भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला वनडे मैच ब्रिस्बेन स्थित एलन बॉर्डर फील्ड पर खेला गया। कंगारू टीम ने इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 215 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 38.2 ओवर में 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने 76 रन और कप्तान एलिसा हीली ने 50 रन बनाए।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। भारतीय टीम 48.3 ओवर में 214 रन ही बना पाई। मेजबान टीम के लिए एश्ले गार्डनर ने सात ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मेगन शट ने दो, जबकि अलाना किंग, डॉर्सी ब्राउन, ताहलिया मैक्ग्रा और सोफी मोलिन्यूक्स ने 1-1 विकेट झटके।
भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रतिका रावल मैच की दूसरी गेंद पर ही एलबीडब्ल्यू हो गईं। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। आठवें ओवर में शैफाली वर्मा ने चार रन के निजी स्कोर पर डार्सी ब्राउन की गेंद पर उन्हीं को कैच थमा दिया। जेमिमा रोड्रिग्स भी कोई कमाल नहीं कर पाईं। जेमिमा को एश्ले गार्डनर ने बेथ मूनी के हाथों कैच कराया। जेमिमा रोड्रिग्स 13 गेंद में एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुईं।
इसके बाद स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने पारी संभाली। स्मृति मंधाना ने 56 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर के साथ चौथे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। वह 58 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। स्मृति मंधाना जब आउट हुईं तब टीम का स्कोर 23.2 ओवर में 4 विकेट पर 100 रन था।
स्मृति की जगह आईं दीप्ति शर्मा सिर्फ 2 रन ही बना पाईं। ऋचा घोष भी बहुत बड़ी पारी नहीं खेल पाईं और 38 गेंद में 23 रन पर पवेलियन लौटीं। हरमनप्रीत कौर ने 79 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन उसके बाद तीन रन ही जोड़ पाईं और पवेलियन लौट गईं। ऋचा घोष की जगह आईं काश्वी गौतम ने तेजी से रन बनाए। काश्वी और हरमनप्रीत ने 7वें विकेट के लिए 61 गेंद में 53 रन जोड़े, जो पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही। इसके बाद भारत के अगले तीन विकेट महज 21 रन के भीतर गिर गए।
भारतीय टीम ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी। भारत ने पिछले साल नवी मुंबई में विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। यह सीरीज इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की महानतम खिलाड़ियों में से एक एलिसा हीली इसके बाद वनडे प्रारूप से विदा लेने जा रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया है। भारतीय टीम पहले खेलते हुए 214 रन ही बना पाई थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 38.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 217 रन बना लिए। बेथ मूनी ने 76 रन की बेहतरीन पारी खेली।
बेथ मूनी आउट, लेकिन जीत के करीब कंगारू
बेथ मूनी 76 रन की बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौट गई हैं। ऑस्ट्रेलिया जीत से 11 रन ही दूर है। दीप्ति शर्मा ने मूनी का विकेट लिया।
बेथ मूनी का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया 163/3
ऑस्ट्रेलिया ने 31 ओवर में 3 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। जीत के लिए कंगारू टीम को 52 रनों की जरूरत है। बेथ मूनी ने 31वें ओवर में छक्का लगाकर अपना अर्धशतक 58 गेंद पर पूरा कर लिया।
महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी: 12 टीमें खेलेंगी 33 मुकाबले, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से शुरू होगा भारत का अभियान
एलिसा हीली आउट, ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट
एलिसा हीली 50 रन बनाकर क्रांति गौड़ का शिकार बनीं। ऑस्ट्रेलिया को 119 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। बेथ मूनी एक छोर पर डटी हैं और उनका साथ देने एनाबेल सदरलैंड आई हैं।
एलिसा हीली ने जड़ा पचासा
एलिसा हीली ने 69 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं दूसरे छोर पर बेथ मूनी 32 रन बनाकर डटी हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 23.2 ओवर में 119/2
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 88 रन
