India vs Bangladesh Match Highlights, ICC Women’s T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने चौथे मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। इस मैच में बांग्लादेश की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम ने 136 रन बनाए हैं और भारत को जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य मिला। भारत ने 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत दर्ज की।
शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 53 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इससे पहले गेंदबाजी में राधा यादव ने तीन विकेट झटके और श्री चरणी को 2 सफलताएं मिलीं। रेणुका ठाकुर और नंदनी शर्मा को 1-1 विकेट मिला। पहले मैच में पाकिस्तान और फिर नीदरलैंड्स को हराने के बाद साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी। अब भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो अपने सबसे बड़े और आखिरी लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। वरना उसे साउथ अफ्रीका की हार की कामना करनी होगी।
शेफाली वर्मा बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
शेफाली वर्मा को 53 रन की बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। उन्होंने 29 गेंद पर पचासा ठोका था।
IND W vs BAN W मैच के बाद अंकतालिका, भारत दूसरे स्थान पर; ये हैं महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टॉप 5 बैटर-बॉलर
भारत को मिली टूर्नामेंट की तीसरी जीत
भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने चौथे मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। भारत ने 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 137 रन का लक्ष्य हासिल किया और टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की। शेफाली वर्मा ने 53 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली और टॉप स्कोरर बनीं। अब रविवार 28 जून को भारत का सबसे बड़ा और अहम मैच लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से होगा। अगर भारत वह मैच जीता तब ही सेमीफाइनल में जा पाएगा।
जेमिमा 26 रन बनाकर आउट
जेमिमा रोड्रिग्स 14 गेंद पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। उन्होंने तेजतर्रार बैटिंग से भारत को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। उनका विकेट ऋतु मोनी ने झटका।
ऋचा घोष आउट, भारत की बढ़ी टेंशन
ऋचा घोष को आज प्रमोट करते हुए चौथे नंबर पर भेजा गया और वह 12 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गईं। भारत ने 98 रन पर अपना चौथा विकेट गंवाया। अब 46 गेंद पर जीत के लिए 39 रन चाहिए हैं।
भारत का तीसरा विकेट, यास्तिका भाटिया आउट
यास्तिका भाटिया 18 गेंद पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। भारत ने 94 रन पर अपना तीसरा विकेट गंवाया। अब भारत को जीत के लिए 53 गेंद में 43 रन चाहिए हैं।
शेफाली वर्मा 34 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट
शेफाली वर्मा 34 गेंद पर 53 रन बनाकर नाहिदा का शिकार बनीं। भारत ने 76 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया। अब 66 गेंद पर जीत के लिए 61 रन चाहिए हैं।
शेफाली वर्मा का 29 गेंद पर पचासा
शेफाली वर्मा ने 29 गेंद पर तूफानी पचासा ठोक दिया है। पहले ओवर में जीवनदान के बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा और जमकर गेंदबाजों की क्लास लगाई। भारत का स्कोर 8.3 ओवर में 76/1
IND W vs BAN W: बांग्लादेश ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, श्री चरणी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास; भारत के सामने 137 का लक्ष्य
स्मृति मंधाना आउट, भारत को लगा बड़ा झटका
मरूफा अख्तर ने भारत को बड़ा झटका दिया और उपकप्तान स्मृति मंधाना 8 रन पर पवेलियन लौट गईं। शेफाली वर्मा एक छोर से तेजतर्रार बल्लेबाजी कर रही हैं। वह 12 गेंद पर 22 रन बना चुकी हैं। 3 ओवर में भारत का स्कोर 31/1
शेफाली को पहले ओवर में मिला जीवनदान
शेफाली वर्मा को पहले ओवर में जीवनदान मिला लेकिन उन्होंने तेज शुरुआत की है। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 11/0
