Ind vs NZ 5th ODI Highlights: भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम, अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड को 35 रनों से हराया
India vs New Zealand 5th odi Highlights: भारत-न्यूजीलैंड मैच का सीधा प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध रहेगी।

India vs New Zealand, Ind vs NZ 5th ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन के मैदान पर खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने 35 रनों से जीत हासिल की है। इसी के साथ भारत ने इस सीरीज पर 4-1 से कब्जा भी जमा लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने खराब शरुआत के बावजूद भी रायडू-शंकर की कमाल साझेदारी और पंड्या के आखिरी ओवरों ंमें 45 रनों की पारी की बदौलत भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को जीत के लिए 253 रनों का लक्ष्य दिया । एक समय टीम इंडिया का स्कोर 18 रन पर 4 विकेट था लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और 252 पर भारत की पूरी पारी आखिरी ओवर में सिमट गई।
इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन करते हुए, न्यूजीलैंड की पूरी पारी को 217 रन पर ही समेट दिया। इस मैच में चहल को जहां तीन विकेट हासिल हुए तो पंड्या-शमी को दो-दो सफलता मिली जबकि केदार जाधव और भुवी को एक-एक सफलता मिली। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच 6 फरवरी से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।
भारत-न्यूजीलैंड मैच का सीधा प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध रहेगी।
Ind vs NZ 5th ODI Live Cricket Score Online – यहां देखें मैच का लाइव स्कोर
Highlights
217 रन पर न्यूजीलैंड की पूरी पारी समाप्त हो गईष इसके साथ ही भारत ने 5 मैचों की इस वनडे सीरीज में 4-1 से कब्जा भी जमा लिया है।
न्यूजीलैंड को आखिरी 7 ओवर में जीत के लिए 49 रनों की दरकार है, वहीं सेंटनर और हेनरी को जोड़ी इस वक्त मैदान में है। देखना होगा कि आखिर ये मुकाबला किसके पाले में जाता है। भारत को दो विकेट चाहिए।
चहल की पहल ने न्यूजीलैंड को 8वां झटका दिया है। अब भारत को जीत के लिए सिर्फ 2 विकेटों की दरकार है। एस्टल 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
इस मैच में अब भारत की पकड़ काफी मजबूत हो गई है। नीशम अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन धोनी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मेजबान टीम को 77 गेंद में 74 रन बनाने हैं, जबकि 3 विकेट ही उसके पास हैं।
नीशम ने इस मैच में फिर से रोमांच पैदा कर दिया है। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 84 गेंद में 78 रन चाहिए। वो अब अपने अर्धशतक के काफी करीब पहुंच गए हैं।
न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब 112 रन चाहिए तो वहीं भारत को जीत के लिए 4 विकेट की जरूरत है। ऐसे में गेंद अब पंड्या के हांथों में है। नीशम और सेंटनर की जोड़ी मैदान में है।
युजवेंद्र चहल ने टॉम लेथम को आउट कर न्यूजीलैंड की उम्मीदों को करारा झटका दिया है। विलियमसन और लेथम के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड के लिए क्रीज पर दो नए बल्लेबाज आए है।
युजवेंद्र चहल की गेंद पर नीशम आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में स्टंप आउट होते-होते बाल बाल बचे। नीशम आगे बढ़कर खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले और धोनी ने स्टंप किया। हालांकि, इस दौरान नीशम आउट नहीं थे।
253 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 25 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। भारत को विकेट की तलाश होगी।
लेथम और विलियमसन के बीच अब 50 से अधिक रनों की साझेदारी हो गई है। 22 ओवर के बाद टीम का स्कोर 91 रन हो गया है।
चहल को गेंदबाजी पर बुला लिया गया है। भारत को अब एक विकेट की तलाश है देखना होगा कि आखिर चहल कैसी पहल करते हैं।
अगर न्यूजीलैंड की टीम को इस मैच में अपनी पकड़ और मजबूत करनी है तो फिर उसे एक बड़ी साझेदारी की दरकार होगी। लेथम और विलियमसन की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।
253 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 13 ओवर में 42 रन बना लिए हैं जबकि उसने अपने 3 महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। विलियमसन और लेथम की जोड़ी मैदान में है।
पंड्या ने भारत को तीसरी सफलती दिला दी है। रॉस टेलर 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 38 के स्कोर पर ये तीसरा झटका है। कमाल की गेंदबाजी भारतीय खिलाड़ियों द्वारा।
मनरो आतिशी अंदाज में खेल रहे थे लेकिन शमी ने 10वें ओवर में भारत को दूसरी सफलता दिला दी है। मनरो 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 37 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है।
