महिला टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मैच में रविवार (21 जून) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत को साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन बनाए। भारत की राह में मारिजान कैप रोड़ा बन गईं। उन्होंने पहले गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। फिर बल्ले से भी शानदर प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं।
भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 17, शैफाली वर्मा ने 31, यास्तिका भाटिया ने 15, जेमिमा रोड्रिग्स ने 12, हरमनप्रीत कौर ने 24, ऋचा घोष ने 15, दीप्ति शर्मा ने 29, प्रेमा रावत ने नाबाद 3 और अरुंधति रेड्डी ने नाबाद 6 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए मारिजान कैप और शबनीम इस्माइल ने 2-2 विकेट लिए। अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट लिए।
साउथ अफ्रीका के लिए लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 20, ताजमिन ब्रिट्स ने 40, एनेरी डेरकसेन ने 0, मारिजान कैप ने नाबाद 81, नादिन डी क्लार्क ने 5 और क्लो ट्रायोन 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए श्री चरणी ने 3 और शैफाली वर्मा ने 1 विकेट लिए। हरमनप्रीत कौर के लिए यह ऐतिहासिक मुकाबला था। यह उनका 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। साथ ही वह 200 मैच में कप्तानी कर रही थीं। भारत की प्लेइंग 11 में श्रेयांका पाटिल की जगह प्रेमा रावत को डेब्यू का मौका मिला। क्रांति गौड़ की जगह अरुंधति रेड्डी को मौका मिला।
साउथ अफ्रीका से हारने से भारत की राह हुई कठिन, ये है सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित
Womens T20 World Cup 2026 Points Table: भारत-साउथ अफ्रीका मैच के बाद महिला टी20 वर्ल्ड कप की अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज
साउथ अफ्रीका की पारी
साउथ अफ्रीका के लिए लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 20, ताजमिन ब्रिट्स ने 40, एनेरी डेरकसेन ने 0, मारिजान कैप ने नाबाद 81, नादिन डी क्लार्क ने 5 और क्लो ट्रायोन 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए श्री चरणी ने 3 और शैफाली वर्मा ने 1 विकेट लिए।
साउथ अफ्रीका जीता
नंदनी शर्मा की पहली गेंद पर क्लो ट्रायोन ने चौका जड़ा। साउथ अफ्रीका ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन बनाए। मारिजान कैप 81 और क्लो ट्रायोन 10 रन बनाकर नाबाद रहीं।
साउथ अफ्रीका जीत की दहलीज पर
दीप्ति शर्मा के ओवर में 16 रन बने। साउथ अफ्रीका ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 157 रन बनाए। जीत के लिए 2 रन चाहिए। मारिजान कैप 81 और क्लो ट्रायोन 6 रन बनाकर क्रीज पर।
नादिन डी क्लार्क को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा
नादिन डी क्लार्क को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। मारिजान कैप 67 और क्लो ट्रायोन 4 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 141 रन बनाए। जीत के लिए 12 गेंद पर 18 न चाहिए।
ताजमिन ब्रिट्स को शैफाली वर्मा ने पवेलियन भेजा
ताजमिन ब्रिट्स को शैफाली वर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 40 रन बनाए। मारिजान कैप 59 रन बनाकर क्रीज पर। नादिन डी क्लार्क नई बल्लेबाज हैं। साउथ अफ्रीका ने 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 123 रन बनाए। जीत के लिए 21 गेंद पर 36 रन चाहिए।
मारिजान कैप ने अर्धशतक जड़ा
मारिजान कैप ने अर्धशतक जड़ा। वह 35 गेंद पर 52 रन बनाकर क्रीज पर। मारिजान कैप 37 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 111 रन बनाए। जीत के लिए 30 गेंद पर 48 रन चाहिए।
भारत को विकेट की तलाश
साउथ अफ्रीका ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बनाए। जीत के लिए 42 गेंद पर 69 रन चाहिए। ताजमिन ब्रिट्स 31 और मारिजान कैप 38 रन बनाकर क्रीज। भारत को विकेट की तलाश।
ताजमिन ब्रिट्स और मारिजान कैप क्रीज पर
साउथ अफ्रीका ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 67 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 92 रन चाहिए। ताजमिन ब्रिट्स 22 और मारिजान कैप 24 रन बनाकर क्रीज।
साउथ अफ्रीका ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन बनाए। जीत के लिए 66 गेंद पर 114 रन चाहिए। ताजमिन ब्रिट्स 20 और मारिजान कैप 5 रन बनाकर क्रीज पर।
एनेरी डेरकसेन आउट
श्री चरणी ने एनेरी डेरकसेन को पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाईं। ताजमिन ब्रिट्स 5 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका ने 5.4 ओवर में 2 विकेट पर 25 रन बनाए। जीत के लिए 86 गेंद पर 134 रन चाहिए।
