महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में बुधवार (17 जून) को भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से हरा दिया। उसने पहली बार महिला टी20 विश्व कप में रन के हिसाब से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए। शैफाली वर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक जड़ा। स्मृति मंधाना ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।
नीदरलैंड्स की टीम 210 रनों के लक्ष्य के जवाब में 114 रन पर आउट हो गई। श्री चरणी ने चार विकेट लिए। शैफाली वर्मा ने गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। भारतीय टीम लगातार दूसरा मैच जीतकर अंक तालिका में ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंची। भारत के लिए चिंता का विषय श्रेयांका पाटिल का चोटिल होना है। वह सिर्फ 1 गेंद करने के बाद मैदान से बार गईं।
भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 47 गेंद पर 74, शैफाली वर्मा ने 38 गेंद पर 55, जेमिमा रोड्रिग्स ने 19, हरमनप्रीत कौर ने 12 रन बनाए और यस्तिका भाटिया ने 3 रन बनाए। ऋचा घोष 8 गेंद पर 20 और दीप्ति शर्मा 2 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। नीदरलैंड्स के लिए कैरोलिन डी लैंग ने 2 विकेट लिए। आइरिस ज़्विलिंग, हीथर सीगर्स और मर्थे वैन डेन राड ने 1-1 विकेट लिए।
नीदरलैंड्स के लिए हीथर सीगर्स ने 21,फेबे मोलकेनबोअर ने 15, बैबेट डी लीडे ने 28, स्टेरे कालिस ने 18, रॉबिन रिज्के ने 8, फ्रेडरिक ओवरडिज्क ने 9, आइरिस ज़्विलिंग ने 8, मर्थे वैन डेन राड ने 0, कैरोलिन डी लैंग नाबाद 0, सिल्वर सीगर्स ने 1 और इसाबेल वोनिंग ने 0 रन बनाए। भारत के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट लिए। शैफाली वर्मा ने 3 और नंदनी शर्मा ने 2 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट लिए।
नीदरलैंड्स की पारी
नीदरलैंड्स के लिए हीथर सीगर्स ने 21,फेबे मोलकेनबोअर ने 15, बैबेट डी लीडे ने 28, स्टेरे कालिस ने 18, रॉबिन रिज्के ने 8, फ्रेडरिक ओवरडिज्क ने 9, आइरिस ज़्विलिंग ने 8, मर्थे वैन डेन राड ने 0, कैरोलिन डी लैंग नाबाद 0, सिल्वर सीगर्स ने 1 और इसाबेल वोनिंग ने 0 रन बनाए। भारत के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट लिए। शैफाली वर्मा ने 3 और नंदनी शर्मा ने 2 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट लिए।
भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से हराया
भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से हराया। नीदरलैंड्स 17.3 ओवर में 114 रन पर आउट सिल्वर सीगर्स को शैफाली वर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। इसाबेल वोनिंग भी आउट हुईं। कैरोलिन डी लैंग बगैर खाता खोले नाबाद रहीं।
आइरिस ज़्विलिंग को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। सिल्वर सीगर्स 1 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 17 ओवर में 8 विकेट पर 114 रन बनाए। जीत के लिए 18 गेंद पर 96 रन चाहिए।
आइरिस ज़्विलिंग को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। सिल्वर सीगर्स 1 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 17 ओवर में 8 विकेट पर 114 रन बनाए। जीत के लिए 18 गेंद पर 96 रन चाहिए।
फ्रेडरिक ओवरडिज्क को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। मर्थे वैन डेन राड अगली गेंद पर आउट हुईं। आइरिस ज़्विलिंग 8 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 16.2 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बनाए। जीत के लिए 23 गेंद पर 97 रन चाहिए।
रॉबिन रिज्के को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा
रॉबिन रिज्के को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। फ्रेडरिक ओवरडिज्क 2 और आइरिस ज़्विलिंग क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 14.2 ओवर में 5 विकेट पर 99 रन बनाए। जीत के लिए 34 गेंद पर 111 रन चाहिए।
नंदनी शर्मा ने बैबेट डी लीडे को पवेलियन भेजा
नंदनी शर्मा ने बैबेट डी लीडे को पवेलियन भेजा। उन्होंने 28 रन बनाए। रॉबिन रिज्के 8 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 13.5 ओवर में 4 विकेट पर 96 रन बनाए। जीत के लिए 37 गेंद पर 114 रन चाहिए।
स्टेरे कालिस को शैफाली वर्मा ने पवेलियन भेजा
स्टेरे कालिस को शैफाली वर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। बैबेट डी लीडे 20 रन बनाकर क्रीज पर। रॉबिन रिज्के क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 11.2 ओवर में 3 विकेट पर 77 रन बनाए। जीत के लिए 53 गेंद पर 134 रन चाहिए।
भारत को बड़ा झटका: श्रेयांका पाटिल गेंदबाजी के दौरान चोटिल, बुग्गी एबुलेंस से गईं मैदान से बाहर
फेबे मोलकेनबोअर को दीप्ति शर्मा ने पवेलियन भेजा
फेबे मोलकेनबोअर को दीप्ति शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। नीदरलैंड्स ने 7.3 ओवर 2 विकेट पर 50 रन बनाए। जीत के लिए 75 गेंद पर 160 रन बनाए। बैबेट डी लीडे 12, स्टेरे कालिस नई बल्लेबाज हैं।
हीथर सीगर्स को नंदनी शर्मा ने पवेलियन भेजा
हीथर सीगर्स को नंदनी शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 रन बनाए। नीदरलैंड्स ने 4.2 ओवर में 1 विकेट पर 34 रन बनाए। जीत के लिए 94 गेंद पर 176 रन चाहिए। फेबे मोलकेनबोअर 11 रन बनाकर क्रीज पर।
