इंडिया अंडर 19 और पाकिस्तान अंडर 19 क्रिकेट टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स राउंड में रविवार को एक-दूसरे के सामने होंगे। भारतीय समय के मुताबिक ये मैच दोपहर 1.00 बजे से शुरू होगा और टॉस दोपहर 12.30 बजे किया जाएगा।

IND U19 vs PAK U19 LIVE Cricket World Cup Score Super 6 Match: Watch Here

इस वर्ल्ड कप में भारत ने अब तक खेले सभी मुकाबले यानी पिछले 4 मैचों में लगातार जीत दर्ज की है और भारत सेमीफाइनल में पहुंचने के काफी करीब है। पाकिस्तान पर जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा। वहीं पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाएगी जिसके लिए उसे भारत को बहुत ही बड़े अंतर से हराना होगा। ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है और इसे आप किस तरह से लाइव देख सकते हैं आइए इसके बारे में जानते हैं।

IND U19 vs PAK U19: वैभव-एरोन ओपनर, विहान नंबर 4; पाकिस्तान को हराने इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है भारत

इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 सुपर सिक्स मैच कहां और कब खेला जाएगा?
इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 सुपर सिक्स मैच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में रविवार को खेला जाएगा।

इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 मैच की शुरुआत कितने बजे होगी?
इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.00 बजे से होगी और टॉस 12.30 बजे किया जाएगा।

इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 मैच को लाइव किस तरह से देख सकते हैं?
इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां की जाएगी?
इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी।

भारत की टीम

एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, हरवंश पंगलिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह।

पाकिस्तान की टीम

अब्दुल कादिर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, उमर जैब, अली हसन बलूच, डेनियल अली खान, नकाब शफीक।

कोहली-गेल ओपनर, पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया का कोई नहीं; टी20 में 10 हजार रन बना चुके बैटर ने चुनी ऑल-टाइम टी20 इलेवन