भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड अंडर 19 टीम को हरा दिया और 100 रन से जीत दर्ज की। भारत को इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी और फिर शानदार गेंदबाजी के दम पर जीत मिली। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया और एक बार फिर से चैंपियन बनी।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार (6 फरवरी) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 412 रन का टारगेट मिला था, लेकिन ये टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑल आउट हो गई और मैच गंवा दिया।
भारत ने इस सीजन में अपने सभी मैच यानी सातों मुकाबले जीते और बिना हारे खिताब पर कब्जा जमाया। भारत ने इससे पहले साल 2022 में फाइनल में इंग्लैंड को हराया था और एक बार फिर से साल 2026 में भारत ने इंग्लिश टीम को हराते हुए वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 2026 से पहले भारत ने साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। आयुष म्हात्रे ने ये खिताब जीतकर विराट कोहली, मोहम्मद कैफ, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, उन्मुक्त चंद की बराबरी कर ली।
भारत की पारी, वैभव ने बनाए 175 रन
भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद पर 175 रन बनाए और अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए। आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए। अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंद पर 40 और कनिष्क चौहान ने 20 गेंद पर 37 रन बनाए। एरोन जॉर्ज ने 9, खिलान पटेल ने 3 और हेनिल पटेल ने 5 रन बनाए। दीपेश देवेंद्रन बगैर खाता खोले नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने 3 विकेट लिए। एलेक्स ग्रीन और सेबेस्टियन मॉर्गन ने 2-2 विकेट लिए जबकि मैनी लम्सडेन ने 1 विकेट लिया।
इंग्लैंड की पारी, कालेब फाल्कनर का शतक
इंग्लैंड के ओपनर बेन डॉकिन्स ने 66 रन की पारी खेली जबकि जोसेफ मूरेस ने 17 रन बनाए। इसके बाद बेन मेयस ने संघर्ष किया और 45 रन पर विकेट गंवा दिया। कप्तान थॉमस रीव 31 रन पर आउट हुए जबकि राल्फी अल्बर्ट और सेबेस्टियन मॉर्गन खाता भी नहीं खोल पाए। फरहान अहमद ने एक रन पर अपना विकेट खोया। कालेब फाल्कनर ने 26 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया और फिर 63 गेंदों पर शतक लगाया साथ ही 115 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए आर एस अंबरीश ने 3, दीपेश देवेंन्द्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 जबकि खिलान पटेल और आयुष म्हात्रे ने एक-एक विकेट लिए।
इंग्लैंड अंडर-19 प्लेइंग इलेवन- बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन।
भारत अंडर-19 प्लेइंग इलेवन- एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
मोहम्मद सिराज भारतीय टीम में हुए शामिल, जानिए अब कैसा है T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड
U19 World Cup 2026: लारा-युवराज के फैन कैसे बने वैभव, क्यों लगाते हैं इतने छक्के; पिता संजीव ने बताई इसके पीछे की कहानी
भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया और इस सीजन की चैंपियन बनी। भारत ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी में रिकॉर्ड छठी बार इस टूर्नामेंट के खिताब को जीतने का कमाल किया। भारत ने इस मैच में पूरे समय इंग्लैंड पर दवाब बनाए रखा और कहीं से भी इस टीम को कोई मौका नहीं दिया। वैभव भारत की जीत के रियल हीरो रहे जिन्होंने 175 रन की पारी खेलकर मैच को ही पलट दिया।
कालेब फाल्कनर ने लगाया शतक
