भारत बनाम वेस्टइंडीज पांच मैच की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने शाई होप की नाबाद शतकीय पारी साथ ही रदरफोर्ड की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत को 6 विकेट से हरा दिया और सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया।
इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहली पारी में 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 250 का लक्ष्य दिया। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 252 रन बनाकर मैच को जीत लिया। भारतीय टीम 249 रन को डिफेंड कर पाने में सफल नहीं हो पाई और रांची में टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
West Indies in India, 5 T20I Series, 2026
India
249/5 (20.0)
West Indies
252/4 (18.3)
Match Ended ( Day – 2nd T20I )
West Indies beat India by 6 wickets
संजू सैमसन का अर्धशतक
भारत के लिए संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली और 82 रन बनाए जबकि अभिषेक शर्मा ने 20 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। इशान किशन अर्धशतक से चूक गए और उन्होंने 43 रन की पारी खेली जबकि शिवम दुबे 7 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली और नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
वेस्टइंडीज की पारी, शाई होप का अर्धशतक
वेस्टइंडीज का पहला विकेट कामिल पूरन के रूप में गिरा जिन्होंने 4 रन बनाए जबकि शिमरोन हेटमायर डक पर आउट हुए। रोवमन पॉवेल को मयंक यादव ने 24 रन पर बोल्ड कर दिया। शाई होप ने अपना अर्धशतक 24 गेंदों पर पूरा किया और फिर अपना शतक 45 गेंदों पर पूरा करते हुए नाबाद 102 रन की पारी खेली। रदरफोर्ड ने भी 24 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने 37 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली और कुलदीप यादव का शिकार बने। रोमारियो शेफर्ड 34 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए मयंक यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराया
वेस्टइंडीज ने भारत को शाई होप की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 6 विकेट से हरा दिया और 5 मैचों की टी20 सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। भारत ने शानदार शुरुआत के बाद भी मैच गंवा दिया और रांची में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने गजब की बल्लेबाजी की।
वेस्टइंडीज को जीत के लिए 18 गेंदों पर 27 रन की जरूरत
वेस्टइंडीज को जीत के लिए अब 18 गेंदों पर 27 रन बनाने हैं। 17वां ओवर काफी महंगा रहा जिसमें कुल 24 रन बने और इसे कुलदीप यादव ने फेंका। कुलदीप ने 4 ओवर में 53 रन देकर एक विकेट लिए। वेस्टइंटीज ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बना लिए हैं।
कुलदीप यादव ने भारत को चौथी सफलता दिलाई और रदरफोर्ड को 84 रन के स्कोर पर आउट किया। शेफर्ड क्रीज पर आए हैं। वेस्टइंडीज ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 30 गेंदों पर 63 रन की जरूरत है।
रदरफोर्ड ने 24 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो शाई होप के साथ मिलकर गजब की बैटिंग कर रहे हैं। भारत को विकेट की तलाश है। दोनों के बीच 40 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी हो चुकी है। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 48 गेंदों पर 98 रन की जरूरत है। इस टीम ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं।
वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
वेस्टइंडीज की टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। शाई होप ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और वो 53 रन पर खेल रहे हैं। वहीं रदरफोर्ड 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
युवराज सिंह टॉप-5 से बाहर, एबी डिविलियर्स नंबर 1; WCL 2026 में साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया मैच के बाद टॉप-10 बैटर
वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट
वेस्टइंडीज को तीसरा झटका मयंक यादव ने दिया और उन्होंने रोवमन पॉवेल को 24 रन पर बोल्ड कर दिया। वेस्टइंडीज ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं।
3 ओवर में बने 31 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने 3 ओवर में 2 विकेट पर 31 रन बना लिए हैं। शाई होप और रोवमन पॉवेल क्रीज पर हैं। होप काफी अच्छी बैटिंग कर रहे है।
मयंक यादव ने पहले ही ओवर में दो गेंदों पर दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया। पूरन और हेटमायर आउट हो चुके हैं। वेस्टइंडीज ने एक ओवर में 2 विकेट पर 9 रन बना लिए हैं।
भारत ने बनाए 249 रन
