IND vs WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु में खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश की वजह से इस मैच को 9 ओवर का कर दिया गया था और भारत ने 7.4 ओवर बैटिंग की थी तभी बारिश शुरू हो गई और मैच को रोक दिया गया। इसके बाद तेज बारिश की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया और 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। शाई होप को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया जिन्होंने इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए।
West Indies in India, 5 T20I Series, 2026
इशान किशन ने खेली 30 रन की पारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 4 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली जबकि संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 16 रन बनाए। इसान किशन ने 10 गेंदों पर 30 रन बनाए जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 14 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली जबकि तिलक वर्मा ने 6 गेंदों पर 7 रन बनाए। नमनधीर 6 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि वेस्टइंडीज के लिए कीमो पॉल और शमर स्प्रिंगर ने 2-2 जबकि शमर जोसेफ ने एक सफलता हासिल की। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीता था और भारत से पहले बैटिंग करने को कहा था।
भारत ने किए दो बदलाव
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। भुवनेश्वर कुमार और शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया जबकि नितीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव को टीम से बाहर कर दिया गया। वहीं वेस्टइंडीज ने इस मैच के लिए अपनी अंतिम ग्यारह में कोई बदलाव नहीं किया।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
इशान किशन रहे अभिषेक शर्मा से आगे, शाई होप नंबर 1; भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के बाद टॉप-10 बैटर-बॉलर
इशान किशन की टॉप-3 में एंट्री, अभिषेक शर्मा नंबर 1; T20I में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
रद्द हुआ 5वां मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया 5वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। 5वां मैच रद्द होने के साथ ही ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो गया।
बेंगलुरु में बारिश शुरू
भारत ने 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बना लिए थे, लेकिन तभी तेज बारिश शुरू हो गई और मैच को एक बार फिर से रोक दिया गया। बारिश काफी तेज हो रही है और अब फिर से उसके रुकने का इंतजार किया जा रहा है।
तिलक वर्मा हुए आउट
तिलक वर्मा ने 6 गेंदों पर 7 रन बनाए और आउट हो गए। भारत का 5वां विकेट गिरा।
भारत के 100 रन पूरे हुए
भारतीय टीम ने 7 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। 7वें ओवर में कुल 20 रन बने। नमन धीर ने 2 छक्के और एक चौका भी जड़ा।
श्रेयस अय्यर 22 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 14 गेंदों पर 22 रन बना लिए हैं। भारत का चौथा विकेट गिर चुका है।
6 ओवर में बने 88 रन
भारत ने पहले 6 ओवर में 3 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 9 ओवर का मैच है और अब 3 ओवर शेष बचे हैं। भारत को 18 गेंदों पर ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे।
संजू सैमसन 7 गेंदोें पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं। भारत ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं।
भारत को 50 रन पूरे हुए
भारतीय टीम ने 3 ओवर में 2 विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। संजू और कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे क्योंकि वेस्टइंडीज की बैटिंग काफी तगड़ी है।
इशान किशन 30 रन बनाकर आउट
इशान किशन इस मैच में 10 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का दूसरा विकेट गिरा।
दूसरे ओवर में बने 24 रन
दूसरे ओवर में भारत ने 24 रन बनाए। इशान किशन ने इस ओवर में 6 गेंदों पर 24 रन ठोके और 2 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट पर 34 रन बना लिए हैं।
भुवनेश्वर कुमार- शिवम दुबे इन, नितीश-मयंक आउट; 5वें टी20 मैच के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक 6 रन बनाकर आउट
अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने एक ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं। इशान किशन तीसरे नंबर पर खेलने के लिए आए हैं।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।
भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए। शिवम दुबे और भुवनेश्वर कुमार की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई। मयंक यादव और नितीश रेड्डी को बाहर किया गया।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीता
वेस्टइंडीज ने टॉस जीत लिया है और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
9-9 ओवर का होगा मैच
बेंगलुरु में बारिश की वजह से समय पर मैच शुरू नहीं हो सका था, लेकिन अब बारिश रुक गई है और मैच को 9-9 ओवर का कर दिया गया है। इस मैच में टॉस रात 9.00 बजे किया जाएगा।
अर्शदीप सिंह कर रहे हैं प्रैक्टिस
पिछले मैच में चोटिल हुए अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार दोनों प्रैक्टिस कर रहे हैं। कहा गया था कि अर्शदीप 5वें मैच में नहींं खेलेंगे, लेकिन वो फिट नजर आ रहे हैं।
भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरे
भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। मैच के जल्दी शुरू होने की संभावना है। दर्शकों में उत्साह है, लेकिन कितने ओवर का मैच होगा ये जल्दी ही पता चलेगा।
बेंगलुरु में रुकी बारिश
बेंगलुरु में इस वक्त बारिश रुक चुकी है और कवर्स हटाए जा रहे हैं। अब अंपायर मैदान का मुआयना करेंगे और वो बताएंगे कि मैच किस वक्त शुरू हो सकता है।
WCL 2026: क्रिस गेल IN, डेव मोहम्मद OUT; फाइनल के लिए इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ वेस्टइंडीज चैंपियंस की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा नंबर 1, अभिषेक हैं संजू-धवन से आगे; T20I में सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलनेवाले टॉप-4 भारतीय ओपनर
यशस्वी जायसवाल को अब भारतीय वनडे टीम में कब मिलेगी जगह, अश्विन ने बताया; वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही बड़ी बात
बेंगलुरु में जारी है बारिश
बेंगलुरु में बारिश जारी है और ये और तेज ही है। पूरा मैदान कवर किया गया है और इंतजार जारी है। मैच शुरू होने का समय शाम 7.00 बजे का था, लेकिन मैच शुरू नहीं हो पाया है।
7.45 बजे से कटने लगेंगे ओवर
इस मैच में अगर 7.45 बजे तक खेल शुरू नहीं हुआ तो फिर ओवर्स कटने लगेंगे। फिलहाल बारिश काफी तेज हो रही है और इंतजार जारी है।
5 ओवर के मैच के लिए आखिरी समय 9.41
30 मिनट का समय बर्बाद होने के बाद ओवर कम होने लगेंगे; 5 ओवर के मैच के लिए खेल शुरू होने का आखिरी समय रात 9:41 बजे है
और तेज हो रही है बारिश
इस वक्त यानी शाम 6.50 की बात करें तो बारिश और तेज हो गई है और दोनों टीमों इंतजार कर रही हैं। स्टेडियम में 50 फीसदी दर्शक मौजूद हैं जो बारिश के रुकने और मैच के शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं।
मैच नहीं हुआ तो सीरीज होगा ड्रॉ
अगर 5वां मैच बारिश की वजह से नहीं हुआ तो ये टी20 सीरीज ड्रॉ हो जाएगा और दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा।
