IND vs WI 1st T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 से हुआ। सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। 14.4 ओवर में ही भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद पर तूफानी शतक जड़ा और टी20 इंटरनेशनल में यह उनकी पहली सेंचुरी थी। वह 102 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं इशान किशन भी 37 रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए भारत को पहले टी20 में 172 रन का लक्ष्य दिया। 19.1 ओवर में पूरी वेस्टइंडीज की टीम 171 रन ही बना पाई थी। शाई होप ने 56 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 52 रन की पारी खेली। भारत के लिए डेब्यूटेंट नमन धीर ने 4 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट झटके थे। वहीं कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिलीं। अर्शदीप सिंह और मयंक यादव को 1-1 विकेट मिला था।
यहां देखें भारत-वेस्टइंडीज पहले टी20 का स्कोरकार्ड
West Indies in India, 5 T20I Series, 2026
India
172/2 (14.4)
West Indies
171 (19.1)
Match Ended ( Day – 1st T20I )
India beat West Indies by 8 wickets
श्रेयस-नमन नंबर 1, इशान किशन चौथे पर; टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे; भारत-वेस्टइंडीज पहले टी20 के बाद टॉप 5 बैटर-बॉलर
श्रेयस-नमन नंबर 1, इशान किशन चौथे पर; टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे; भारत-वेस्टइंडीज पहले टी20 के बाद टॉप 5 बैटर-बॉलर
India vs Uruguay Football: उरुग्वे के खिलाफ 22वें मिनट में भारत ने बराबरी की, फिर दो बार की विश्व चैंपियन ने 6-1 से हराया
श्रेयस अय्यर बने प्लेयर ऑफ द मैच
श्रेयस अय्यर ने 43 गेंद पर 102 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने बतौर भारतीय कप्तान रन चेज में सर्वाधिक स्कोर बनाया और रन चेज में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
IND A vs AUS A: ऋतुराज, सुदर्शन, पडिक्कल फेल, रजत पाटीदार का अर्धशतक बेकार; ऑस्ट्रेलिया ने 125 रन से भारत को हराया
श्रेयस अय्यर ने ठोका शतक, 8 विकेट से जीता भारत
भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। 14.4 ओवर में ही भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद पर तूफानी शतक जड़ा और टी20 इंटरनेशनल में यह उनकी पहली सेंचुरी थी। वह 102 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं इशान किशन भी 37 रन बनाकर नाबाद लौटे।
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान, RCB को दो बार अपनी कप्तानी में बनाया था चैंपियन
ध्रुव जुरेल कप्तान, यशस्वी-राहुल शामिल, ऋषभ पंत पर संशय; न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए की टेस्ट टीम का ऐलान
श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इशान किशन 25 रन बनाकर खले रहे हैं और बाल-बाल बचे। फील्डर ने उनका क्लीन कैच नहीं लिया और वह बच गए।
9.3 ओवर में भारत का स्कोर 100 पार
भारत ने 9.3 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। अब 10 ओवर में भारत का स्कोर 102 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर 25 गेंद पर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं इशान किशन 16 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद हैं।
श्रेयस अय्यर की ताबड़तोड़ बैटिंग
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर आज अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह 21 गेंद पर 42 रन बना चुके हैं। 9 ओवर में भारत का स्कोर 2 विकेट पर 94 रन। इशान किशन 14 गेंद पर 20 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी भी हो गई है।
भारत का स्कोर 50 पार
श्रेयस अय्यर ने पॉवरप्ले के छठे ओवर में शमार जोसेफ पर अटैक किया और 5.2 ओवर में भारत का स्कोर 2 विकेट पर 53 रन हो गया। उन्होंने लगातार तीन चौके इस ओवर में लगाए।
भुवनेश्वर कुमार की वापसी, बुमराह बाहर, वैभव, संजू, अभिषेक टीम में; न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का टी20 स्क्वाड
अभिषेक-संजू आउट, भारत की शुरुआत डगमगाई
भारत का स्कोर पहले ओवर में 15 रन था लेकिन अब 4 ओवर में 36 रन पर दो विकेट हो गए हैं। रोस्टन चेज ने अभिषेक को 10 गेंद 21 रन और फिर अकील हुसैन ने संजू सैमसन को 9 गेंद 11 रन पर पवेलियन भेजा। अय्यर और किशन क्रीज पर हैं।
