India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका इलेवन को तीन दिवसीय अभ्यास मैच में खेल के तीसरे दिन दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज की तूफानी पारी व यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 6 विकेट से हरा दिया। भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम इंडिया ने खेल के आखिरी दिन आखिरी ओवर में एक गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट पर 214 रन बनाकर हासिल कर लिया।
मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में गजब का खेल दिखाया और आखिरी ओवर में हैट्रिक छक्का व एक चौका लगाकर मैच को पूरी तरह से पटल दिया और भारत को जीत दिला दी। एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि ये मैच ड्रॉ हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और भारत के दौरे की शुरुआत जीत के साथ हुई। ये मैच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला गया था।
इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था और पहली पारी में 8 विकेट पर 363 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। इसके बाद भारत ने पहली पारी में 6 विकेट पर 357 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी थी और श्रीलंका के पहली पारी में 6 रन की लीड मिली थी। इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 200 रन बनाए और पारी की घोषणा कर दी साथ ही मेजबान की कुल बढ़त 206 रन की हो गई थी। भारत को इसके बाद जीत के लिए 207 रन का टारगेट मिला था।
यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी
भारत के लिए दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 61 रन जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 44 रन की पारी खेली। यशस्वी दूसरी पारी में रिटायर हर्ट हुए तो वहीं ध्रुव जुरेल 17 रन की पारी खेलकर आउट हुए। ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में 68 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। रविंद्र जडेजा 22 रन तो वहीं मानव सुतार रिटायर हर्ट हुए। गुरनूर बरार दूसरी पारी में 2 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने तूफानी पारी खेलते हुए 15 गेंदों पर 4 छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 32 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी।
जडेजा-गूरनूर को मिले 2-2 विकेट
श्रीलंका XI के लिए दूसरी पारी में निशान मदुश्का 63 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। रविंदु रसंता 8,पसिंदु सोरियाबंदरा 4 और पवन रत्नायके 16 रन बनाकर आउट हुए। अंजेला बंडारा 35, निपुण धनंजय 46 और सोनल दिनुशा 9 रन बनाकर आउट हुए। रमेश मेंडिस 16 और केशारा नुवंथा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। रविंद्र जडेजा-गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा 1-1 विकेट झटके।
देवदत्त पडीक्कल ने खेली 142 रन की पारी
भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो पहली पारी में यशस्वी जायसवाल बगैर खाता खोले आउट हुए। केएल राहुल ने 40, देवदत्त पडिक्कल ने 142, रविंद्र जडेजा ने 63 रन बनाए और वह रिटायर्ड हर्ट हुए। ऋषभ पंत ने 2, ध्रुव जुरेल ने 1 और मानव सुतार ने 41 रन बनाए। कुलदीप यादव 1 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। मोहम्मद सिराज ने 1 रन बनाए। सारांश जैन 22 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। गुरनूर बरार 36 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका के लिए रमेश मेंडिस- असंका मनोज ने 2-2 विकेट लिए। विश्वा फर्नांडो और केशरा नुवंथा ने 1-1 विकेट लिए।
भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया
भारत ने श्रीलंका इलेवन की टीम को तीन दिवसीय अभ्यास मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत के लिए देवदत्त पडीक्कल ने जहां शतक लगाया तो वहीं रविंद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में सिराज का बल्ला चमका और उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।
यशस्वी-राहुल ओपनर, देवदत्त नंबर 3, कृष्णा-आकिब आउट; श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पूर्व विकेटकीपर ने चुनी अपनी प्लेइंग 11
ऋषभ पंत 28 रन पर आउट
भारतीय विकेटकीपर पंत का बल्ला दूसरी पारी में भी नहीं चला और वो 28 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 3 विकेट पर 163 रन बनाए हैं और अब जीत के लिए यहां से 44 रन बनाने हैं। 10.5 ओवर का खेल शेष बचा है।
भारत का दूसरा विकेट गिरा
दूसरी पारी में भारत का दूसरा विकेट ध्रुव जुरेल के रूप में गिरा। उन्होंने 17 रन की पारी खेली। भारत ने 2 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए 57 रन की जरूरत है।
यशस्वी ने डक पर आउट होने के बाद की शानदार वापसी, श्रीलंका 11 के खिलाफ 2 छक्के 9 चौकों के साथ लगाया अर्धशतक
भारत को जीत के लिए 86 रन की जरूरत
भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 121 रन बना लिए हैं और अब टीम इंडिया को जीत के लिए 86 रन की जरूरत है। अभी क्रीज पर ऋषभ पंत के साथ ध्रुव जुरेल मौजूद हैं।
कप्तान गिल अर्धशतक से चूके
भारतीय कप्तान गिल अंगूली में चोट के बावजूद दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरे और 44 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने अपना पहला विकेट गंवाया।
यशस्वी जायसवाल रिटायर
यशस्वी जायसवाल 46 गेंद पर 61 रन बनाकर रिटायर हुए। शुभमन गिल 44 गेंद पर 39 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 15 ओवर में बगैर विकेट के 100 रन बनाए। जीत के लिए 107 रन चाहिए।
यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ा
यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 45 गेंद पर 57 और शुभमन गिल 44 गेंद पर 39 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 14.5 ओवर में बगैर विकेट के 96 रन बनाए। जीत के लिए 111 रन चाहिए।
