भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कैनबेरा में खेला गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 163 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट पर 144 रन ही बना पाई। भारत ने 19 रन से यह मुकाबला गंवा दिया और सीरीज 1-1 से बराबर हो गई।
गेंदबाजी में भारत के लिए अरुंधति रेड्डी ने 2 और रेणुका ठाकुर ने 1 विकेट लिए थे और ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया वॉल ने 88 और बेथ मूनी ने 46 रन की पारियां खेली थीं। वहीं गेंदबाजी में कंगारू टीम के लिए एश्लेग गार्डनर ने 3 विकेट झटके। वहीं एनाबेल सदरलैंड, किम गार्थ और सोफी मोलिनिउक्स ने 2-2 विकेट लिए।
34 साल, तीन ICC टूर्नामेंट और गजब का संयोग: ऑस्ट्रेलिया की विदाई में छिपा है पाकिस्तान के विश्व चैंपियन बनने का 'मंत्र'
ऑस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीता दूसरा टी20
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 रन से दूसरे टी20 में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन ही बना पाई। कंगारू टीम के लिए एश्लेग गार्डनर ने 3 विकेट झटके। वहीं एनाबेल सदरलैंड, किम गार्थ और सोफी मोलिनिउक्स ने 2-2 विकेट लिए।
कर्नाटक 11 साल बाद रणजी फाइनल में पहुंचा, उत्तराखंड का सपना टूटा; केएल राहुल ने बनाए 227 रन
भारत के बैक टू बैक दो विकेट गिरे
भारतीय टीम ने पहले अमनजोत कौर और फिर डक पर डीप्ति शर्मा का विकेट गंवाया। एश्ले गार्डनर ने एक ओवर में दो विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर ला दिया। आखिरी 12 गेंद पर भारत को 34 रन चाहिए हैं। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 130/6
हरमनप्रीत कौर आउट, भारत का चौथा विकेट
हरमनप्रीत कौर 36 रन बनाकर इस पारी में किम गार्थ का दूसरा शिकार बनीं। भारत ने 126 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया। अब जीत के लिए 19 गेंद पर 38 रन चाहिए हैं।
भारत को 36 गेंद पर चाहिए 59 रन
भारतीय टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर 22 और ऋचा घोष 12 रन बनाकर खेल रही हैं। आखिरी 36 गेंद पर टीम इंडिया को 59 रन जीत के लिए चाहिए हैं।
नीदरलैंड्स के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे रह गए खाली हाथ, वरुण चक्रवर्ती को मिला इनाम
स्मृति मंधाना आउट, भारत की मुश्किलें बढ़ीं
भारतीय टीम को 71 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है। स्मृति मंधाना 24 गेंद पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। किम गार्थ ने भारत को तीसरा झटका दिया।
भारत का दूसरा विकेट, जेमिमा आउट
भारतीय टीम का दूसरा विकेट 65 रन के स्कोर पर गिरा है। जेमिमा रोड्रिग्स 4 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। एश्ले गार्डनर ने उनका विकेट झटका।
शेफाली वर्मा आउट, भारत का पहला विकेट
भारत को 57 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिनिउक्स ने पहला झटका दिया है। शेफाली वर्मा 23 गेंद पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं।
शेफाली-स्मृति की अच्छी शुरुआत, साझेदारी 50 पार
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को अच्छी शुरुआत दिला दी है। 6 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 54 रन हो गया है। शेफाली 21 गेंद पर 28 और स्मृति 15 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रही हैं।
स्मृति मंधाना ने चौके से खोला खाता
भारतीय पारी के तीसरे ओवर में स्मृति मंधाना ने तीसरी गेंद पर अपनी चौके से खाता खोला। उन्होंने अभी तक 6 गेंद पर 7 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे छोर पर शेफाली वर्मा 12 गेंद पर 17 रन बना चुकी हैं। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 26/0
हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर, लिस्ट में मिताली राज चौथे नंबर पर
शेफाली वर्मा की तेज शुरुआत
शेफाली वर्मा ने भारत के लिए पहले ओवर में तेज शुरुआत की। उन्होंने 9 रन एश्ले गार्डनर के ओवर में बटोरे। उनके साथ स्मृति मंधाना को ओवर की एक ही गेंद खेलने को मिली।
