इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच मंगलवार (9 जून) से दांबुला में त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम में चुने जाने के बाद वैभव सूर्यवंशी पहली बार मैदान पर उतरेंगे। 15 साल के वैभव ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके टी20 टीम में जगह बनाई। अब उनकी निगाहें वनडे टीम में जगह बनाने पर होंगी। तिलक वर्मा इंडिया ए की कमान संभालेंगे। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ उप-कप्तान हैं। उन्हें रियान पराग की जगह टीम में चुना गया। वैभव सूर्यवंशी के अलावा विप्रज निगम, प्रियांश आर्या, आयुष बदोनी और अंशुल कम्बोज जैसे खिलाड़ियों के पास भी भारतीय चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का मौका होगा।
आइए जानते हैं मैच की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
श्रीलंका की मेजबानी में त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच किस-किस टीम के बीच खेला जाएगा?
श्रीलंका की मेजबानी में त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा।
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच का टॉस कब होगा?
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 9 बजे होगा।
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच कब से खेला जाएगा?
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे खेला जाएगा।
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दख सकते हैं।
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं।
त्रिकोणीय श्रंखला के लिए इंडिया ए समेत तीनों टीमों के पूरे स्क्वाड
आईपीएल 2026 के बाद अब वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी वनडे क्रिकेट की चुनौती। 15 वर्षीय बल्लेबाज अब श्रीलंका के दौरे पर इंडिया ए की टीम से खेलने उतरेंगे। वनडे त्रिकोणीय श्रंखला में इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए से होगा। पूरी खबर पढ़ें।
