भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी होंगी। वहीं इस महामुकाबले से पहले भारत की महिला टीम की भिड़ंत ऑस्ट्रेलियाई टीम से होने वाली है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। इस सीरीज का पहला टी20 मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा।
इस दौरे पर भारतीय महिला टीम को टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से तीन टी20 इंटरनेशनल, तीन एकदिवसीय और एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई युवा नाम भी शामिल हुए हैं। वहीं कप्तानी भारत के लिए हरमनप्रीत कौर और ऑस्ट्रेलिया के लिए सोफी मोलिनेक्स कमान संभालेंगी।
India Women vs Australia Women 1st T20I LIVE Streaming Details, Watch Live Telecast Free in Hindi:-
- कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला महिला टी20 मैच?
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला महिला टी20 मैच 15 फरवरी 2026 (रविवार) को खेला जाएगा।
- कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला महिला टी20 मैच?
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला महिला टी20 मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड स्टेडियम में खेला जाएगा।
- कितने बजे होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले महिला टी20 मैच का टॉस?
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले महिला टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा।
- कितने बजे शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले महिला टी20 मैच का लाइव एक्शन?
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले महिला टी20 मैच का लाइव एक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर होगा
- कहां देख पाएंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले महिला टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट?
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले महिला टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल Star Sports 3 पर देख पाएंगे।
- कहां देख पाएंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले महिला टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले महिला टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल।
ऑस्ट्रेलियाई टीम: डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम।
यह भी पढ़ें: अभिषेक की वापसी, कुलदीप को मिल सकता है मौका; भारत-पाकिस्तान मैच की संभावित प्लेइंग 11
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: कोलंबो में बारिश ने बढ़ाई टेंशन, क्या है मौसम का हाल; पिच का कैसा रहेगा मिजाज