नीदरलैंड्स की अच्छी शुरुआत
नीदरलैंड्स ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 30 रन बनाए। जीत के लिए 180 रन चाहिए। हीथर सीगर्स 17 और फेबे मोलकेनबोअर 11 रन बनाकर क्रीज पर।
नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी शुरू
नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। हीथर सीगर्स और फेबे मोलकेनबोअर क्रीज पर। क्रांति गौड़ ने भारत के लिए गैंदबाजी की शुरुआत की। हीथर सीगर्स ने पहला चौका जड़ा। पहले ओवर में 7 रन बने। जीत के लिए 203 रन चाहिए।
भारत की पारी
भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 47 गेंद पर 74, शैफाली वर्मा ने 38 गेंद पर 55, जेमिमा रोड्रिग्स ने 19, हरमनप्रीत कौर ने 12 रन बनाए और यस्तिका भाटिया ने 3 रन बनाए। ऋचा घोष 8 गेंद पर 20 और दीप्ति शर्मा 2 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। नीदरलैंड्स के लिए कैरोलिन डी लैंग ने 2 विकेट लिए। आइरिस ज़्विलिंग, हीथर सीगर्स और मर्थे वैन डेन राड ने 1-1 विकेट लिए।
भारत ने नीदरलैंड्स को दिया 210 का लक्ष्य
भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए। ऋचा घोष 20 और दीप्ति शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रही। दीप्ति ने पहली गेंद पर छक्का और अगली गेंद पर चौका जड़ा। हरमनप्रीत कौर को आइरिस ज़्विलिंग ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए।
IND W vs NED W: शैफाली वर्मा ने जड़ा अर्धशतक, 6 साल का सूखा किया खत्म
यास्तिका भाटिया को कैरोलिन डी लैंग ने पवेलियन भेजा
यास्तिका भाटिया को कैरोलिन डी लैंग ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। ऋचा घोष 2 और हरमनप्रीत कौर क्रीज पर। भारत ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 168 रन बनाए।
जेमिमा रोड्रिग्स आउट
जेमिमा रोड्रिग्स को मर्थे वैन डेन राड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 रन बनाए। यास्तिका भाटिया और ऋचा घोष क्रीज पर। भारत ने 16.1 ओर में 3 विकेट पर 162 रन बनाए।
स्मृति मंधाना आउट
स्मृति मंधाना को कैरोलिन डी लैंग ने आउट किया। उन्होंने 47 गेंद पर 74 रन बनाए। भारत ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 162 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स 19 और ऋचा घोष नई बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
स्मृति मंधाना ने अर्धशतक जड़ा
स्मृति मंधाना ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 36 गेंद पर 50 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स 8 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 13 ओवर में 1 विकेट पर 127 रन बनाए।
वैभव नहीं यह खिलाड़ी नंबर 1, प्रियांश-ऋतुराज दूसरे पर; ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
शैफाली वर्मा को हीथर सीगर्स ने पवेलियन भेजा
शैफाली वर्मा को हीथर सीगर्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 55 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने चौके से खाता खोला। स्मृति मंधाना 46 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 11.5 ओवर में 1 विकेट पर 119 रन बनाए।
शैफाली वर्मा का अर्धशतक
भारत ने 11 ओवर में बगैर विकेट के 104 रन बनाए। शैफाली वर्मा 55 और स्मृति मंधाना 35 रन बनाकर क्रीज पर। 66 गेंद पर 104 रन की साझेदारी हुई।
शैफाली वर्मा अर्धशतक के करीब
भारत ने 9 ओवर में बगैर विकेट के 85 रन बनाए। शैफाली वर्मा 39 और स्मृति मंधाना 32 रन बनाकर क्रीज पर। 54 गेंद पर 85 रन की साझेदारी हुई।
भारत की अच्छी शुरुआत
भारत ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 67 रन बनाए। शैफाली वर्मा 28 और स्मृति मंधाना 30 रन बनाकर क्रीज पर। 42 गेंद पर 67 रन की साझेदारी हुई।
शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर
भारत ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 48 रन बनाए। शैफाली वर्मा 23 और स्मृति मंधाना 23 रन बनाकर क्रीज पर। 30 गेंद पर 48 रन की साझेदारी हुई।
शैफाली वर्मा-स्मृति मंधाना क्रीज पर
भारत ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 26 रन बनाए। शैफाली वर्मा ने 11 और स्मृति मंधाना 13 रन बनाकर क्रीज पर। 18 गेंद पर 26 रन की साझेदारी हुई।
भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर। आइरिस ज़्विलिंग ने नीदरलैंड्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। शैफाली ने चौके से खाता खोला। भारत ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन बनाए।
IND A-AFG A मैच के बाद अंक तालिका, यहां देखें टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज
इशान किशन नंबर 1, शुभमन गिल ने तोड़ा रोहित और सहवाग का रिकॉर्ड; ये हैं ODI में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
नीदरलैंड्स की प्लेइंग XI
हीथर सीगर्स, फेबे मोलकेनबोअर, बैबेट डी लीडे (विकेटकीपर/कप्तान), स्टेरे कालिस, रॉबिन रिज्के, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज़्विलिंग, मर्थे वैन डेन राड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीगर्स, इसाबेल वोनिंग।
