IND W vs ZIM W 1st T20 Match Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हरमनप्रीत कौर के सफल कार्यकाल के बाद अब स्मृति मंधाना की कप्तानी के युग का आगाज हुआ। भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना के कैप्टेंसी कार्यकाल में विजयी आगाज किया है। 19 रन पर चार विकेट के बाद भारत ने 15.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 116 रन बनाए और जीत दर्ज की। दीप्ति शर्मा ने 49 और डेब्यूटेंट निकी प्रसाद ने 35 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी खेली। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम की जीत को सुनिश्चित किया।
भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। जिम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए इस मुकाबले में 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए। ओपनर केलिस नधलोवु ने 42 और शार्न मायर्स ने नाबाद 43 रन की पारी खेली। भारत के लिए नंदनी शर्मा ने आखिरी ओवर में दो विकेट झटके। वहीं श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ को 1-1 विकेट मिला था।
दीप्ति शर्मा नंबर 1, निकी प्रसाद भी लिस्ट में, गेंदबाजों में नंदनी शर्मा दूसरे पर; भारत-जिम्बाब्वे पहले टी20 के बाद टॉप 5 बैटर-बॉलर
भारत ने चार विकेट से जीता पहला टी20
भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना के कैप्टेंसी कार्यकाल में विजयी आगाज किया है। 19 रन पर चार विकेट के बाद भारत ने 15.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 116 रन बनाए और जीत दर्ज की। दीप्ति शर्मा ने 49 और डेब्यूटेंट निकी प्रसाद ने 35 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी खेली। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम की जीत को सुनिश्चित किया।
दीप्ति शर्मा 49 रन पर आउट
भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन और संकटमोचक वाली पारी खेली। 19 रन पर चार विकेट के बाद उन्होंने इनिंग को संभाला और 5वें विकेट के लिए निकी के साथ 82 रन जोड़े। उन्होंने 37 गेंद पर 49 रन बनाए और अपनी पारी में 8 चौके जड़े।
बुमराह-आकाशदीप IN, सुतार-गुरनूर OUT, ऋषभ पंत पर संशय; न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान
दीप्ति शर्मा-निकी प्रसाद की साझेदारी 50 पार
भारत ने चौथे ओवर में 19 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद दीप्ति शर्मा और निकी प्रसाद ने पारी को संभाला है। भारत ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 55 रन की साझेदारी हुई है।
मुश्किल में भारतीय टीम, 19 रन पर गिरे चार विकेट
न्याशा ग्वांजुरा ने पहले ओवर में दो विकेट लेते हुए स्मृति और अनुष्का को आउट किया था। अब उन्होंने उपकप्तान शैफाली वर्मा को 4 रन पर पवेलियन भेज दिया। भारत ने 19 रन पर चार विकेट गंवा दिए।
हरमनप्रीत कौर भी आउट, 19 रन पर गिरा तीसरा विकेट
भारत ने 19 रन पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। मावुंगा ने तीसरे ओवर में हरमनप्रीत कौर को 1 रन पर पवेलियन भेजा।
अनुष्का शर्मा भी 4 रन पर आउट
स्मृति मंधाना के बाद ग्वांजुरा ने अपने पहले ओवर में ही अनुष्का शर्मा को भी 4 रन पर पवेलियन भेज दिया। भारत का स्कोर 18 रन पर 2 विकेट हैं।
स्मृति मंधाना आउट, भारत का पहला विकेट
भारत ने पहला विकेट 14 रन पर गंवाया। कप्तान स्मृति मंधाना 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। ग्वांजुरा ने उनका विकेट झटका। शैफाली 1 गेंद पर 4 रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W vs ZIM W: नंदनी शर्मा के 2 विकेट, भारत को मिला 115 का लक्ष्य; काली पट्टी बांधकर क्यों उतरीं दोनों टीमों की खिलाड़ी
जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 114 रन
जिम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए इस मुकाबले में 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए। ओपनर केलिस नधलोवु ने 42 और शार्न मायर्स ने नाबाद 43 रन की पारी खेली। भारत के लिए नंदनी शर्मा ने आखिरी ओवर में दो विकेट झटके। वहीं श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ को 1-1 विकेट मिला।
नधलोवु 42 पर आउट, जिम्बाब्वे का स्कोर 82/3
जिम्बाब्वे ने 82 रन पर 15 ओवर में 3 विकेट गंवा दिए हैं। ओपनर केलिस नधलोवु 44 गेंद पर 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। अरुंधति रेड्डी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज 5वां टी20 होगा रद्द? सीरीज पर मंडराया ड्रॉ होने का खतरा, बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई चिंता
