आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का बिगुल बज चुका है। टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच अमेरिका के साथ खेलेगा। गत चैंपियन भारत और USA (यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका) की आखिरी बार मुलाकात 2024 वर्ल्ड कप में हुई थी। तब भारत ने जीत हासिल की थी। इस बार भी भारत ही जीत का प्रबल दावेदार है।

IND vs USA Match Live Cricket Score T20 World Cup 2026: Watch Here

टीम इंडिया हालांकि, कुछ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से जूझ रही है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बीमारी के कारण मैच से बाहर हैं। इसका मतलब है कि मोहम्मद सिराज पहला मैच खेलने के दावेदार हो सकते हैं। मोहम्मद सिराज ने आखिरी बार जुलाई 2024 में T20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। भारत बनाम यूएसए मैच से पहले यहां मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, संभावित प्लेइंग इलेवन और फुल स्क्वाड दिया गया है।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, 2026

India 
161/9 (20.0)

vs

USA  
132/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 3 )
India beat USA by 29 runs

T20 World Cup 2026, IND vs USA Match LIVE Streaming Details In Hindi

  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम अमेरिका मैच कहां खेला जाएगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के बीच मैच शनिवार सात फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम अमेरिका मैच किस समय शुरू होगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम अमेरिका मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम अमेरिका मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम अमेरिका मैच के लिए शाम 6:30 बजे टॉस होना है।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम अमेरिका मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम अमेरिका मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम अमेरिका मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम अमेरिका मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

ये हैं भारत और अमेरिका की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज।

यूएसए की संभावित प्लेइंग इलेवन: सैतेजा मुक्कमल्ला, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक,सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।

ये है भारत और अमेरिका का फुल स्क्वाड

भारतीय टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।

यूएसए टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति।

Interesting Facts of India and USA T20 World Cup Match 2026: टी20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम यूएसए मैच से जुड़े रोचक तथ्य

  • सूर्यकुमार यादव और हरमीत सिंह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में मुंबई के लिए छह बार एक साथ खेले हैं। ये सभी मैच 2015 में हुए थे। जब वे 2024 T20 वर्ल्ड कप के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ खेले तो सूर्यकुमार ने मुश्किल चेज में मैच जिताने वाली रन-ए-बॉल हाफ-सेंचुरी बनाई।
  • भारत आखिरी बार 2022 में T20 वर्ल्ड कप का मैच हारा (एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल) था।
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पिछले T20I में भारत का 271 रन पर 5 विकेट का स्कोर, उसका चौथा 250 या उससे ज्यादा का स्कोर था। किसी भी टीम ने इतनी बार यह मुकाम हासिल नहीं किया है।