भारत को मिला 164 रन का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे टी20 में पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 163 रन बनाए हैं। भारत को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी 5 विकेट 35 रन में ही गंवा दिए। 128 रन पर पहला विकेट गिरा था। भारत के लिए अरुंधति रेड्डी ने 2 और रेणुका सिंह ठाकुर को 1 सफलता मिली।
फीबी लिचफील्ड को रेणुका ने किया आउट
फीबी लिचफील्ड 6 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई हैं। रेणुका सिंह ठाकुर को पहला विकेट मिला और स्मृति मंधाना ने बेहतरीन कैच पकड़ा। ऑस्ट्रेलिया को 145 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।
जॉर्जिया वॉल 88 पर आउट, अरुंधति का दूसरा विकेट
अरुंधति रेड्डी ने अपना दूसरा विकेट लेते हुए जॉर्जिया वॉल को 88 के स्कोर पर पवेलियन भेजा है। इससे पहले उन्होंने बेथ मूनी को 46 रन पर पवेलियन भेजा था। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 141/2
बेथ मूनी 46 पर आउट, ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 128 पर गिरा
ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग पार्टनरशिप 128 रन पर टूटी। अरुंधति रेड्डी ने बेथ मूनी को 46 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। जॉर्जिया वॉल 81 रन बनाकर क्रीज पर डटी हैं।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 पार, भारत को विकेट की तलाश
भारतीय बॉलर्स ऑस्ट्रेलिया का एक भी विकेट नहीं गिरा पाई हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12वें ओवर में 100 पार पहुंचा। जॉर्जिया वॉल 78 और बेथ मूनी 35 रन बनाकर डटी हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 13 ओवर के बाद 114/0
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10 ओवर में 86/0
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही है और 10 ओवर में टीम ने बिना किसी विकेट के 86 रन बना लिए हैं। जॉर्जिया वॉल (64) अर्धशतक लगाकर तेज खेल रही हैं। वहीं बेथ मूनी (21) सधी हुई बल्लेबाजी से उनका साथ निभा रही हैं।
जॉर्जिया वॉल का तूफानी पचासा
आठ ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 69 रन है। जॉर्जिया वॉल के 32 गेंद में 55 रन हैं। उन्होंने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। बेथ मूनी के 16 गेंद में 14 रन हैं।
जॉर्जिया ने 23 गेंद में ठोके 36 रन
जॉर्जिया वॉल काफी आक्रामक बल्लेबाजी कर रही हैं। वह 23 गेंद में 36 रन बना चुकी हैं। इसमें उन्होंने छह चौके लगाए हैं। जॉर्जिया ने छठे ओवर में क्रांति गौड़ की पहली और दूसरी गेंद पर चौके लगाए। बेथ मूनी ने आखिरी गेंद पर चौका लगाए। क्रांति गौड़ तीन ओवर में 24 रन दे चुकी हैं।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 35/0
पांच ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया वुमन टीम का स्कोर बिना विकेट खोए 35 रन है। जॉर्जिया वॉल के 20 गेंद में 27 और बेथ मूनी के 10 गेंद में आठ रन हैं।
क्रांति गौड़ की भी अच्छी गेंदबाजी
भारत के लिए दूसरा ओवर क्रांति गौड़ ने फेंका और सिर्फ 5 रन ही दिए। पहले ओवर में रेणुका ने 3 रन दिए थे। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8/0
अभिषेक, तिलक, सूर्या ने बढ़ाईं भारत की मुश्किलें, सुपर 8 में ये 3 दिक्कतें कर सकती हैं परेशान
रेणुका ठाकुर की कसी शुरुआत
रेणुका सिंह ठाकुर ने भारत के लिए गेंदबाजी में कसी शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन दिए औ दोनों कंगारू ओपनर्स बेथ मूनी और जॉर्जिया वॉल को बांधकर रखा।
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
बेथ मूनी, जॉर्जिया वॉल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन, किम गार्थ।
भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
सिडनी में बारिश बनी विलेन, कैनबेरा में ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा फायदा?
सिडनी में बारिश के कारण मुकाबला पूरे ओवर का हो नहीं पाया। अब कैनबेरा में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा, वहां मौसम साफ है। वहीं इस मैच में होम टीम ऑस्ट्रेलिया को मदद मिल सकती है।

