IND vs ZIM: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में भारत का सामना जिम्बाब्वे के साथ चेन्नई में हुआ। इस मैच में भारत ने अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या की तूफानी अर्धशतकीय पारी और अर्शदीप सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने 2 अंक हासिल किए और अंकतालिका में अपना खाता खोला। हार्दिक पंड्या को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए और जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 का टारगेट दिया। ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। 257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना पाई। इस हार के बाद जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गया।
जिम्बाब्वे को हराने के बाद भारत अंकतालिका में 2 अंक के साथ तीसरे नंबर पर आ गया और उसके रन रेट में भी सुधार हुआ। वहीं इससे पहले वेस्टइंडीज को हराने वाली साउथ अफ्रीका की टीम सुपर 8 के ग्रुप 2 में 4 अंक के साथ पहले नंबर पर है और इस टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई भी कर लिया। इससे पहले इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। जिम्बाब्वे को हराने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को किसी भी हाल में वेस्टइंडीज हो हराना होगा। भारत और वेस्टइंडीज में जिसे जीत मिलेगी वो टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
अभिषेक-हार्दिक के अर्धशतक
संजू सैमसन ने 15 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली जबकि इशान ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाए। अभिषेक ने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 55 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों पर 33 रन ठोके। हार्दिक पंड्या ने 23 गेंदों पर लगातार 2 छक्के लगाकर अर्धशतक पूरा किया और नाबाद 50 रन की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए नगारवा, मुजरबानी, सिकंदर रजा और मापोसा ने एक-एक विकेट लिए।
अर्शदीप सिंह ने लिए 3 विकेट
मारुमानी 20 रन पर अक्षर का शिकार बने जबकि मायर्स ने 6 रन बनाए। बेनेट ने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जबकि 97 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान सिकंदर रजा 31 रन पर आउट हुए जबकि बर्ल अपना खाता भी नहीं खोल पाए। मुनयोंगा ने 11 रन बनाए और आउट हुए। मुसेकीवा ने 7 रन की पारी खेली और दुबे की गेंद पर आउट हुए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
India
256/4 (20.0)
Zimbabwe
184/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Super 8 – Match 8 )
India beat Zimbabwe by 72 runs
तिलक वर्मा ने 275 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर हार्दिक पंड्या को छोड़ा पीछे, युवराज अब भी पहले नंबर पर काबिज
भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया
भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया और सेमीफाइनल की उम्मीद को जीवंत रखा। इस जीत के साथ भारत को 2 अंक मिले। वहीं इस हार के बाद जिम्बाब्वे वर्ल्ड कप से बाहर हो गया और सेमीफाइनल की दौड़ से भी ये टीम बाहर हो चुकी है।
Explained: जिम्बाब्वे की पारी के 15वें ओवर में शिवम दुबे की गेंद दी गई नोबॉल, समझे आईसीसी का नियम
अर्शदीप ने मुनयोंगा को 11 रन पर बोल्ड कर दिया। इस मैच में ये उनका तीसरा विकेट रहा। जिम्बाब्वे का 5वां विकेट गिरा। जिम्बाब्वे ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। 6 गेंदों पर अब 93 रन बनाने हैं। भारत मैच जीत चुका है।
जीत के लिए 12 गेंदों पर 96 रन की जरूरत
जिम्बाब्वे को जीत के लिए 12 गेंदों पर 96 रन की जरूरत है जो असंभव है। भारत जीत के करीब है। जिम्बाब्वे ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश में है। इस टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन बना लिए हैं।
अर्शदीप ने बर्ल को डक पर किया आउट
अर्शदीप सिंह ने 17वें ओवर में दूसरी गेंद पर कप्तान रजा को आउट किया और फिर चौथी गेंद पर बर्ल को डक पर आउट करके पवेलियन भेज दिया। 17 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं।
सिकंदर रजा आउट हुए
अच्छी बैटिंग कर रहे सिकंदर रजा को अर्शदीप सिंह ने 31 रन के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट करवा दिया।
हार्दिक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक को छोड़ा पीछे; अभिषेक ने की धवन के कीर्तिमान की बराबरी
दुबे ने एक ओवर में दिए 26 रन
शिवम दुबे ने 15वां ओवर फेंका और इस ओवर में कुल 26 रन बने। बेहद खराब गेंदबाजी। जिम्बाब्वे ने 15 ओवर में एक विकेट पर 131 रन बना लिए हैं।
बेनेट शानदार बैटिंग कर रहे हैं और उन्होंने ये कमाल 34 गेंदों पर किया। जिम्बाब्वे ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं।
