IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच रविवार (11 अक्टूबर) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ में भारतीय टीम पहला टी20 जीती थी। रांची में दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की। ऐसे में सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। दोनों मैचों की तरह तीसरे मुकाबले में भी बड़े स्कोर की उम्मीद है। इंदौर में चार टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें पहली पारी का औसत स्कोर 200 रहा है।

भारत ने यहां खेले गए चार में से तीन मैच जीते हैं। इनमें से आखिरी मैच जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया था। 2017 में भारत ने 260 रन बनाए थे, जिसमें रोहित शर्मा ने 43 गेंदों पर 118 रन की पारी खेली थी। इस मैदान पर पुरुषों का आखिरी कॉम्पिटिटिव टी20 मैच 5 दिसंबर, 2024 को खेला गया था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान गुजरात ने कर्नाटक के खिलाफ 251 रन बनाए थे।

आइए जानते हैं भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की जानकारी

भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच कब है?
भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच रविवार, 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच का टॉस कब देख सकते हैं?
भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा।

भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच कब से खेला जाएगा?
भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत से वनडे के लिए न्यूजीलैंड ने चुनी 2 टीमें

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वाड का ऐलान हो गया है। पांच वनडे मैचों के लिए अलग-अलग टीमें चुनी गई हैं क्योंकि कुछ खिलाड़ी तीसरे वनडे के बाद वेलिंगटन चले जाएंगे ताकि आने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सकें। पूरी खबर पढ़ें।