टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना अभियान 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगी। उससे पूर्व भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना वार्म अप मुकाबला खेलने उतरेगी। यह दोनों टीमें पिछले वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट हैं। भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन को आजमा सकते हैं। संजू सैमसन को आखिरी मौका दिया जा सकता है, या फिर संजू की जगह इशान और अभिषेक की नई ओपनिंग जोड़ी भी इस मुकाबले में आजमाई जा सकती है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज हारकर गई थी। ऐडेन मार्कराम की अगुवाई में प्रोटियाज जीत के साथ टूर्नामेंट में उतरना चाहेंगे।
India vs South Africa T20 World Cup 2026 Warm-Up Match Live Telecast and Live Streaming Details in Hindi:-
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का वार्म अप मैच कब खेला जाएगा?
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का वार्म अप मैच 4 फरवरी 2026 (बुधवार) को खेला जाएगा।
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का वार्म अप मैच कहां खेला जाएगा?
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का वार्म अप मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच का टॉस कब होगा?
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा।
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का वार्म अप मैच कितने बजे शुरू होगा?
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का वार्म अप मैच भारतीय समय के मुताबित शाम 7 बजे से शुरू होगा।
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी पर होगा।
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी।
ICC Men's T20 World Cup Warm-up Matches, 2026
India
240/6 (20.0)
South Africa
210/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 10 )
India beat South Africa by 30 runs
दोनों टीमों के विश्व कप स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को यान्सन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, कगिसो रबाडा, रियान रिकल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया।