भारत के सामने 137 रन का लक्ष्य
बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 136 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य मिला है। राधा यादव 3 और श्री चरणी ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा नंदनी शर्मा और रेणुका ठाकुर को 1-1 विकेट मिला।
ऋतु मोनी 8 पर आउट, राधा का तीसरा विकेट
राधा यादव ने अपना तीसरा विकेट लिया और ऋतु मोनी को 8 रन पर पवेलियन भेजा। वह शर्मीन अख्तर को रिटायर्ड आउट करने के बाद भेजी गई थीं। बांग्लादेश का स्कोर 129/6
दीप्ति शर्मा को नहीं मिला विकेट
दीप्ति शर्मा एक बार फिर पारी में कोई विकेट नहीं ले पाईं। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन दिए और बांग्लादेश के खिलाफ एक भी विकेट नहीं ले पाईं। वह अभी भी झूलन गोस्वामी के बराबर 355 विकेट पर ही हैं।
संजू, अभिषेक, इशान टॉप 3, वैभव को नहीं किया शामिल; भारतीय दिग्गज ने बताया टीम इंडिया का प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन
राधा यादव ने कप्तान निगार को किया आउट
बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना 32 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। राधा यादव को दूसरा विकेट मिला। बांग्लादेश का स्कोर 106/4
शोभना आउट, बांग्लादेश का तीसरा विकेट
शोभना मोस्तरी 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। राधा यादव ने बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया। दीप्ति शर्मा ने आसानी से कैच पूरा किया। बांग्लादेश का स्कोर 12.5 ओवर में 79/3
फिरदौस 33 पर आउट, नंदनी को मिला विकेट
नंदनी शर्मा ने भारत को दूसरा विकेट 9वें ओवर में दिलाया है। फिरदौस 33 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। बांग्लादेश का स्कोर 59/2
बांग्लादेश का स्कोर 50 पार
8 ओवर में बांग्लादेश की टीम ने 50 का स्कोर पार कर लिया। भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है, फील्डिंग से साथ नहीं मिल पा रहा है। 8.2 ओवर में स्कोर 1 विकेट पर 58 रन हो गया।
पॉवरप्ले में बांग्लादेश का स्कोर 40/1
बांग्लादेश की टीम भाग्यशाली रही है। पॉवरप्ले में 1 विकेट पर 40 रन बनाए हैं लेकिन चार जीवनदान भारत ने दिए हैं। फिरदौस 25 रन बनाकर खेल रही हैं।
भारत की खराब फील्डिंग, 4 कैच छूटे
भारतीय टीम ने पहले 5 ओवर में चार कैच छोड़ दिए हैं। यास्तिका भाटिया और राधा यादव ने एक-एक कैच छोड़ा। फिर नंदिनी शर्मा ने बैक टू बैक दो कैच छोड़ दिए। बांग्लादेश का स्कोर 32/1
राधा यादव ने फिर छोड़ा कैच
राधा यादव ने एक बार फिर कैच छोड़ा और फिरदौस को 9 रन पर जीवनदान दिया। रेणुका ठाकुर दुर्भाग्यशाली रहीं और आसान सा कैच उन्होंने छोड़ा। पिछले ओवर में यास्तिका भाटिया ने भी एक मौका गंवाया था। बांग्लादेश का स्कोर 22/1
दिलारा आउट, रेणुका को मिला विकेट
रेणुका सिंह ठाकुर ने पहला विकेट झटका और बांग्लादेश की ओपनर दिलारा अख्तर को 4 रन पर पवेलियन भेजा। बांग्लादेश का स्कोर 8/1
शेफाली वर्मा के हाथ में नई गेंद
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली वर्मा को पहले ओवर के लिए गेंद थमाई है। रेणुका सिंह ठाकुर भी इस मैच के लिए प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं।
IND A vs SL A: साई सुदर्शन का शतक, ध्रुव जुरेल-शेख रसीद का पचासा, ऋतुराज-पडिक्कल फेल; इंडिया ए ने पहले दिन बनाए 333 रन
भारत की प्लेइंग 11 में रेणुका की वापसी
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदिनी शर्मा।
बांग्लादेश की प्लेइंग 11
दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, संजीदा अख्तर, मरूफा अख्तर।
बांग्लादेश ने जीता टॉस
बांग्लादेश की कप्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी। इस मैच में भारत के लिए हर हाल में जीत जरूरी है।
देखें अंकतालिका का हाल
राधा यादव और हरमनप्रीत कौर भी रहेंगे निगाहें
राधा यादव ने निगार सुल्ताना को पांच टी20 पारियों में चार बार आउट किया है। हरमनप्रीत कौर बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में 500 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनने से 17 रन दूर हैं।

