पर राहुल तेवतिया और रॉबिन उथप्पा हैं। 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर रियान पराग रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए।

22:22 (IST)14 Oct 2020
स्टोक्स को तुषार देशपांडे ने भेजा पवेलियन

राजस्थान ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 95 रन है। 11वां ओवर तुषार देशपांडे ने फेंका। उन्होंने इस ओवर की दूसरी गेंद पर बेन स्टोक्स को सब्सिट्यूट ललित यादव के हाथों कैच कराया। तुषार का आईपीएल में यह पहला विकेट है। स्टोक्स 6 चौके की मदद से 35 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए।

22:12 (IST)14 Oct 2020
संजू और स्टोक्स ने 30 गेंद में जोड़े 41 रन

राजस्थान का स्कोर 9 विकेट पर 2 विकेट पर 81 रन है। बेन स्टोक्स ने 30 गेंद में 39 और संजू सैमसन ने 11 गेंद में 19 रन बनाए हैं। बेन स्टोक्स अब तक 5 चौके लगा चुके हैं। ये दोनों बल्लेबाज तीसरे विकेट के लिए 30 गेंद में 41 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

22:00 (IST)14 Oct 2020
राजस्थान ने पावर प्ले में ठोका अर्धशतक

राजस्थान रॉयल्स ने पावर प्ले यानी 6 ओवर में 2 विकेट पर 50 रन बनाए। आउट होने वाले बल्लेबाज जोस बटलर और स्टीव स्मिथ हैं। संजू सैमसन और बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं। सैमसन 2 गेंद में 2 और स्टोक्स 21 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्टोक्स अब तक 4 चौके लगा चुके हैं। दिल्ली की ओर से नोर्त्जे और अश्विन ने 1-1 विकेट लिए हैं।

21:53 (IST)14 Oct 2020
राजस्थान ने 4 ओवर मे बनाए 40 रन, गंवाए 2 विकेट

राजस्थान रॉयल्स की शानदार शुरुआत हुई। जोस बटलर और बेन स्टोक्स ने 17 गेंद में 37 रन जोड़े। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एनरिक नोर्त्जे ने जोस बटलर को बोल्ड कर दिया। बटलर 9 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। चौथा ओवर रविचंद्रन अश्विन लेकर आए। उन्होंने आखिरी गेंद स्टीव स्मिथ का महत्वपूर्ण विकेट लिया। उन्होंने स्मिथ को अपनी ही गेंद पर लपका। स्मिथ 4 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। 4 ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 40 रन है।

21:09 (IST)14 Oct 2020
मार्कस स्टोइनिस नहीं दिखा पाए दम

19 ओवरों का खेल हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी 11 गेंद पर 13 रन बनाए हैं। मार्कस स्टोइनिस 19 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 18 गेंद में 21 रन बनाए। स्टोइनिस को जोफ्रा आर्चर ने राहुल तेवतिया के हाथों कैच कराया। स्टोइनिस की जगह अक्षर पटेल क्रीज पर आए।

20:54 (IST)14 Oct 2020
43 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए श्रेयस अय्यर

जयदेव उनादकट ने 15वां ओवर फेंका। इस ओवर की आखिरी गेंद पर अय्यर ने छक्का जड़ अर्धशतक पूरा किया। पहले ऐसा लगा कि इस गेंद पर बेन स्टोक्स ने बाउंड्री पर उनका कैच पकड़ लिया। हालांकि, टीवी रिप्ले में दिखा कि गेंद को बाउंड्री के बाहर फेंकने से पहले उनका पर जमीन को छू गया था। वह एक हैरतअंगेज कैच लेने से चूक गए। 16वें ओवर में श्रेयस अय्यर आउट हो गए। कार्तिक त्यागी की गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने उन्हें लपक लिया। अय्यर 43 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर की जगह एलेक्स कैरी क्रीज पर आए हैं।

20:38 (IST)14 Oct 2020
छक्का जड़ धवन लौटे पवेलियन

शिखर धवन 33 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए। वह 12वें ओवर की चौथी गेंद पर रिवर्स स्वीप के जरिए चौका जड़ने के चक्कर में कैच आउट हुए। उन्हें श्रेयस गोपाल की गेदं पर शॉर्ट थर्ड मैन पर कार्तिक त्यागी ने लपका। हालांकि, शिखर ने इस ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था। शिखर के आउट होने पर मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए।

