भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच होल्कर स्टेडियम, इंदौर में खेला गया। इस मैच में भारत ने अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी व अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने दूसरे मैच में मिली हार के बाद शानदार वापसी करते हुए तीसरे मैच को जीत लिया और सीरीज में बढ़त बनाई।

इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 223 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 224 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन बनाए और इस टीम को 14 रन से करीबी हार मिली। अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Match Ended

West Indies in India, 5 T20I Series, 2026

India 
223 (20.0)

vs

West Indies  
209/7 (20.0)

Match Ended ( Day – 3rd T20I )
India beat West Indies by 14 runs

अभिषेक का अर्धशतक

संजू सैमसन 3 रन बनाकर आउट हो गए जबकि अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 69 रन बनाकर आउट हुए। इशान किशन ने 37 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। इशान और अभिषेक के बीच दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 108 रन की साझेदारी हुई। कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। नितीश कुमार रेड्डी ने 21 रन का पारी खेली जबकि तिलक वर्मा ने 28 रन की पारी खेली तो वहीं अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्ट चेज, शमर जोसेफ और शमर स्प्रिंगर ने 2-2 विकेट लिए।

वेस्टइंडीज की पारी

कप्तान व ओपनर शाई होप सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। हेटमायर 43 रन के स्कोर पर नमनधीर की गेंद पर बोल्ड हो गए। रोवमैन पॉवेल को 5 रन पर अक्षर पटेल ने आउट कर दिया। नमनधीर ने कामिल पूरन को 42 रन पर कैच आउट करवा दिया। क्वेंटिन सैम्पसन ने 21 रन पर अपना विकेट गंवाया जबकि कीमो पॉल ने 10 रन की पारी खेली। अर्शदीप ने रदरफोर्ड को 32 रन पर आउट कर दिया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि नमनधीर को 2 सफलता मिली। अक्षर पटेल और नितीश रेड्डी ने एक-एक सफलता हासिल की।

भारत ने किए 2 बदलाव

भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। नितीश रेड्डी को शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल किया गया जबकि कुलदीप यादव को बाहर करके प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया। वेस्टइंडीज ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए और रोमारियो शेफर्ड की जगह क्वेंटिन सैम्पसन को जबकि अकील होसेन की जगह कीमो पॉल को टीम में शामिल किया गया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन (रोमारियो शेफर्ड के स्थान पर), रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, कीमो पॉल (अकील होसेन के स्थान पर), शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।

Live Updates
23:27 (IST) 11 Oct 2026

विप्रज का ऑलराउंड प्रदर्शन; इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को 49 रन से हराया, गुरजपनीत ने झटके 3 विकेट

इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को तीसरे वनडे मैच में 49 रन से हरा दिया, लेकिन 3 मैचों की वनडे सीरीज में इंडिया को 1-2 से हार मिली। तीसरे मैच में विप्रज निगम को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ...और पढ़ें
23:20 (IST) 11 Oct 2026

अभिषेक-इशान टॉप-3 से बाहर, नमन धीर नंबर 2; भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच के बाद शीर्ष-5 बैटर-बॉलर

भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में अब इशान किशन और अभिषेक शर्मा आ गए, लेकिन वो टॉप-3 में जगह नहीं बना पाए। ...पूरी जानकारी
22:47 (IST) 11 Oct 2026

भारत को 14 रन से मिली जीत

भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए 14 रन से हरा दिया और 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। भारत की जीत में अर्शदीप सिंह की बड़ी भूमिका रही जिन्होंने 3 विकेट लिए तो वहीं अभिषेक ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

22:35 (IST) 11 Oct 2026

अर्शदीप ने लिया तीसरा विकेट

अर्शदीप सिंह ने रदरफोर्ड को 32 रन पर आउट कर दिया और ये उनका तीसरा विकेट रहा। वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बना लिए हैं।

22:31 (IST) 11 Oct 2026

वेस्टइंडीज का छठा विकेट गिरा

वेस्टइंडीज का छठा विकेट कीमो पॉल के रूप में गिरा जिन्होंने 10 रन बनाए और वो अर्शदीप की गेंद पर आउट हुए। ये अर्शदीप का इस मैच में दूसरा विकेट रहा।

22:22 (IST) 11 Oct 2026
नितीश ने क्वेंटिन सैम्पसन को किया आउट

नितीश कुमार रेड्डी ने क्वेंटिन सैम्पसन को 21 रन पर आउट किया और भारत को 5वीं सफलता दिलाई। वेस्टइंडीज ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 24 गेंदों पर 65 रन बनाने हैं।

22:19 (IST) 11 Oct 2026

15 ओवर में बने 149 रन

वेस्टइंडीज की टीम को जीत के लिए अब 30 गेंदों पर 75 रन बनाने हैं। रदरफोर्ड और क्वेंटिन सैम्पसन जोरदार बैटिंग कर रहे हैं। दोनों के बीच 25 गेंदों पर 45 रन की साझेदारी हो चुकी है।

22:07 (IST) 11 Oct 2026

जीत के लिए 42 गेंदों पर 101 रन की जरूरत

वेस्टइंडीज को जीत के लिए 42 गेंदों पर 101 रन की जरूरत है। इस टीम ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज के बैटर तेज गति से रन बना रहे हैं।

21:58 (IST) 11 Oct 2026

नमन धीर ने भारत को दिलाई चौथी सफलता

नमन धीर ने तूफानी बैटिंग कर रहे कामिल पूरन को 42 रन पर कैच आउट करवा दिया और वेस्टइंडीज ने चौथा विकेट गंवा दिया। इस टीम ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं।

21:49 (IST) 11 Oct 2026
अक्षर ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता

