भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ग्रुप मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक साथ ही भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत यूएसए को 29 रन से हरा दिया और जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपना पहला ग्रुप मैच यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला। इस मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए और फिर यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना पाई।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
India
161/9 (20.0)
USA
132/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 3 )
India beat USA by 29 runs
इस मैच में भारत की जिस तरह से बैटिंग की शुरुआत हुई थी उसके बाद तो ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया मुश्किल में आ सकती है, लेकिन फिर कप्तान सूर्यकुमार की पारी ने भारत को संकट से बाहर निकाला। भारत ने 161 रन बनाए जो जीत के लिए काफी थे और यूएसए की टीम इस स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। भारत को जीत के साथ ही 2 अंक भी हासिल हुए।
भारत की पारी, कप्तान सूर्या का अर्धशतक
भारत के ओवनर अभिषेक गोल्डन डक पर तो इशान किशन 20 रन पर आउट हुए। तिलक वर्मा ने 25 रन की पारी खेली जबकि शिवम दुबे ही डक पर आउट हुए। हार्दिक पंड्या ने 5 रन पर विकेट गंवा दिया जबकि रिंकू सिंह ने 6 रन बनाए। अक्षर पटेल 14 रन पर निपट गए। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 49 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। यूएसए के लिए वान शल्कविक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
यूएसए की पारी
एंड्रीज गौस ने 6 रन जबकि सैतेजा मुक्कमल्ला ने 2 रन की पारी खेली। इसके बाद मोनांक पटेल बिना खाता खोले आउट हुए। मिलिंद कुमार ने 34 रन जबकि संजय कृष्णमूर्ति ने 37 रन की पारी खेली। हरमीत सिंह बिना खाता खोले आउट हुए। सिराज ने 3 विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली। वरुण के खाते में एक विकेट आया।
भारत की प्लेइंग 11।
इशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
यूएसए की प्लेइंग 11
एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।
IND vs USA Live cricket Score: भारत ने 29 रन से जीता मैच
भारत ने अपने पहले लीग मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हरा दिया और जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। भारतीय गेंदबाजी शानदार रही जिसमें सिराज ने 3 विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली। वरुण के खाते में एक विकेट आया।
IND vs USA Live cricket Score: अमेरिका को जीत के लिए 6 गेंदों पर 41 रन की जरूरत
अमेरिका ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 41 रन की जरूरत है जो असंभव है। भारत मैच जीत चुका है।
WI vs SCO Match Highlights: रोमारियो शेफर्ड ने हैट्रिक समेत एक ओवर में लिए 4 विकेट, मैच में 5 विकेट लेकर इंडीज को दिलाई जीत
IND vs USA Live cricket Score: अमेरिका का 7वां विेकेट गिरा
अमेरिका का 7वां विकेट मोहसिन के रूप में गिरा जिन्होंने 8 रन की पारी खेली। अर्शदीप की ये दूसरी सफलता रही। अर्शदीप ने इस मैच में 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।
अक्षर पटेल ने पहले संजय को 37 रन पर जबकि हरमीत सिंह को डक पर आउट किया। यूएसए ने छठा विकेट गंवा दिया। इस टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं।
IND vs USA Live cricket Score: 30 गेंदों पर 64 रन की जरूरत
अमेरिका को जीत के लिए 30 गेंदों पर 64 रन की जरूरत है। इस टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन बनाए हैं।
IND vs USA Live cricket Score: भारत को मिली चौथी सफलता
भारत को चौथी सफलता वरुण ने दिलाई और उनकी गेंद पर इशान ने मिलिंद को स्टंप आउट कर दिया। अमेरिका ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं।
IND vs USA Live cricket Score: यूएसए का स्कोर 50 के पार
अमेरिका ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए इस टीम को 54 गेंदों पर 99 रन की जरूरत है। भारत को विकेट की तलाश है।
IND vs USA Live cricket Score: 7 ओवर में बने 36 रन
अमेरिका ने 7 ओवर में 3 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजी शानदार हो रही है। विरोधी टीम को जीत के लिए अब 78 गेंदों पर 126 रन बनाने हैं।
IND vs USA Live cricket Score: सिराज ने लिया दूसरा विकेट
