IND vs WI 4th T20 Match Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में भारत को 24 रन से मात दी और सीरीज 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई। इस मुकाबले में 248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 223 रन ही बना सकी। अर्शदीप सिंह अंत में रिटायर्ड हर्ट हुए और भारत ने मैच गंवा दिया। सीरीज का निर्णायक मुकाबला अब 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए और भारत को 248 रन का लक्ष्य दिया था। कप्तान शाई होप ने नाबाद 102 रन की पारी खेली। जवाब में संजू सैमसन ने 23 गेंद पर 56 रन बनाते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए। कीमो पॉल ने 41 रन देकर 5 विकेट लिए।
यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड
West Indies in India, 5 T20I Series, 2026
India
223 (19.3)
West Indies
247/3 (20.0)
Match Ended ( Day – 4th T20I )
West Indies beat India by 24 runs
शाई होप नंबर 1, अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन भी लिस्ट में; भारत-वेस्टइंडीज चौथे टी20 के बाद सीरीज के टॉप 5 बैटर-बॉलर
वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में भारत को 24 रन से मात दी और सीरीज 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई। इस मुकाबले में 248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 223 रन ही बना सकी। अर्शदीप सिंह अंत में रिटायर्ड हर्ट हुए और भारत ने मैच गंवा दिया। सीरीज का निर्णायक मुकाबला अब 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, हार के करीब भारत
भारतीय टीम ने 213 रन पर अपना 9वां विकेट गंवाया और कीमो पॉल ने पंजा खोलते हुए 5वीं सफलता हासिल की। अक्षर पटेल 3 रन पर आउट हुए। इसी ओवर में उन्होंने नितीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव को पवेलियन भेजा।
नितीश-प्रिंस आउट, 9 गेंद पर चाहिए 36 रन
नितीश कुमार रेड्डी 20 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद प्रिंस यादव भी पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। कीमो पॉल ने चार विकेट झटके। भारत को अब 9 गेंद पर 36 रन चाहिए हैं।
तिलक वर्मा आउट, 18 गेंद पर चाहिए 48 रन
भारत ने 200 रन पर छठा विकेट गंवाया और तिलक वर्मा 25 गेंद पर 43 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने। भारत को 18 गेंद पर जीत के लिए 48 रन और चाहिए हैं।
नितीश-तिलक की लड़ाई जारी, भारत 189/5
भारत ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन बना लिए हैं। 24 गेंद पर जीत के लिए 59 रन चाहिए हैं। नितीश कुमार रेड्डी 15 गेंद पर 32 रन और तिलक वर्मा 20 गेंद पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 26 गेंद पर 59 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।
नमन धीर का नहीं खुला खाता
नमन धीर पहली गेंद पर ही शून्य पर गुदाकेश मोती का शिकार बने और स्टंप आउट हुए। लगातार दो गेंद पर भारत ने दो विकेट गंवा दिए और 130 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई।
अभिषेक शर्मा आउट, मुश्किल में भारतीय टीम
भारतीय टीम 11.3 ओवर में 130 रन पर चौथा विकेट गंवाया। अभिषेक शर्मा 24 गेंद पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। गुदाकेश मोती ने अभिषेक को पवेलियन भेजा। भारत को अब 51 गेंद पर 118 रन चाहिए हैं।
भारत का स्कोर 10 ओवर में 115/3
भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए 60 गेंद पर 133 रन और चाहिए हैं। अभिषेक शर्मा 19 गेंद पर 24 रन और तिलक वर्मा 5 गेंद पर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
श्रेयस अय्यर 16 रन पर आउट, भारत का तीसरा विकेट गिरा
भारत ने 97 रन पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। कप्तान श्रेयस अय्यर 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शमर स्प्रिंगर ने भारत को तीसरा झटका दिया। अभिषेक शर्मा 14 गेंद पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
संजू सैमसन का सबसे तेज पचासा, छक्कों का पूरा किया शतक; T20I में बने सबसे ज्यादा 6s लगाने वाले छठे भारतीय
पावरप्ले में भारत का स्कोर 80/2
भारतीय टीम ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 8 गेंद पर 8 और कप्तान श्रेयस अय्यर 3 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। संजू सैमसन 23 गेंद पर 56 और इशान किशन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों विकेट कीमो पॉल ने लिए।
इशान किशन भी आउट, भारत का दूसरा विकेट गिरा
