IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में भारत ने संजू सैमसन (नाबाद 97 रन) की पारी के दम पर वेस्टइंडीज को अहम मुकाबले में 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत अब इस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टॉप 4 में पहुंच गई थी। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड के साथ होगा और दोनों टीमों के बीच ये मैच 5 मार्च को खेला जाएगा। भारत ने छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
कोलकाता के ईडन गार्डन पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीता था और फिर वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए और मैच को जीत लिया। संजू ने एक छक्का और फिर चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। संजू सैमसन इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सुपर 8 में ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका और भारत जबकि ग्रुप 2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। भारत ग्रुप 2 की अंकतालिका में 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रहा जबकि साउथ अफ्रीका 6 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
India
199/5 (19.2)
West Indies
195/4 (20.0)
Match Ended ( Day – Super 8 – Match 12 )
India beat West Indies by 5 wickets
संजू सैमसन का अर्धशतक
भारत के ओपनर बैटर अभिषेक शर्मा और इशान किशन इस मैच में 10-10 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया और फिर उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 18 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। शिवम दुबे भी इस मैच में 4 गेंदों पर 8 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि हार्दिक पंड्या ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए।
बुमराह ने लिए 2 विकेट
वेस्टइंडीज के ओपनर शाई होप को वरुण ने 32 रन पर बोल्ड कर दिया। हेटमायर को बुमराह ने 27 रन पर आउट किया फिर चेज का 40 रन पर काम तमाम कर दिया। रोस्टन रेज 40 रन पर बुमराह जबकि रदरफोर्ड 14 रन पर हार्दिक पंड्या का शिकार बने। जेसन होल्डर ने 22 गेंदों पर नाबाद 37 रन जबकि पॉवेल ने 19 गेंदों पर नाबाद 34 रन की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने 2 जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिए।
भारत ने संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की पारी के दम पर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में अब भार का सामना इंग्लैंड के साथ 5 मार्च को होगा। संजू इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे। भारत छठी बार टी20 वर्ल्ड कप से सेमीफाइनल में पहुंचा।
भारत का 5वां विकेट हार्दिक पंड्या के रूप में गिरा और वो 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। भारत को जीत के लिए 6 गेंदों पर 7 रन बना लिए हैं। 19 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन बन चुके हैं।
भारत को जीत के लिए 12 गेंदों पर 17 रन की जरूरत
भारत को जीत के लिए 12 गेंदों पर 17 रन की जरूरत है। भारत ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। भारत जीत के करीब है।
भारत को जीत के लिए 24 गेंदों पर 36 रन की जरूरत
भारत को जीत के लिए यहां से 24 गेंदों पर 36 रन की जरूरत है जो मुश्किल नहीं लग रहा है। भारत ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन बना लिए हैं।
तिलक वर्मा ने 27 रन की पारी खेली और होल्डर की गेंद पर हेटमायर ने उनका शानदार कैच लपका। भारत का चौथा विकेट गिरा। भारत ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंदों पर 50 रन की जरूरत है।
तिलक वर्मा ने लगाया हैट्रिक चौका
तिलक वर्मा ने 13वें ओवर में हैट्रिक चौका लगाया। संजू ने भी इस ओवर में एक चौका लगाया। इस ओवर में कुल 4 चौके लगे। भारत ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 गेंदों पर 75 रन बनाने हैं।
अभिषेक की इस गलती की माफी नहीं, ऐसा शॉट खेलने की जरूरत तो थी ही नहीं; बन चुके थे 17 रन, 2 कैच भी छोड़े
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली और शेमार जोसेफ की गेंद पर रदरफोर्ड के हाथों लपके गए। भारत का तीसरा विकेट गिर चुका है। टीम इंडिया ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं।
संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। इस टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर अब 98 रन ही और बनाने हैं।
8वें ओवर में बने 11 रन
भारत ने 8वें ओवर में 11 रन बनाए। सूर्या और संजू दोनों ने एक-एक चौके लगाए। भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप: 173 से ज्यादा चेज नहीं कर पाया है भारत, ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज के खिलाफ रचना होगा इतिहास