19 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया विमेंस का स्कोर 2 विकेट पर 88 रन है। बेथ मूनी के 21 गेंद में 13 रन हैं। एलिसा हीली के 60 गेंद में 38 रन हैं। दोनों के बीच 50 गेंद में 33 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 10 ओवर में दो विकेट गंवाए और 42 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 74/2
15 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 74 रन है। बेथ मूनी के 16 गेंद में नौ रन हैं। एलिसा हीली के 47 गेंद में 28 रन हैं। दोनों के बीच 32 गेंद में 19 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 10 ओवर में दो विकेट गंवाए और 38 रन बनाए।
बेथ मूनी के 7000 इंटरनेशनल रन पूरे
13वें ओवर की चौथी गेंद पर बेथ मूनी ने एक रन लिया और इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने सात हजार रन पूरे किए। बेथ मूनी सात हजार इंटरनेशनल रन बनाने वालीं ऑस्ट्रेलिया की चौथी महिला क्रिकेटर हैं।
PAK vs ENG Live Streaming: पाकिस्तान-इंग्लैंड मुकाबले का सीधा प्रसारण, ऐसे देखें सुपर 8 के 5वें मैच का लाइव टेलीकास्ट
जॉर्जिया वॉल गोल्डन डक पर आउट
श्री चरणी ने बैक टू बैक दो गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने लिचफील्ड के बाद जॉर्जिया वॉल को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 55/2
फीबी लिचफील्ड 32 रन पर आउट
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर फीबी लिचफील्ड 32 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुईं। श्री चरणी की बेहतरीन गेंद पर विकेटकीपर ऋचा घोष ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 55/1
हीली और लिचफील्ड ने की अर्धशतकीय साझेदारी
एलिसा हीली और फीबी लिचफील्ड के बीच 55 गेंद पर 50 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। लिचफील्ड 31 और एलिसा हीली 16 रन बनाकर खेल रही हैं।
फीबी लिचफील्ड ने बदला गीयर
फीबी लिचफील्ड ने पहली तीन गेंद डॉट खेलने के बाद अपना गीयर बदला है। उन्होंने तीन चौके लगाए। अभी तक वह 8 गेंद पर 13 रन बना चुकी हैं। 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 27/0
लिचफील्ड का भी चौके से खुला खाता
रेणुका सिंह ठाकुर की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर में 7 और दूसरे ओवर में 8 रन उन्होंने दिए। उनके दूसरे ओवर में फीबी लिचफील्ड ने भी चौके से खाता खोला। 3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 17/0
एलिसा हीली ने चौके से खोला खाता
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही और रेणुका सिंह ठाकुर के पहले ओवर में कंगारू टीम ने 7 रन बनाए। कप्तान एलिसी हीली ने चौके से खाता खोला था। वहीं फीबी लिचफील्ड ने एक गेंद खेली और अभी उन्हें खाता खोलना है।
AJ Styles की विदाई, अंडरटेकर ने दिया तोहफा; ब्रॉक लैसनर का रेसलमेनिया के लिए ओपन चैलेंज, WWE RAW के नए एपिसोड में क्या-क्या हुआ
काश्वी गौतम ने की शानदार बल्लेबाजी
काश्वी गौतम ने सच में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने स्वीप शॉट का बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया। उनकी पारी का ही नतीजा रहा कि भारतीय टीम 200 से ज्यादा का स्कोर कर पाई। हरमनप्रीत कौर और काश्व गौतम की साझेदारी और स्मृति मंधाना की फिफ्टी के अलावा, भारतीय पारी से कुछ खास हासिल नहीं हुआ।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: भारतीय पारी 214 रन पर ऑलआउट
भारतीय पारी 48.3 ओवर में ऑलआउट हुई। भारत ने 214 रन बनाए। आखिरी विकेट के रूप में काश्वी गौतम पवेलियन लौटीं। काश्वी गौतम 44 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए। भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी हरमनप्रीत कौर और काश्वी गौतम के बीच रही। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 53 रन जोड़े थे।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: भारत को लगा नौवां झटका
मेगन शट 47वां ओवर लेकर आईं। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद श्री चरणी का विकेट झटका। श्रीचरणी को जॉर्जिया वोल ने मिड-विकेट पर लपका। वह सात गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी जगह रेणुका सिंह ठाकुर बल्लेबाजी करने आईं। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर नौ विकेट पर 203 रन है।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: एश्ले गार्डनर ने झटका क्रांति गौड़ का विकेट
