इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब टीम इंडिया के लिए असली अग्निपरीक्षा की घड़ी आ गई है। भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान और फिर दूसरे मैच में नीदरलैंड्स को मात दी थी। अब तीसरे मैच में भारत के सामने होगी मजबूत साउथ अफ्रीका की चुनौती। हालांकि, वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था।
मगर टी20 फॉर्मेट में यह टीम भारत के मुकाबले मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में भारतीय टीम अगर यह मुकाबला जीत जाती है तो काफी हद तक सेमीफाइनल में पहुंचने की मजबूत दावेदार बन जाएगी। भारतीय टीम अपने पहले दोनों मैच जीती है तो साउथ अफ्रीका को दो में से एक मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में प्रोटियाज इस मैच को जीतने के लिए भरपूर कोशिश करेंगे क्योंकि एक और हार उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका दे सकती है।
INDIA W vs SOUTH AFRICA W Match, Women’s T20 World Cup 2026 LIVE Streaming Details:-
- महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब खेला जाएगा?
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच रविवार यानी 21 जून 2026 को खेला जाएगा। - महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका महामुकाबला कहां खेला जाएगा?
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका महामुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। - महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच का टॉस कितने बजे होगा?
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा। - महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच कितने बजे शुरू होगा?
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। - महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख पाएंगे। - महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी।
साउथ अफ्रीका टीम: लॉरा वोल्वार्ट (कप्तान), तैजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनिम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता, मारीजान कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लूस, कराबो मेसो, नोनकुलेको मलाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लोए ट्रायन, डेन वैन नीकरर्क।
मैनचेस्टर में इतिहास रचेंगी हरमनप्रीत कौर, T20I में खास ‘दोहरा शतक’ लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी
महिला क्रिकेट ही नहीं पुरुष क्रिकेट में भी किसी खिलाड़ी ने 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। पुरुष टी20 में आयरलैंड के पॉल स्टार्लिंग ने सबसे ज्यादा 163 मैच खेले हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
