आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के ग्रुप 1 में गुरुवार 26 फरवरी को भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला है। यह मुकाबला भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत की शुरुआत बहुत खराब हुई। उसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच 76 रन से गंवाया।

IND vs ZIM Live Cricket Score In Hindi: Watch Here

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, 2026

India 
256/4 (20.0)

vs

Zimbabwe  
184/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Super 8 – Match 8 )
India beat Zimbabwe by 72 runs

ग्रुप 1 की एक अन्य टीम वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 107 रन से जीत हासिल की। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की जीतों से भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई। भारत को अब अपने बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे, यानी जिम्बाब्वे के बाद एक मार्च को वेस्टइंडीज को भी बड़े अंतरों से हराना होगा।

साथ ही प्रार्थना करनी होगी कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर के मुकाबले में साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हरा दे। यहां भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स दी गईं हैं।

T20 World Cup 2026, IND vs ZIM Match LIVE Streaming Details In Hindi

  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच कहां खेला जाएगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच मैच गुरुवार 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच किस समय शुरू होगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच के लिए शाम 06:30 बजे टॉस होना है।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

ये हैं भारत और जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे की संभावित XI: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Interesting Facts of India vs Zimbabwe T20 World Cup Match 2026: टी20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच से जुड़े रोचक तथ्य

  • इस वर्ल्ड कप में पहले विकेट के लिए भारतीय टीम का औसत 6.80 है, जो टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमों में सबसे कम है।
  • ब्रायन बेनेट 2024 की शुरुआत से T20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा 1748 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
  • सिकंदर रजा इस वर्ल्ड कप में अहम रहे हैं, लेकिन… भारत के खिलाफ 10 टी20 इंटरनेशनल में उनका औसत 16.30 रन का है। इसमें उनका सबसे ज्यादा स्कोर 46 रन है।
  • जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह आईसीसी टी20 विश्व कप में विकेट लेने वाले भारत के शीर्ष दो खिलाड़ी हैं।
  • जसप्रीत बुमराह ने 33 और अर्शदीप सिंह ने 32 विकेट लिए हैं। भारत ने विश्व कप में 11 में से 10 उन मुकाबलों को जीता है, जिनमें ये दोनों शामिल रहे हैं।
  • सभी फुल मेंबर बॉलर्स में जसप्रीत बुमराह और रिचर्ड नगारवा ने T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डाले हैं। दोनों ने अब तक 12-12 ओवर मेडन फेंके हैं।