6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर अब एक विकेट के नुकसान पर 24 रन है। केन विलियमसन और मनरो दोनों अभी क्रीज में मौजूद हैं जबकि गेंद शमी और भुवी के हांथों में है।
शमी ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। निकल्स 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं, 18 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है।
भुवी-शमी की जोड़ी की यही कोशिश होगी कि वो जल्दी से जल्दी विकेट झटक कर दें । दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 11 रन है।
पारी का 49वां ओवर नीशम लेकर आए थे और इस ओवर में पंडया ने कुल 15 रन बंटोरे। हालांकि इस ओवर की आखिरी गेंद पर पंड्या ने अपना विकेट गंवा दिया। पंड्या 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 248 पर पहुंच गया है।
47 ओवर सेंटनर लेकर आए थे और इस ओवर में पंड्या ने तीन छक्कों की मदद से भारत का स्कोर 223 पर पहुंचा दिया है।
भारतीय पारी में अब 6 ओवर का खेल और बचा है, रायडू 90 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 197 रन हो गया है। पंड्या और केदार जाधव क्रीज पर मौजूद हैं।
5 विकेट खोकर भारत ने 150 रनों का आंकड़ा अब पार कर लिया है। रायडू और जाधव अच्छी लय में दिख रहे हैं। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर अब 168 पर पहुंच गया है। रायडू कमाल की लय में दिख रहे हैं।
35 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 129 रन बना लिए हैं। वहीं रायडू ने कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है। रायडू-जाधव की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।
अर्धशतक से चूक गए हैं विजय शंकर और दोनों बल्लेबाजों में तालमेल की कमी के चलते एक शानदार साझेदारी भी टूट गई है। शंकर 45 रन बनाकर आउट। भारत का स्कोर 116-4 है।
29वें ओवर में भारत ने 4 विकेट खोकर 100 रनों का आंकड़ा छू लिया है। कमाल की लय में दिख रहे हैं रायडू और विजय शंकर दोनों के बीच अब 85 रनों की साझेदारी हो गई है।
अब धीमी गति के गेंदबाज सेंटनर को बुलाया गया है। 25 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर अब 88-4 है। शंकर-रायडू दोनों ही काफी सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं, 25 ओवर का खेल हो चुका है।
20 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर इस बीच 57 रन बना लिए हैं। रायडू और विजय शंकर के बीच एक छोटी सी साझेदारी पनप रही है।
रायडू और विजय शंकर के बीच एक छोटी सी 25 रनों की साझेदारी हो गई है, हालांकि जिस तरह की परिस्थिति है भारत को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 48-4 है।
भारत की बेहद खराब शुरुआत रही है, 15 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर केवल 39 रन बनाए हैं। रायडू-शंकर की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।
हेनरी और बोल्ट ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 18 के स्कोर पर ही भारत को 4 बड़े झटके दे दिए हैं। एमएस धोनी से उम्मीद थी कि वो पारी को संभालेंगे लेकिन बोल्ट ने उन्हें आउट कर दिया है। विजय शंकर और रायडू की जोड़ी मैदान में हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 22 रन है।
9 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया का स्कोर महज 18 रन है और उसने तीन विकेट अपने गंवा दिए हैं। धोनी और रायडू की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।
एक बार फिर से भारत की खराब शुरुआत देखने को मिली है, सलामी जोड़ी के बाद शुभमन गिल 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 17 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा है। अभी कुल 7 ओवर का ही खेल हुआ है।
हेनरी ने कमाल की गेंद डालकर रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। इस तरह से 8 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा है। रोहित के बल्ले से केवल 2 रन ही देखने को मिले।
चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन ने इस मैच का पहला चौका जड़ा है। वहीं, 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 रन है। रोहित-धवन दोनों ही धैर्य के साथ खेल रहे हैं।
पहला ओवर न्यूजीलैंड के लिए हेनरी कर रहे हैं। इस ओवर में भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी गेंद पर भारत का खाता सिंगल के साथ खोला।
हेनरी निकोल्स, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन , रॉस टेलर, टॉम लाथम , जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, टॉड एस्टल, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।
रोहित शर्मा , शिखर धवन, शुभमन गिल, अंबाती रायडू, एमएस धोनी , केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।
लगातार शुरुआती मैचों में शानदार जीत के बाद चौथे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और उसे 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारत फिर से जीत की पटरी पर उतरना चाहेगा।