IND vs WI: नमन धीर का शानदार डेब्यू, प्रज्ञान ओझा-अक्षर पटेल के क्लब में शामिल; भारत के सामने 172 का लक्ष्य
अभिषेक की तूफानी बैटिंग
अभिषेक शर्मा ने अपने अंदाज में तूफानी शुरुआत करते हुए पहले ओवर में मैथ्यू फोर्ड के खिलाफ 5 गेंद पर 14 रन ठोके। उन्होंने छक्के से खाता खोला। पहले ओवर में उन्होंने एक छक्का और दो चौके लगाए। संजू सैमसन ने पहली गेंद पर सिंगल से खाता खोला। पहले ओवर के बाद भारत 15/0
वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 172 का लक्ष्य
वेस्टइंडीज ने भारत को पहले टी20 में 172 रन का लक्ष्य दिया है। 19.1 ओवर में पूरी वेस्टइंडीज की टीम 171 रन ही बना पाई। शाई होप ने 56 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 52 रन की पारी खेली। भारत के लिए डेब्यूटेंट नमन धीर ने 4 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिलीं। अर्शदीप सिंह और मयंक यादव को 1-1 विकेट मिला।
रदरफोर्ड आउट, मयंक यादव को पहली सफलता
शेरफेन रदरफोर्ड 34 गेंद पर 56 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मयंक यादव ने अपने स्पेल में 40 रन देकर 1 विकेट लिया। वेस्टइंडीज ने 171 रन पर 9वां विकेट गंवाया।
रदरफोर्ड का 31 गेंद पर पचासा
शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। रदरफोर्ड ने लगातार विकेट गिरने के बावजूद एक छोर संभाले रखा। अकील हुसैन दूसरे छोर पर 6 गेंद पर 11 रन बना चुके हैं।
नमन धीर का बेहतरीन स्पेल, डेब्यू मैच में 3 विकेट
नमन धीर ने 4 ओवरम में 31 रन देकर तीन विकेट झटके। यह उनका टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में यादगार प्रदर्शन रहा। उन्होंने शाई होप, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर का विकेट लिया। 16 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 135/8
इशान का बेहतरीन कैच, कुलदीप ने फोर्ड को भेजा पवेलियन
कुलदीप यादव ने अपना दूसरा विकेट लिया और इशान किशन ने ऐसा कैच पकड़े जिसे देख किसी को भी विश्वास नहीं हुआ। मैथ्यू फोर्ड 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वेस्टइंडीज का स्कोर 124/7
नमन धीर का दूसरा विकेट
नमन धीर ने अपना दूसरा विकेट झटका और रोमारियो शेफर्ड को पवेलियन भेज दिया। पिछले ओवर में उन्होंने सेट बल्लेबाज शाई होप को पवेलियन भेजा था।
कुलदीप ने किया चेज का शिकार, आधी वेस्टइंडीज की टीम आउट
वेस्टइंडीज की आधी टीम 114 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। कुलदीप यादव ने रोस्टन चेज को LBW किया और भारत को 5वीं सफलता दिलाई। चेज ने 3 गेंद पर 5 रन बनाए।
शाई होप 52 रन पर आउट, नमन धीर का पहला विकेट
नमन धीर ने टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला विकेट लिया और सेट बल्लेबाज वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को 37 गेंद पर 52 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। वेस्टइंडीज ने 107 रन पर चौथा विकेट गंवाया।
वेस्टइंडीज का स्कोर 10 ओवर में 82/3
कप्तान शाय होप 33 गेंद 41 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 12 गेंद 18 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 36 रन की साझेदारी हो चुकी है। 10 ओवर में मेहमान टीम का स्कोर है 3 विकेट पर 82 रन। अब तक अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया है।
अजीत अगरकर की छुट्टी: BCCI ने चयनकर्ता के लिए मांगा आवेदन, 8 दिन का है समय
कुलदीप यादव की पिटाई
कुलदीप यादव ने 2 ओवर में 24 रन खर्च कर दिए हैं। वेस्टइंडीज का स्कोर 9 ओवर में 3 विकेट पर 76 रन है। कप्तान शाय होप 32 गेंद 40 और शेरफेन रदरफोर्ड 7 गेंद 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रदरफोर्ड दे रहे कप्तान का साथ
44 रन पर तीन विकेट के बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने अपने सेट कप्तान शाय होप का साथ दिया है। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 23 रन जुड़ चुके हैं। रदरफोर्ड 12 और होप 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज का स्कोर 68/3
रोवमैन पॉवेल का नहीं खुला खाता, अक्षर ने किया क्लीन बोल्ड
अक्षर पटेल ने रोवमैन पॉवेल को 3 बॉल के बाद 0 पर क्लीन बोल्ड कर दिया। अच्छी शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज ने पॉवरप्ले में ही 44 रन पर तीसरा विकेट गंवा दिया। इससे पहले हेटमायर 5 पर रनआउट हुए थे और कामिल पूरन को अर्शदीप सिंह ने क्लीन बोल्ड किया था।