एश्ले गार्डनर 46वां ओवर लेकर आईं। उन्होंने पहली ही गेंद पर क्रांति गौड़ को सोफी मोलिनेक्स के हाथों कैच कराया। क्रांति गौड़ 10 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुईं। क्रांति गौड़ की जगह श्री चरणी बल्लेबाजी के लिए आईं। उन्होंने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। काश्वी गौतम ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। आखिरी गेंद डॉट रही। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट पर 201 रन है। काश्वी गौतम के 37 गेंद में 34 रन हैं। श्री चरणी के तीन गेंद में एक रन हैं।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: 45वें ओवर से भारत के खाते में आया सिर्फ एक रन
मेगन शट 45वां ओवर लेकर आईं। उनके इस ओवर से भारतीय टीम के खाते में सिर्फ एक रन आया। क्रांति गौड़ ने आखिरी गेंद को डीप मिड-विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया। इंडिया विमेंस का स्कोर 7 विकेट पर 196 रन है। काश्वी गौतम के 35 गेंद में 30 रन हैं। क्रांति गौड़ के नौ गेंद में दो रन हैं।
एश्ले गार्डनर ने झटका भारतीय कप्तान का विकेट
एश्ले गार्डनर 44वां ओवर लेकर आईं। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का विकेट झटका। हरमनप्रीत कौर तीन चौके की मदद से 84 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुईं। आउट होने से पहले हरमनप्रीत कौर ने काश्वी गौतम के साथ 53 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत कौर की जगह क्रांति गौड़ बल्लेबाजी के लिए आईं हैं।
काश्वी गौतम ने लगाया छक्का
मेगन शट 43वां ओवर लेकर आईं। काश्वी गौतम ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। यह भारतीय और उनकी पारी का दूसरा छक्का है। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 191 रन है। हरमनप्रीत कौर के 83 गेंद में 53 रन हैं। काश्वी गौतम के 33 गेंद में 29 रन हैं।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक पूरा
हरमनप्रीत कौर 42वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। एनाबेल सदरलैंड 43वां ओवर लेकर आईं। हरमनप्रीत कौर ने उनकी चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपना अर्धशतक 79 गेंद में पूरा किया। भारत का 42वें ओवर में स्कोर 6 विकेट पर 181 रन है।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: इंडिया विमेंस का स्कोर 172/6
भारतीय पारी के 40 ओवर हो चुके हैं। इंडिया विमेंस का स्कोर 6 विकेट पर 172 रन है। हरमनप्रीत कौर के 72 गेंद में 44 रन हैं। काश्वी गौतम के 26 गेंद में 20 रन हैं। दोनों के बीच 41 गेंद में 32 रन की ही साझेदारी हुई है। भारतीय टीम ने पिछले 10 ओवर में एक विकेट गंवाया है और 46 रन बनाए हैं।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: इंडिया विमेंस का स्कोर 162-6
भारतीय पारी के 37 ओवर हो चुके हैं। इंडिया विमेंस का स्कोर 6 विकेट पर 162 रन है। हरमनप्रीत कौर के 64 गेंद में 39 रन हैं। काश्वी गौतम के 16 गेंद में 15 रन हैं। दोनों के बीच 27 गेंद में 23 रन की ही साझेदारी हुई है।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: भारत का 35 ओवर में स्कोर 145/6
ऋचा घोष की जगह काश्वी गौतम बल्लेबाजी करने आईं। भारतीय पारी के 35 ओवर हो चुके हैं। इंडिया विमेंस का स्कोर 6 विकेट पर 145 रन है। हरमनप्रीत कौर के 59 गेंद में 33 रन हैं। काश्वी गौतम के 9 गेंद में 4 रन हैं। दोनों के बीच अब तक 12 गेंद में सिर्फ पांच रन की ही साझेदारी हो पाई है।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: जॉर्जिया वोल ने लपका ऋचा घोष का शानदार कैच
जॉर्जिया वोल ने आगे की ओर डाइव लगाकर ऋचा घोष का शानदार कैच लिया! ऋचा घोष ने गेंद को जोर से कट किया था। गेंद बैकवर्ड पॉइंट के सामने से जा रही थी, लेकिन जॉर्जिया वोल ने डाइव लगाई और गेंद को टर्फ के ठीक ऊपर से कैच कर लिया। इसके साथ ही ऋचा घोष की खराब पारी का अंत हो गया।
सोफी मोलिनेक्स 34वां ओवर लेकर आईं। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर पिछले ओवर में चौका लगाने वाली ऋचा घोष को अपना शिकार बनाया। ऋचा घोष को जॉर्जिया वोल ने कैच किया। ऋचा घोष 38 गेंद में 2 चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुईं। उनके पवेलियन लौटते ही ड्रिंक्स हो गया।
