India A Vs USA Warm-up Match Cricket Match Live Streaming: 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों वार्म-अप मैच के जरिए अपनी तैयारियों को परखने की कोशिश करेगी जिसकी शुरुआत सोमवार से हो रही है।
इस बार यूएसए भी आईसीसी के इस इवेंट में हिस्सा ले रही है और वो अपना पहला वार्म-अप मैच इंडिया ए के खिलाफ खेलेगी। वैसे अमेरिका इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान भारत के खिलाफ खेलेगा। यूएसए के खिलाफ जो इंडिया ए टीम मैदान पर उतरेगी उसमें तिलक वर्मा भी होंगे जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
यूएई के खिलाफ तिलक वर्मा एक्शन में होंगे और अपनी लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। यूएई के खिलाफ होने वाले मैच के लिए इंडिया ए के कप्तान आयुष बदोनी हैं साथ ही इस टीम में रियान पराग, रवि बिश्नोई, नमन धीर, खलील अहमद, मयंक यादव जैसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। आप इस मैच को लाइव कैसे देख सकते हैं इसके बारे में जानते हैं।
इंडिया ए बनाम यूएसए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वार्म-अप मैच कब और कहां होगा?
इंडिया ए बनाम यूएसए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वार्म-अप मैच 2 फरवरी 2026, सोमवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 05:00 बजे भारतीय समय के मुताबिक शुरू होगा।
इंडिया ए बनाम यूएसए टी20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मैच में टॉस कब होगा?
इंडिया ए बनाम यूएसए टी20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक शाम 04:30 बजे किया जाएगा।
इंडिया ए बनाम यूएसए टी20 वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मैच का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
इंडिया ए बनाम यूएसए टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच का टेलीकास्ट टीवी पर नहीं होगा। आईसीसी की जानकारी के मुताबिक इस वार्म अप मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर नहीं होगा। बल्कि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी। साथ ही हाईलाइट्स आईसीसी.टीवी पर उपलब्ध होंगी।
तिलक वर्मा इन, इशान-संजू में किसे मिलेगा मौका; T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग 11
यूएसए के खिलाफ इंडिया ए की टीम
आयुष बदोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन जगदीसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव।
इंडिया ए के खिलाफ यूएसए की टीम
मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायान जहांगीर, सैतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।