अक्षर पटेल ने रोवमैन पॉवेल को 5 रन पर आउट कर दिया और भारत को तीसरी सफलता दिलाई। वेस्टइंडीज ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं।

21:39 (IST) 11 Oct 2026

हेटमायर को नमनधीर ने किया आउट

हेटमायर को नमनधीर ने 43 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। वेस्टइंडीज ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। जीत के लिए इस टीम को 78 गेंदों पर 157 रन बनाने हैं।

21:29 (IST) 11 Oct 2026

5 ओवर में बने 44 रन

हेटमायर और कामिल तेज गति से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले 5 ओवर में एक विकेट पर 44 रन बना लिए हैं। भारत दूसरे विकेट के लिए प्रयासरत है।

21:18 (IST) 11 Oct 2026

3 ओवर में बने 16 रन

वेस्टइंडीज ने पहले 3 ओवर में एक विकेट पर 16 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी हेटमायर के साथ कामिल पूरन मौजूद हैं। भारत की गेंदबाजी काफी अच्छी हो रही है।

21:10 (IST) 11 Oct 2026

शाई होप को अर्शदीप ने किया आउट

अर्शदीप ने शाई होप को 5 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया और भारत को बड़ी सफलता दिलाई। वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा।

21:06 (IST) 11 Oct 2026

पहले ओवर में बने 2 रन

वेस्टइंडीज ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए हैं। भारत के लिए पहला ओवर मयंक यादव ने फेंका। शाई होप और कामिल पूरन क्रीज पर हैं।

20:53 (IST) 11 Oct 2026

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 5 छक्के लगाए और वो अब एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव की बराबरी पर आ गए जबकि उन्होंने इस मैच में अपना अर्धशतक 18 गेंदों पर पूरा किया और वो भारत की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20आई में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बैटर भी बने। ...अधिक जानकारी
20:48 (IST) 11 Oct 2026

भारत ने बनाए 223 रन

भारत ने 20 ओवर में 223 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 224 रन का लक्ष्य दिया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे बड़ी 69 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्ट चेज, शमर जोसेफ और शमर स्प्रिंगर ने 2-2 विकेट लिए।

20:42 (IST) 11 Oct 2026

भारत का 9वां विकेट गिरा

भारत का 9वां विकेट अर्शदीप सिंह के रूप में गिरा जिन्होंने 11 रन बनाए। भारत ने 19 ओवर में 9 विकेट पर 211 रन बना लिए हैं।

20:35 (IST) 11 Oct 2026

भारत के 200 रन पूरे

भारत ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह मौजूद हैं। भारत को ज्यादा से ज्यादा रन की जरूरत है क्योंकि इंदौर में चेज करना और आसान होता है।

20:30 (IST) 11 Oct 2026

भारत का 7वां विकेट गिरा

भारत का 7वां विकेट तिलक वर्मा के रूप में गिरा जिन्होंने 28 रन की पारी खेली और भारत ने 17 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं।

20:15 (IST) 11 Oct 2026
नितीश रेड्डी आउट

नितीश रेड्डी ने 21 रन की पारी खेली और आउट हो गए। भारत ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर अक्षर पटेल और तिलक वर्मा मौजूद हैं।

20:05 (IST) 11 Oct 2026

नमनधीर 10 रन बनाकर आउट

नमनधीर का बल्ला नहीं चला और वो 10 रन के स्कोर पर आउट हो गए। भारत ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। नितीश रेड्डी और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

19:51 (IST) 11 Oct 2026
अभिषेक शर्मा आउट

अभिषेक शर्मा ने 69 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। भारत ने पहले 10 ओवर में 4 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। शानदार शुरुआत के बाद भारत ने अपने 3 विकेट सिर्फ 10 रन के अंदर गंवा दिए।

19:44 (IST) 11 Oct 2026
भारत का तीसरा विकेट गिरा

भारत का तीसरा विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा जिन्होंने एक रन बनाए। भारत ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अब तिलक वर्मा आए हैं।

19:39 (IST) 11 Oct 2026

इशान किशन 37 रन पर आउट

शानदार बैटिंग कर रहे इशान किशन 37 रन पर स्टंप आउट हो गए। भारत का दूसरा विकेट गिर गया।

19:38 (IST) 11 Oct 2026

भारत का स्कोर 100 के पार

इशान और अभिषेक शानदार बैटिंग कर रहे हैं और भारत ने 8 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों पर 108 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19:28 (IST) 11 Oct 2026

अभिषेक ने 18 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

अभिषेक ने 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत ने 6 ओवर में एक विकेट पर 87 रन बना लिए हैं।

19:25 (IST) 11 Oct 2026

भारत का स्कोर 50 के पार

भारत ने पहले 5 ओवर में एक विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। अभिषेक 38 रन जबकि इशान 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

19:21 (IST) 11 Oct 2026

यशस्वी जायसवाल-सरफराज खान हुए फेल, मुशीर खान-सिद्धेश लाड के अर्धशतक; मुंबई ने बनाए 5 विकेट पर 249 रन, रोहित ने लिए 3 विकेट

चंडीगढ़ के खिलाफ खेल के पहले दिन पहली पारी में मुंबई के ओपनर यशस्वी जायसवाल अपना खाता भी नहीं खोल पाए जबकि सरफराज भी एक रन पर आउट हो गए। मुशीर खान और कप्तान सिद्धेश लाड ने अर्धशतकीय पारी खेली। ...यहां पढ़ें
19:15 (IST) 11 Oct 2026

3 ओवर में बने 29 रन

भारत ने 3 ओवर में एक विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। तीसरे ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगाया। वो 21 रन बनाकर नाबाद हैं। इशान उनका साथ दे रहे हैं।