कालेब फाल्कनर ने भारत के खिलाफ संघर्ष करते हुए 63 गेंदों पर पर शतक लगाया। इंग्लैंड को जीत के लिए यहां से 60 गेंदों पर 105 रन बनाने हैं। 40 ओवर में 9 विकेट पर 307 रन बन चुके हैं।
इंग्लैंड का 9वां विकेट गिरा
इंग्लैंड की टीम का 9वां विकेट गिर चुका है। भारत जीत से एक विकेट दूर है। इंग्लैंड को जीत के लिए 125 रन और बनाने हैं।
इंग्लैंड का संघर्ष जारी
इंग्लैंड का संघर्ष जारी है और इस टीम ने 34 ओवर में 7 विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 147 रन चाहिए।
कालेब फाल्कनर ने 26 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
कालेब फाल्कनर ने 26 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड की टीम ने 29 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बना लिए हैं।
IND U19 vs ENG U19: इंग्लैंड को जीत के लिए 184 रन की जरूरत
इंग्लैंड को जीत के लिए 184 रन की जरूरत है। इस टीम ने 28 ओवर में 7 विकेट पर 228 रन बना लिए हैं। कालेब फाल्कनर अर्धशतक के करीब हैं।
भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच जीतने से सिर्फ 3 विकेट दूर है। इंग्लैंड का संघर्ष जारी है, लेकिन इस टीम की जीत मुश्किल लग रही है। 25 ओवर में 7 विकेट पर 198 रन बन चुके हैं।
IND U19 vs ENG U19: इंग्लैंड का 7वां विकेट गिरा
इंग्लैंड की टीम का 7वां विकेट सेबेस्टियन मॉर्गन के रूप में गिरा जो डक पर आउट हुए। इंंग्लैंड ने 22 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं।
IND U19 vs ENG U19: भारत को मिली छठी सफलता
भारत को छठी सफलता दीपेश ने फरहान को आउट करके दिलाई। हर विकेट के साथ भारत चैंपियन बनने के करीब पहुंचता जा रहा है।
IND U19 vs ENG U19: इंग्लैंड का 5वां विकेट गिरा
इंग्लैंड का 5वां विकेट राल्फी अल्बर्ट के रूप में गिरा जो खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड ने 21 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। भारत जीत के करीब पहुंच रहा है।
IND U19 vs ENG U19: आयुष ने भारत को दिलाई चौथी सफलता
कप्तान आयुष म्हात्रे ने बेन डॉकिन्स को आउट कर दिया और भारत को चौथी सफलता दिला दी। उनका कैच खिलान पटेल ने लपका। अब दवाब इंग्लैंड पर है।
IND U19 vs ENG U19: इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा
इंग्लैंड का तीसरा विकेट थॉमस रे के रूप में गिरा जिन्हें कनिष्क चौहान ने आउट किया। कनिष्क ने उन्हें 31 रन पर आउट कर दिया। 18 ओवर में इस टीम ने 3 विकेट पर 142 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवर के बाद 2 विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के बैटर भी तेज बैटिंग कर रहे हैं और उनकी कोशिश तेज गति से रन बनाने की है जिसमें वो सफल दिख रहे हैं।
भारत को मिली दूसरी सफलता, खिलान ने लिया विकेट
भारत को दूसरी सफलता खिलान पटेल ने दिलाई और उन्होंने खतरनाक बनते जा रहे बेन मेयस को 45 रन पर आउट करवा दिया। इंग्लैंड ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं।
बेन मेयस ने 11वें ओवर में बनाए 14 रन
भारत के लिए 11वां ओवर खिलान पटेल ने फेंका और इस ओवर में बेन मेयस ने एक छक्का और 2 चौके भी लगाए। उन्होंने कुल 14 रन बनाए और इंग्लैंड ने 11 ओवर में एक विकेट पर 78 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड के 50 रन पूरे
इंग्लैंड की टीम ने 9 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी बेन मेयस और बेन डॉकिन्स मौजूद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 36 रन की साझेदारी हो चुकी है।
8वें ओवर में लगे 4 चौके, बने 16 रन