श्री चरणी ने दिया जिम्बाब्वे को दूसरा झटका
भारत के लिए इस साल बेहतरीन फॉर्म में गेंदबाजी करने वाली श्री चरणी ने दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 53 रन की साझेदारी तोड़ी और मुपाचिकवा को 16 रन पर पवेलियन भेजा। साल 2026 में श्री चरणी का यह 48वां टी20 इंटरनेशनल विकेट है। जिम्बाब्वे का स्कोर 60/2
जिम्बाब्वे का स्कोर 10 ओवर में 60/1
जिम्बाब्वे की सेट ओपनर केलिस नधलोवु 32 गेंद पर 42 रन बनाकर डटी हुई हैं। वहीं 24 गेंद पर 16 रन बनाकर मुपाचिकवा भी एक छोर संभाले हैं। दोनों के बीच 53 रन की साझेदारी हो चुकी है। 10 ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 60/1
पावरप्ले में जिम्बाब्वे का स्कोर 34/1
जिम्बाब्वे की ओपनर बिलव्ड बीजा का खाता नहीं खुला लेकिन दूसरी ओपनर केलिस नधलोवु 23 गेंद पर 28 रन बना चुकी हैं। वहीं मुपाचिकवा 4 रन बनाकर दूसरे छोर पर खेल रही हैं। पावरप्ले के 6 ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 34/1
जिम्बाब्वे की ओपनर नधलोवु की अच्छी बैटिंग
पहले ओवर में 7 रन पर विकेट गंवाने के बाद जिम्बाब्वे की दूसरी ओपनर केलिस नधलोवु ने एक छोर अच्छे से संभाला है। वह 15 गेंद पर 23 रन बना चुकी हैं। वहीं उनका साथ दे रही हैं मोदेस्टर मुपाचिकवा जिन्होंने 7 गेंद पर 2 रन बनाए हैं। 4.3 ओवर में जिम्बाब्वे 27/1
क्रांति गौड़ ने बीजा को 0 पर किया आउट
क्रांति गौड़ ने पहले ओवर में ही भारत को सफलता दिलाई और जिम्बाब्वे की ओपनर बिलव्ड बीजा को 0 पर पवेलियन भेज दिया। जिम्बाब्वे को 7 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा।
क्रांति गौड़ ने शुरू की गेंदबाजी
भारत के लिए पहला ओवर क्रांति गौड़ ने शुरू किय है। जिम्बाब्वे के लिए बिलव्ड बिजा और केलिस नधलोवु ने पारी की शुरुआत की है।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11
न्याशा ग्वानजुरा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का छिपारे, ओलिंडर छारे, तेंदानेई मायकुशा, शार्न मायर्स।
भारत की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी।
निकी प्रसाद करेंगी डेब्यू
भारतीय महिला क्रिकेटर निकी प्रसाद को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिला है। वहीं अनुष्का शर्मा को भी
टीम में जगह मिली है।
स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
भारत की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह बतौर नियमित कप्तान उनका पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला है।
20 चौके, 3 छक्के, 100 गेंद 151 रन: अन्वय द्रविड़ की तूफानी पारी, कर्नाटक का सफल रन चेज; अंकतालिका में भी टॉप पर कायम
भारत की संभावित प्लेइंग 11
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, निकी प्रसाद, दीप्ति शर्मा, मीनू मणि, श्री चरणी, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी।
श्री चरणी इतिहास रचने से 3 कदम दूर
श्री चरणी के 3 विकेट लेते ही 2026 में 50 विकेट पूरे हो जाएंगे। वह एक साल में महिला टी20 क्रिकेट में 50 विकेट लेने वालीं दुनिया की तीसरी और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की फुल मेंबर्स टीम की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।
स्मृति मंधाना इतिहास रचने से 133 रन दूर
स्मृति मंधाना ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 4867 रन बनाए हैं। इस मामले में महिला व पुरुष सभी क्रिकेटर स्मृति से पीछे हैं। अगर वह इस सीरीज में 133 रन बनाती हैं तो वह 5000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली एकमात्र क्रिकेटर बन जाएंगी।
कहां होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच महिला टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 1 सहित विभिन्न चैनल्स पर देख पाएंगे। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। जनसत्ता.कॉम पर भी आपको इस मैच के सभी अपडेट्स मिलते रहेंगे।
IND W vs ZIM W: स्मृति मंधाना कप्तान, शैफाली वर्मा उपकप्तान, चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी शुरू करेगी टीम इंडिया; देखें शेड्यूल और स्क्वाड
भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20 मैच: 16 अक्टूबर 2026, शाम 7 बजे (IST)
दूसरा टी20 मैच: 18 अक्टूबर 2026, शाम 7 बजे (IST)
तीसरा टी20 मैच: 20 अक्टूबर 2026, शाम 7 बजे (IST)