6 ओवर में बने 53 रन
भारत ने 6 ओवर में 53 रन बना लिए हैं, लेकिन दो विकेट गिर चुके हैं। अभिषेक और इशान आउट हो चुके हैं। अभी क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार के साथ संजू सैमसन मौजूद हैं।
इशान किशन 10 रन के स्कोर पर होल्डर की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गए। भारत ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं।
इशान किशन क्रीज पर आए
अभिषेक के आउट होने के बाद इशान किशन क्रीज पर आ चुके हैं। भारत ने 4 ओवर में एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं।
अभिषेक शर्मा आउट हुए
अभिषेक शर्मा अहम मुकाबले में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि तीसरे ओवर में संजू ने एक छक्का और 2 शानदार छक्के लगाए। भारत ने पहले 3 ओवर में एक विकेट पर 29 रन बना लिए हैं।
भारत ने 2 ओवर में बनाए 12 रन
भारत ने पहले 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन ने सिंगल लेकर खाता खोला। दूसरे ओवर में अभिषेक ने एक चौका लगाया।
अभिषेक के सिर में लगी चोट
अभिषेक के सिर में चोट लगी, लेकिन वो ठीक हैं। उनका कनकशन टेस्ट किया गया और मैच फिर से शुरू हो गया है। अभिषेक संभलकर खेल रहे हैं। उनके साथ संजू सैमसन मैदान पर मौजूद हैं।
अभिषेक ने चौके से की पारी की शुरुआत
अभिषेक ने चौके के साथ अपना और टीम का खाता खोला। पहला ओवर वेस्टइंडीज ने स्पिनर अकील होसेन से फिंकवाया। इस ओवर में कुल 5 रन बने। अभिषेक ने स्पिनर का सामना बेहद सावधानी से किया।
हेटमायर के नाम T20 WC के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के, पाकिस्तानी बैटर फरहान को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत को जीत के लिए मिला 196 का लक्ष्य
भारत को जीत के लिए 196 का टारगेट मिला है। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। होल्डर और पॉवेल ने अपनी टीम के लिए पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों पर 76 रन की शानदार साझेदारी की। भारत के लिए बुमराह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
भारत को 26 रन महंगा पड़ा अभिषेक शर्मा का कैच छोड़ना, 119 के स्ट्राइक रेट वाले रस्टन चेज ने की तूफानी बल्लेबाजी
अभिषेक ने होल्डक का कैच अर्शदीप की गेंद पर छोड़ा जब वो 27 रन पर खेल रहे थे। इससे पहले उन्होंने रोस्टन चेज का कैच छोड़ा था। इंडीज ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बना लिए हैं।
बुमराह ने दिए 12 रन
बुमराह ने 18वें ओवर में 12 रन दिए। इस ओवर में 2 चौके लगाए। होल्डर-पॉवेल के बीच 23 गेंदों पर 52 रन की साझेदारी हो चुकी है। पिछले 3 ओवर में 50 रन बन चुके हैं। इंडीज ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं।
होल्डर-पॉवेल कर रहे गेंदबाजों की धुनाई,
होल्डर और पॉवेल भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। वेस्टइंडीज की टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाज दोनों को रोक पाने में असमर्थ लग रहे हैं।
अर्शदीप ने 16वें ओवर में दिए 24 रन
अर्शदीप सिंह ने 16वां ओवर फेंका और इस ओवर में उनकी जमकर पिटाई हुई। उनके इस ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगा। इंडीज ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं।
हार्दिक पंड्या को रदरफोर्ड के रूप में पहली सफलता मिली। उन्होंने रदरफोर्ड को 14 रन पर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करवा दिया। 15 ओवर में इस टीम ने 4 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 40 रन दिए और उन्हें एक सफलता मिली।
अक्षर ने 4 ओवर में दिए 35 रन
अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 35 रन दिए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। वेस्टइंडीज ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी पॉवेल और रदरफोर्ड मौजूद हैं।
बुमराह ने चेज को भी किया आउट
बुमराह ने हेटमायर के बाद 12वें ओवर की 5वीं गेंद पर चेज को भी आउट कर दिया जो 40 रन पर खेल रहे थे। उनका कैच सूर्यकुमार ने लपका। वेस्टइंडीज ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। बुमराह ने एक ओवर में दो विकेट लिए।
बुमराह ने हेटमायर को किया आउट
बुमराह ने हेटमायर को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। हेटमायर शानदार बैटिंग कर रहे थे और उन्होंने 12 गेंदों पर 27 रन बना लिए थे।
वरुण ने 11वें ओवर में दिए 19 रन
11वां ओवर भारत के लिए वरुण ने फेंका और उन्होंने 19 रन दिए। हेटमायर ने इस ओवर में एक छक्का और एक शानदार चौका भी लगाया। हेटमायर गजब की बैटिंग कर रहे हैं।