इंग्लैंड के बैटर बेन डॉकिन्स ने 8वें ओवर में हेनिल पटेल की गेंदों पर 4 चौके लगाए और कुल 16 रन जुटाए। 8 ओवर के बाद इस टीम ने एक विकेट पर 41 रन बना लिए हैं।
सात ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 25/1
सात ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 25 रन है। बेन मेयस के सात गेंद में 2 रन हैं। बेन डॉकिन्स के 19 गेंद में पांच रन हैं।
इंग्लैंड को लगा पहला झटका
इंग्लैंड को चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर पहला झटका लगा। अंबरीश ने जोसेफ मूर्स को बोल्ड कर दिया। जोसेफ मूर्स चार चौके की मदद से 16 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज बेन मेयस क्रीज पर आए।
वैभव यूथ वनडे में 100 छक्के पूरे करने वाले वर्ल्ड के पहले बैटर बने, 55 गेंदों पर शतक लगा पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा
इंग्लैंड ने तीन ओवर में बनाए दो रन
इंग्लैंड के लिए बेन डॉकिन्स और जोसेफ मूर्स ने पारी की शुरुआत की। अंबरीश ने भारतीय आक्रमण की शुरुआत की। बीजे डॉकिन्स ने पारी का पहला ओवर खेला, लेकिन अपना और टीम का खाता नहीं खोल पाए। हेनिल पटेल दूसरा ओवर लेकर आए। उनके ओवर में भी इंग्लैंड का खाता नहीं खुला। तीसरे ओवर में अंबरीश की दूसरी गेंद पर बेन डॉकिन्स ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। तीसरी गेंद पर जोसेफ मूर्स ने अपना खाता खोला। तीन ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट खोए दो रन है।
IND U19 vs ENG U19: वैभव का शतक, आयुष का अर्धशतक; भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को जीत के लिए दिया 412 रन का लक्ष्य
Under 19 World Cup 2026 Final LIVE Updates:भारत की पारी
भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद पर 175 रन बनाए। 15 चौके और 15 छक्के लगाए। आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए। अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंद पर 40 और कनिष्क चौहान ने 20 गेंद पर 37 रन बनाए। एरोन जॉर्ज ने 9, खिलान पटेल ने 3 और हेनिल पटेल ने 5 रन बनाए। दीपेश देवेंद्रन बगैर खाता खोले नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने 3 विकेट लिए। एलेक्स ग्रीन और सेबेस्टियन मॉर्गन ने 2-2 विकेट लिए। मैनी लम्सडेन ने 1 विकेट लिया।
भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 का लक्ष्य
भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। दीपेश देवेंद्रन बगैर खाता खोले नाबाद रहे। कनिष्क चौहान 37 रन बनाकर नाबाद रहे। 6 गेंद पर 18 रनों की साझेदारी हुई।
खिलान पटेल को सेबेस्टियन मॉर्गन ने पवेलियन भेजा
खिलान पटेल को सेबेस्टियन मॉर्गन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। हेनिल पटेल नए बल्लेबाज हैं। कनिष्क चौहान 6 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 47 ओवर में 8 विकेट पर 376 रन बनाए।
आरएस अंबरीश को जेम्स मिंटो ने बोल्ड किया
आरएस अंबरीश को जेम्स मिंटो ने बोल्ड किया। उन्होंने 18 रन बनाए। खिलान पटेल नए बल्लेबाज हैं। कनिष्क चौहान 3 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 45.1 ओवर में 7 विकेट पर 369 रन बनाए।
IND vs ENG LIVE Updates: क्या भारत 400 के पार पहुंचेगा
भारत ने 45 ओवर में 6 विकेट पर 367 रन बनाए। आरएस अंबरीश 18 और कनिष्क चौहान 3 रन बनाकर क्रीज पर।
IND vs ENG LIVE Updates: वेदांत त्रिवेदी को सेबेस्टियन मॉर्गन ने पवेलियन भेजा
वेदांत त्रिवेदी को सेबेस्टियन मॉर्गन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 32 रन बनाए। आरएस अंबरीश नए बल्लेबाज हैं। अभिज्ञान कुंडू 3 रन बनाकर क्रीज पर। भारत 36.4 ओवर में 5 विकेट पर 308 रन।