गिल-जायसवाल क्रीज पर
भारत ने 13 ओवर में बगैर विकेट के 78 रन बनाए। जीत के लिए 129 रन चाहिए। शुभमन गिल 33 और यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर क्रीज पर।
यशस्वी जायसवाल अर्धशतक के करीब प
यशस्वी जायसवाल अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वह 37 गेंद पर 43 रन बनाकर क्रीज पर। शुभमन गिल 26 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 10 ओवर में बगैर विकेट के 69 रन बनाए। जीत के लिए 138 रन चाहिए।
यशस्वी-गिल की तेज बल्लेबाजी
भारत ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 43 रन बनाए। जीत के लिए 164 रन चाहिए। यशस्वी जायसवाल 19 और शुभमन गिल 24 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत की दूसरी पारी शुरू
भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। जायसवाल 8 और गिल 1 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 2.3 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन बनाए। जीत के लिए 198 रन चाहिए।
जडेजा-गुरनूर ने झटके 2-2 विकेट, नबी,सारांश-सुतार रहे खाली हाथ, श्रीलंका XI ने भारत को दिया 207 का लक्ष्य
श्रीलंका XI की दूसरी पारी
श्रीलंका XI के लिए निशान मदुश्का 63 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। रविंदु रसंता 8,पसिंदु सोरियाबंदरा 4 और पवन रत्नायके 16 रन बनाकर आउट हुए। अंजेला बंडारा 35, निपुण धनंजय 46 और सोनल दिनुशा 9 रन बनाकर आउट हुए। रमेश मेंडिस 16 और केशारा नुवंथा 1 रन बनाकर नाबाद रहे । रविंद्र जडेजा-गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा 1-1 विकेट झटके।
निपुण धनंजय को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 46 रन बनाए। रमेश मेंडिस 16 और केशारा नुवंथा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका XI ने 45 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन बनाकर पारी घोषित की। 206 रनों की बढ़त हासिल की। तीसरे दिन का चायकाल भी हो गया है।
गुरनूर बरार ने विकेट झटका
गुरनूर बरार ने सोनल दिनुशा को भेजा पवेलियन। उन्होंने 9 रन बनाए। निपुण धनंजय 29 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका XI ने 37.5 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन बनाए। 171 रन की बढ़त हुई।
हार्दिक-बुमराह जैसे खिलाड़ियों ने CoE में डाला डेरा, BCCI के पास 16 महीने से प्रमुख डॉक्टर नहीं, लक्ष्मण ने बताया कारण
अंजेला बंडारा को रविंद्र जडेजा ने भेजा पवेलियन
अंजेला बंडारा को रविंद्र जडेजा ने भेजा पवेलियन। उन्होंने 35 रन बनाए। निपुण धनंजय 18 और सोनल दिनुशा 1 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका 11 ने 33.4 ओवर में 4 विकेट पर 146 रन बनाए। 151 रनों की बढ़त हुई।
लंच के बाद खेल शुरू
कोलंबो में 3 दिवसीय अभ्यास मैच के तीसरे दिन लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। निशान मदुश्का रिटायर हो गए हैं। निपुण धनंजय 5 और अंजेला बंडारा 21 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका XI ने 28 ओवर में 3 विकेट पर 117 रन बनाए। 122 रनों की बढ़त हुई।
तीसरे दिन लंच ब्रेक
कोलंबो में अभ्यास मैच के तीसरे दिन लंच तक श्रीलंका XI ने 24 ओवर में 3 विकेट पर 106 रन बना लिए। 112 रन की बढ़त हो गई। निशान मदुश्का 63 और अंजेला बंडारा 15 रन बनाकर क्रीज पर। रविंदु रसंता 8,पसिंदु सोरियाबंदरा 4 और पवन रत्नायके 16 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने 1-1 विकेट झटके।
निशान मदुश्का ने अर्धशतक जड़ा
निशान मदुश्का ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 72 गेंद पर 63 रन बनाकर क्रीज पर। अंजेला बंडारा 15 रन बनाकर क्रीज पर। निशान मदुश्का 63 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका XI ने 3 विकेट पर 106 रन बनाए। 112 रन की बढ़त हुई।
विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप: बसंत कुमार ऊंची कूद में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने, शाहनवाज ने लंबी कूद में कांस्य जीता
पवन रत्नायके को गुरनूर बरार ने भेजा पवेलियन
पवन रत्नायके को गुरनूर बरार ने भेजा पवेलियन। उन्होंने 16 रन बनाए। अंजेला बंडारा 4 और निशान मदुश्का 49 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका XI ने 3 विकेट पर 82 रन बनाए। 87 रनों की बढ़त हुई।
बरार-नबी कर रहे गेंदबाजी
श्रीलंका 11 ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 43 रन बनाए। 49 रनों की बढ़त हुई। पवन रत्नायके 1 और निशान मदुश्का 30 रन बनाकर क्रीज पर। गुरनूर बरार और आकिब नबी गेंदबाजी कर रहे है।
IND vs SL: भारत के लिए राहत भरी खबर, उंगली की चोट के बाद शुभमन गिल ने पहली बार की बल्लेबाजी
पसिंदु सोरियाबंदरा को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा
पसिंदु सोरियाबंदरा को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। निशान मदुश्का 14 और पवन रत्नायके क्रीज पर। श्रीलंका XI ने 7.4 ओवर में 2 विकेट पर 26 रन बनाए। 32 रन की बढ़त हासिल की।
मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई
मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। रविंदु रसंथा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। निशान मदुष्का 1 और पसिंदु सोरियाबंदरा क्रीज पर। श्रीलंका ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 9 रन बनाए। 15 रनों की बढ़त हुई।
सिराज ने 2 मेडन फेंके
श्रीलंका XI ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन बनाए। बढ़त 15 रनों की हुई। रविंदु रसंथा 8 और निशान मदुशंका 1 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने 2 मेडन किए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 9 रन दिए।
भारत की पारी घोषित
भारत ने तीसरे दिन के खेल से पहले पारी घोषित कर दी। उसने 6 विकेट पर 357 रन बनाए। श्रीलंका 11 की दूसरी पारी शुरू हो गई है। निशान मदुश्का और रविंदु रसंथा क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।