वरुण ने मायर्स को किया आउट
वरुण ने मायर्स को 6 रन पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करवा दिया। जिम्बाब्वे की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। अब 60 गेंदों पर इस टीम को जीत के लिए 184 रन बनाने हैं।
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने 256 रन बनाए, श्रीलंका का 19 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने से बचा
जिम्बाब्वे का स्कोर 50 के पार
जिम्बाब्वे की टीम ने 8 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर बेनेट के साथ डियोन मायर्स मौजूद हैं। जिम्बाब्वे की शुरुआत सही है लेकिन भारत ने बहुत बड़ा स्कोर बना दिया है।
अक्षर ने भारत को दिलाई पहली सफलता
अक्षर पटेल ने अटैक पर आते ही भारत को पहली सफलता दिला दी। उन्होंने मारुमानी को 20 रन के स्कोर पर कैच आउट करवा दिया। इशान ने ये कैच लपका।
भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश
भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है। पहले 6 ओवर में जिम्बाब्वे की टीम का एक भी विकेट नहीं गिरा है और 44 रन बन चुके हैं। जीत के लिए यहां से 84 गेंदों पर 213 रन की जरूरत है।
5 ओवर में बने 33 रन
जिम्बाब्वे ने पहले 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं मिला है। वरुण चक्रवर्ती को अब अटैक पर लाया गया है। बेनेट और मारुमानी अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।
संभलकर बैटिंग कर रहे जिम्बाब्वे के बैटर
जिम्बाब्वे के बैटर काफी संभलकर खेल रहे हैं। उन्हें अच्छी तरह पता है कि 257 रन का टारगेट आसान नहीं है, लेकिन वो जोखिम बिल्कुल भी नहीं ले रहे। पहले 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन बन चुके हैं।
हार्दिक पंड्या ने दिए 6 रन
हार्दिक पंड्या ने दूसरा ओवर फेंका और उनकी गेंदबाजी कसी हुई रही। इस ओवर में सिर्फ 6 रन बनाए। जिम्बाब्वे की टीम ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं।
अटैक पर आए अर्शदीप सिंह
भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने की। पहले ओवर में उन्होंने 4 रन दिए और जिम्बाब्वे ने एक भी विकेट नहीं गंवाया। अर्शदीप ने बेहतरीन बॉलिंग की।
जिम्बाब्वे को मिला 257 का टारगेट
भारत ने इस मै4च में 20 ओवर में विकेट पर 256 रन बनाए और जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 का लक्ष्य मिला। हार्दिक पंड्या ने नाबाद 50 रन जबकि तिलक वर्मा 44 रन बनाकर नाबाद रहे। अभिषेक शर्मा ने भी 55 रन की शानदार पारी खेली। ये टी20 विश्व कर इतिहास में भारत का सबसे बड़ा स्कोर रहा।
19 ओवर में बने 241 रन
भारत ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 241 रन बना लिए हैं। तिलक-हार्दिक के बीच 26 गेंदों पर 69 रन की साझेदारी हो चुकी है।
तिलक-हार्दिक की ताबड़तोड़ बैटिंग
तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं। भारत ने 18 ओवर में 4 ओवर में 220 रन बना लिए हैं। 18वें ओवर में तिलक और हार्दिक दोनों ने एक-एक छक्का लगाया।
भारत का स्कोर 200 के पार
भारत ने 17 ओवर में 201 रन बना लिए हैं। इस ओवर में तिलक वर्मा ने एक छक्का लगाया जबकि हार्दिक पंड्या के बल्ले से एक चौका निकला। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 19 गेंदों पर 23 रन की साझेदारी हो चुकी है।
आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2026 - लाइव पॉइंट्स टेबल | T20 World Cup Points Table: वेस्टइंडीज को हरा सेमीफाइनल के करीब पहुंचा साउथ अफ्रीका, भारत के लिए जीत जरूरी
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके भी लगाए। भारत ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बना लिए हैं।
IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा ने खत्म किया 7 पारियों का इंतजार; 26 गेंद पर ठोका पचासा, फिर भी बन गया अनचाहा रिकॉर्ड
हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए
अभिषेक के आउट होने के बाद पांचवें नंबर पर बैटिंग के लिए हार्दिक पंड्या को भेजा गया। भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 161 रन बना लिए हैं।
अभिषेक 55 रन बनाकर हुए आउट
अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली और कैच आउट हुए। हार्दिक पंड्या पांचवें नंबर पर खेलने के लिए आए हैं। भारत ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं।
इशान के आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए आए हैं। भारत ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं।
इशान किशन 38 रन बनाकर आउट
इशान किशन ने 24 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली और आउट हुए। भारत का दूसरा विकेट गिरा। इशान ने अपनी पारी में एक छक्का और 4 चौके लगाए।