सिराज ने अपना दूसरा विकेट लिया और उन्होंने सैतेजा मुक्कमल्ला को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।
IND vs USA Live cricket Score: भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को दूसरी सफलता अर्शदीप सिंह ने कप्तान मोनांक पटेल को आउट करके दिया। मोनांक खाता भी नहीं खेल पाए। यूएसए ने 3 ओवर में 2 विकेट पर 12 रन बना लिए हैं।
सिराज ने भारत को पहली सफलता एंड्रीज गौस के रूप में दिलाई जिन्होंने 9 गेंदों पर 6 रन बनाए। सैतेजा मुक्कमल्ला क्रीज पर आए हैं। 2 ओवर में एक विकेट पर 11 रन बन चुके हैं।
IND vs USA Live cricket Score: अर्शदीप की शानदार बॉलिंग
भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की शुरुआत की और पहले ओवर में 2 रन बने। यूएसए ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए हैं।
IND vs USA Live cricket Score: भारत ने बनाए 161 रन
भारत ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए और अमेरिका को जीत के लिए 162 रन का टारगेट दिया।
IND vs USA Live cricket Score: भारत का 8वां विकेट गिरा
भारत का 8वां विकेट अर्शदीप सिंह के रूप में गिरा जिन्होंने 4 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक
सूर्या ने कप्तानी पारी खेलते हुए 36 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। ये टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा।
भारत का 7वां विकेट गिरा
भारत ने अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं और अक्षर पटेल 11 गेंदों पर 14 रन पर आउट हुए। अर्शदीप सिंह बैटिंग के लिए आए हैं।
IND vs USA Live cricket Score: भारत का स्कोर 100 के पार
भारत ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव जमकर लड़ रहे हैं। अक्षर पटेल उनका साथ दे रहे हैं।
भारत का छठा विकेट हार्दिक पंड्या के रूप में गिरा जिन्होंने 5 रन बनाए। 13 ओवर में 6 विकेट पर 77 रन बने हैं।
IND vs USA Live cricket Score: रिंकू सिंह आउट हुए
रिंकू सिंह कुछ खास नहीं कर पाए और वो 14 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का 5वां विकेट गिर चुका है। हार्दिक क्रीज पर आ चुके हैं। भारत ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 73 रन बनाए हैं।
IND vs USA Live cricket Score: भारत का संघर्ष जारी
भारत का संघर्ष जारी है और सूर्यकुमार यादव को 10वें ओवर में एक जीवनदान भी मिला। भारत ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं।
IND vs USA Live cricket Score: भारत के 50 रन पूरे
यूएसए की गेंदबाजी शानदार हो रही है। भारत ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs USA Live cricket Score: भारत का चौथा विकेट गिरा
भारत का चौथा विकेट शिवम दुबे के रूप में गिरा जो गोल्डन डक पर आउट हुए। वान शल्कविक ने पारी के छठे ओवर में 3 विकेट लिए। भारत ने 6 ओवर में 4 विकेट पर 46 रन बना लिए हैं।
IND vs USA Live cricket Score: तिलक वर्मा आउट हुए
तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली और आउट हुए। शिवम दुबे क्रीज पर आए। भारत का तीसरा विकेट गिर चुका है।
IND vs USA Live cricket Score: 20 रन बनाकर आउट हुए इशान
इशान किशन पहले मैच में सिर्फ 20 रन के स्कोर पर आउट हुए। भारत ने दूसरा विकेट गंवा दिया। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं।
IND vs USA Live cricket Score: इशान की ताबड़तोड़ बैटिंग
इशान किशन ने 5वें ओवर में एक छक्का और एक चौका भी लगाया। इस ओवर में कुल 11 रन बनाए। भारत ने 5 ओवर में एक विकेट पर 44 रन बना लिए हैं।
IND vs USA Live cricket Score: 4 ओवर में बने 33 रन
शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारत अब कुछ संभल गया है और पहले 4 ओवर में एक विकेट पर 33 रन बन चुके हैं। इशान और तिलक तेज गति से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
IND vs USA Live cricket Score: तिलक वर्मा ने लगाया एक छक्का एक चौका
तिलक वर्मा ने तीसरे ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। 3 ओवर में भारत ने एक विकेट पर 25 रन बन चुके हैं। तिलक और इशान क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs USA Live cricket Score: अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर हुए आउट
यूएसए के खिलाफ अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए और वो गोल्डन डक पर आउट हो गए। भारत ने पहला विकेट गंवा दिया है और 2 ओवर में एक विकेट पर 9 रन बन चुके हैं।
IND vs USA Live cricket Score: यूएसए की प्लेइंग 11
एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।