श्री चरणी ने लॉरा वोल्वार्ड्ट को पवेलियन भेजा
श्री चरणी ने लॉरा वोल्वार्ड्ट को पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। एनेरी डेरकसेन नई बल्लेबाज हैं। ताजमिन ब्रिट्स 5 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका ने 5.3 ओवर में 1 विकेट पर 25 रन बनाए। जीत के लिए 87 गेंद पर 134 रन चाहिए।
भारत की कसी गेंदबाजी
साउथ अफ्रीका ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 25 रन बनाए। जीत के लिए 134 रन चाहिए। लॉरा वोल्वार्ड्ट 20 और ताजमिन ब्रिट्स 5 रन बनाकर क्रीज पर। भारत को विकेट नहीं मिला है, लेकिन कसी गेंदबाजी हुई है।
साउथ अफ्रीका ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 17 रन बनाए। जीत के लिए 142 रन चाहिए। लॉरा वोल्वार्ड्ट 14 और ताजमिन ब्रिट्स 3 रन बनाकर क्रीज पर। भारत को विकेट की तलाश है।
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। लॉरा वोल्वार्ड्ट और ताजमिन ब्रिट्स क्रीज पर। भारत के लिए शैफाली वर्मा ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में सिर्फ 3 रन बने। जीत के लिए 156 रन चाहिए।
भारत की पारी
भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 17, शैफाली वर्मा ने 31, यास्तिका भाटिया ने 15, जेमिमा रोड्रिग्स ने 12, हरमनप्रीत कौर ने 24, ऋचा घोष ने 15, दीप्ति शर्मा ने 29, प्रेमा रावत ने नाबाद 3 और अरुंधति रेड्डी ने नाबाद 6 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए मारिजान कैप और शबनीम इस्माइल ने 2-2 विकेट लिए। अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट लिए।
भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 का लक्ष्य
आखिरी ओवर में ऋचा घोष आउट हो गईं। मारिजान कैप को विकेट मिला। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। अरुंधति रेड्डी 6 और प्रेमा रावत 3 रन बनाकर नाबाद रहीं।
दीप्ति शर्मा आउट
दीप्ति शर्मा को नॉनकुलुलेको म्लाबा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 रन बनाए। अरुंधति रेड्डी क्रीज पर। ऋचा घोष 8 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन बनाए।
हरमनप्रीत कौर आउट
हरमनप्रीत कौर को शबनीम इस्माइल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 रन बनाए। ऋचा घोष नई बल्लेबाज हैं। दीप्ति शर्मा 17 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 116 रन बनाए।
दीप्ति-हरमन क्रीज पर
भारत ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 113 रन बनाए। दीप्ति शर्मा 15 और हरमनप्रीत कौर 23 रन बनाकर क्रीज पर। 22 गें पर 30 रनों की साझेदारी।
'जूते कम कीमत पर बेच लूंगा',विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर बड़ा बयान
जेमिमा रोड्रिग्स को नादिन डी क्लार्क ने पवेलियन भेजा
जेमिमा रोड्रिग्स को नादिन डी क्लार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर 8 और दीप्ति शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 10.4 ओवर में 4 विकेट पर 84 रन बनाए।
यास्तिका भाटिया को अयाबोंगा खाका ने पवेलियन भेजा
यास्तिका भाटिया को अयाबोंगा खाका ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर नई बल्लेबाज हैं। जेमिमा रोड्रिग्स 4 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 7.2 ओवर में 3 विकेट पर 67 रन बनाए।
शैफाली वर्मा आउट
शैफाली वर्मा को शबनीम इस्माइल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर 31 रन बनाए। यास्तिका भाटिया 6 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 5.4 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन बनाए।
भारत के 50 रन पूरे
भारत ने 4.2 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए। भारत ने 5 ओवर के बाद 1 विकेट पर 52 रन बनाए। शैफाली वर्मा 11 गेंद पर 29 और यास्तिका भाटिया 6 रन बनकर क्रीज पर।
मारिजान कैप ने स्मृति मंधाना को पवेलियन भेजा
मारिजान कैप ने स्मृति मंधाना को पवेलियन भेजा। मंधाना ने स्कूप खेलने का प्रयास किया और बोल्ड हो गईं। उन्होंने 17 रन बनाए। शैफाली वर्मा 13 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 30 रन बनाए। यास्तिका भाटिया क्रीज पर।
शैफाली वर्मा- स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी
शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई है। भारत ने 2 ओवर में 23 रन बना लिए हैं। शैफाली वर्मा 11 और स्मृति मंधाना 12 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर। मारिजान कैप ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर के बाद शैफाली 6 और मंधाना 3 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर बगैर विकेट के 9 रन।