20:14 (IST)14 Oct 2020
धवन का स्ट्राइक रेट 200 के आसपास

राहुल तेवतिया 8वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में दिल्ली ने 9 रन बनाए। 8 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 61 रन है। शिखर धवन 20 गेंद में 38 और श्रेयस अय्यर 19 गेंद में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। तेवतिया के ओवर की आखिरी गेंद पर धवन ने चौका जड़कर दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 61 रन पहुंचा दिया।

20:07 (IST)14 Oct 2020
2 ओवरों में दिल्ली ने बनाए 27 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने पावर प्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन बनाए। शिखर धवन के खाते में 15 गेंद में 30 रन हैं। श्रेयस अय्यर ने 12 गेंद में 10 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने अब तक 22 गेंद में 37 रन जोड़ लिए हैं। पिछले 2 ओवरों में दिल्ली ने 27 रन बनाए हैं।

19:57 (IST)14 Oct 2020
जोफ्रा का कहर जारी

जोफ्रा आर्चर ने अपने दूसरे ओवर में राजस्थान के लिए दूसरी सफलता हासिल की। जोफ्रा ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे को रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच कराया। रहाणे 9 गेंद में 2 रन ही बना पाए। उनकी जगह श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। 

19:45 (IST)14 Oct 2020
2 ओवर के बाद दिल्ली एक विकेट पर 10 रन

राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरा ओवर में जयदेव उनादकट लेकर आए। रहाणे ने ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन ले स्ट्राइक शिखर धवन को दी। धवन अगली 2 गेंद में कोई रन नहीं ले पाए, लेकिन आखिरी गेंद पर चौका जड़ दिया। दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 10 रन है।

19:38 (IST)14 Oct 2020
पृथ्वी शॉ बने गोल्डन डक

जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स के लिए पहला ओवर लेकर आए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। दिल्ली को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर पृथ्वी शॉ बोल्ड हो गए। पृथ्वी की जगह अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए। पहले ओवर में दिल्ली की टीम कुल 3 रन ही बना पाई।

19:10 (IST)14 Oct 2020
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, जयदेव उनादकट।

19:10 (IST)14 Oct 2020
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, जयदेव उनादकट।

19:10 (IST)14 Oct 2020
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरीस (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, एनरिक नोर्त्जे।

18:45 (IST)14 Oct 2020
IPL 2020 Live Score:दुबई में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम रहेगी फायदे में?

दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 61 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 34 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है। वहीं, 26 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है। इस मैदान पर पहली पारी में टीम का औसत स्कोर 144 और दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर 122 रन रहा है।

18:25 (IST)14 Oct 2020
IPL 2020 Live Score:दिल्ली से ज्यादा है राजस्थान का सक्सेस रेट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स का सक्सेस रेट दिल्ली कैपिटल्स से ज्यादा है। दिल्ली ने अब तक 184 मैच खेले हैं। इसमें उसने 83 मैच में जीत मिली है, जबकि 100 में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली का सक्सेस रेट 44.78% है। राजस्थान ने 154 मैच खेले हैं। इसमें से उसे 78 में जीत मिली है, जबकि 74 में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान का सक्सेस रेट 50.98% है।

18:12 (IST)14 Oct 2020
IPL 2020 Live Score:बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है पिच

मैच के दौरान दुबई में आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां 61 टी20 मैच हुए हैं। उनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।

17:52 (IST)14 Oct 2020
IPL 2020 Live Score: टॉप-4 बल्लेबाजों पर निर्भर राजस्थान की बैटिंग

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरुआती 4 बल्लेबाजों पर निर्भर है। जोस बटलर, संजू सैमसन, कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है। गेंदबाजी में बात करें तो जोफ्रा आर्चर के साथ बाकी बॉलर्स को भी विकेट हथियाने होंगे। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में बेन स्टोक्स नहीं खेले थे। हालांकि, बाकी तीनों (स्मिथ, बटलर और सैमसन) भी असफल ही रहे थे।

पढें क्रिकेट (Cricket News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 14-10-2020 at 17:46 IST
अपडेट