भारत ने पहली पारी में 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 250 का लक्ष्य दिया। भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे बड़ी 82 रन की पारी खेली जबकि रोस्टन चेज ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
भारत का स्कोर 200 के पार
भारत ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर और उप-कप्तान तिलक वर्मा मौजूद हैं।
एबी डिविलियर्स का शतक, रिजर्ड लेवी की फिफ्टी; साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया
संजू सैमसन ने 82 रन की शानदार पारी खेली और आउट हो गए। भारत का चौथा विकेट गिरा। भारत ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन बना लिए हैं।
भारत की तीसरा विकेट गिरा
भारत का तीसरा विकेट शिवम दुबे के रूप में गिरा जो 7 रन बनाकर आउट हुए।
भारत का स्कोर 150 के पार
भारत ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन की तूफानी बल्लेबाजी जारी है। वो 81 रन बनाकर खेल रहे हैं।
अभिषेक शर्मा बने नंबर 1, रोहित-गप्टिल तीसरे स्थान पर; T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले फुल मेंबर्स टीम के टॉप-3 बैटर
इशान किशन 43 रन बनाकर आउट हुए। भारत का दूसरा विकेट गिरा। शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं।
10 ओवर में बने 127 रन
भारत की शानदार बल्लेबाजी जारी है और इस टीम ने पहले 10 ओवर में एक विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज के गेंदबाज पूरी तरह से असरहीन साबित हो रहे हैं।
भारत का स्कोर 100 के पार
भारत ने 9 ओवर में एक विकेट पर 107 रन बना लिए हैं और संजू अभी 71 रन जबकि इशान किशन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हो चुकी है।
संजू ने 21 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
संजू ने 21 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और भारत ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। संजू अभी 52 रन जबकि इशान 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
5वें ओवर में बने 22 रन
5वें ओवर में कुल 22 रन बने। संजू ने दो छक्के और 2 चौके लगाए और भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया। 5 ओवर में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं।
अभिषेक शर्मा आउट
भारत का पहला विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा जो 20 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। इशान किशन क्रीज पर आए हैं।
संजू ने लगाया शानदार छक्का
तीसरे ओवर में संजू सैमसन ने एक छक्का और एक शानदार चौका भी लगाया। भारत ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को विकेट की तलाश है, लेकिन भारतीय बल्लेबाज उन्हें किसी भी तरह का कोई मौका नहीं दे रहे हैं।
अभिषेक का चल रहा है बल्ला
अभिषेक शर्मा अपने अंदाज में खेल रहे हैं और दूसरे ओवर में भी उन्होंने 2 शानदार चौके लगाए। भारत ने पहले 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं।
रजत पाटीदार नंबर 2, यश, सूर्यांश, अरशद का जलवा; इंडिया ए-ऑस्ट्रेलिया ए दूसरे वनडे के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर
पहले ओवर में बने 10 रन
वेस्टइंडीज ने पहला ही ओवर स्पिनर से फिंकवाया और भारत ने पहले ओवर में 10 रन बना लिए हैं। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने शानदार छक्का लगाया। संजू सैमसन अभी अभिषेक का साथ दे रहे हैं।
टॉस जीतने के बाद शाई होप ने कहा, T20 क्रिकेट और वेस्टइंडीज के खेलने के तरीके को देखते हुए हमें लक्ष्य का पीछा करने में आसानी होती है, लेकिन हमें भारत में मौजूद हालात पर भी ध्यान देना होगा। यहां पहले से ही थोड़ी नमी है और शाम होने के साथ हालात और भी मुश्किल हो सकते हैं। हम गेंदबाजी से उन पर दबाव बनाने और फिर लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश करेंगे। मकसद पहले मैच में की गई गलतियों से सीखना है। खासकर भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ, आप उन्हें ज्यादा मौके नहीं दे सकते। हमें यह पक्का करना होगा कि हम उस मैच को जल्द ही भुला दें और आज मजबूती से वापसी करें। एक बदलाव है। मैथ्यू फोर्डे बाहर हैं और गुडाकेश मोती अंदर आए हैं। शायद इस दौरे पर सभी को खेलने का मौका मिलेगा।
ये है भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।
ये है वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमार स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमार जोसेफ।
टॉस हारने के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने टॉस हारने के बाद कहा, हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। हमें हालात के हिसाब से जल्दी ढलना होगा। हमने 40 ओवर तक अपना स्टैंडर्ड बनाए रखने के बारे में बात की है। हम खुद को बेहतर बनाने की चुनौती लेना चाहते हैं। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।