भारत ने 4 ओवर में 60 रन के बाद कीमो पॉल के 5वें ओवर में दो बड़े विकेट गंवा दिए। संजू सैमसन 56 रन बनाकर पहली बॉल पर आउट हुए। फिर ओवर की चौथी गेंद पर इशान किशन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत का स्कोर 5 ओवर में 69/2
संजू सैमसन 23 गेंद पर 56 रन की बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौटे। कीमो पॉल ने आते ही अपने ओवर की पहली गेंद पर विकेट झटका। शिमरोन हेटमायर ने बाउंड्री पर बेहतरीन कैच पकड़ा। भारत का स्कोर 60/1
संजू सैमसन का 20 गेंद पर अर्धशतक
संजू सैमसन ने पांच चौके और चार छक्कों के साथ 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 4 ओवर में भारत का स्कोर 60 तक पहुंचा दिया है। वह 22 गेंद पर 56 रन बना चुके हैं।
3 ओवर में भारत के 50 रन पूरे, संजू सैमसन की तूफानी बैटिंग
संजू सैमसन 18 गेंद पर 47 रन बना चुके हैं। भारत का स्कोर 3 ओवर में 50 रन हो गया है। अभिषेक 1 गेंद पर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
संजू सैमसन ने पूरे किए 100 टी20 इंटरनेशनल छक्के
संजू सैमसन ने अपनी 68वीं टी20 इंटरनेशनल पारी में 100 छक्के इस फॉर्मेट में पूरे किए। वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने।
संजू सैमसन ने शमर जोसेफ को धोया
संजू सैमसन ने तेज शुरुआत करते हुए 12 गेंद पर 23 रन बना लिए हैं। शमर जोसेफ के ओवर में उन्होंने 17 रन ठोके। 2 ओवर में भारत का स्कोर 25/0
रोस्टन चेज के ओवर में आए 7 रन
संजू सैमसन ने रोस्टन चेज के पहले ओवर में चौके से खाता खोला लेकिन बाद में यह ओवर खास महंगा नहीं साबित हुआ। संजू ने फिर 5 गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाए और अभिषेक ने 1 गेंद पर सिंगल से खाता खोला। भारत का स्कोर 7/0
IND vs WI: शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की भयंकर पिटाई; वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में दिया 248 का लक्ष्य
होप का शतक, भारत के सामने 248 का लक्ष्य
शाई होप ने 50 गेंद पर नाबाद 102 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए और भारत को 248 रन का लक्ष्य दिया। वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंद पर नाबाद 49 रन की पारी खेली।
17 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 207/3
शाई होप 44 गेंद पर 83 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 14 गेंद पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। 17वें ओवर में टीम का स्कोर 200 पार पहुंचा। मयंक यादव ने इस ओवर में 22 रन दिए।
IND vs WI: शाई होप ने की साहिबजादा फरहान की बराबरी, क्रिस गेल और विराट कोहली के क्लब में भी हुए शामिल
रोवमेन पॉवेल आउट, अर्शदीप को मिला विकेट
रोवमेन पॉवेल 17 गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अर्शदीप सिंह ने उनको पवेलियन भेजा और वेस्टइंडीज ने 156 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया।
पॉवेल ने अक्षर पटेल को धोया
रोवमेन पॉवेल ने पारी के 12वें ओवर में अक्षर पटेल के खिलाफ रफ्तार पकड़ी। उन्होंने ओवर की चार गेंद पर 15 रन कूट दिए। इस ओवर में भारतीय स्पिनर ने 22 रन दिए। 12 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 151/2
शाई होप ने 28 गेंद पर जड़ा पचासा
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप का इस सीरीज में एक और अर्धशतक आया है। उन्होंने 28 गेंद पर छक्का लगाते हुए पचासा पूरा किया। वेस्टइंडीज ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। रोवमेन पॉवेल 10 गेंद पर 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
शिमरोन हेटमायर खतरनाक लग रहे थे और 11 गेंद पर 33 रन बना चुके थे। प्रिंस यादव ने उनकी रफ्तार को रोका और पवेलियन भेजा। भारत को 9वें ओवर में दूसरी सफलता मिली लेकिन वेस्टइंडीज का स्कोर 110 रन हो चुका है।
8 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 109/1
शिमरोन हेटमायर 11 गेंद पर 33 रन और कप्तान शाई होप 22 गेंद पर 42 रन बना चुके हैं। 8 ओवर में ही कैरेबियाई टीम ने 100 के पार 109 रन 1 विकेट पर बना लिए हैं। हर गेंदबाज पर दोनों अटैक करते नजर आ रहे हैं।
शिमरोन हेटमायर की तूफानी बैटिंग
शिमरोन हेटमायर 9 गेंद पर 26 रन बना चुके हैं। वेस्टइंडीज ने 7 ओवर में 90 रन 1 विकेट पर बना लिए हैं। दूसरे छोर पर कप्तान शाई होप 19 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पावरप्ले में वेस्टइंडीज का स्कोर 79/1
शिमरोन हेटमायर 5 गेंद 17 रन और शाई होप 16 गेंद पर 28 रन बना चुके हैं। पावरप्ले के 6 ओवर में वेस्टइंडीज ने 1 विकेट पर 79 रन बनाए हैं। अर्शदीप सिंह दो ओवर में 36 रन देकर काफी महंगे साबित हो रहे हैं। अपने पहले ओवर में 17 और दूसरे ओवर में 19 रन उन्होंने दिए।
