भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन मगंलवार (25 अगस्त) का अंतिम सत्र बारिश से प्रभावित हुआ और खेल जल्दी समाप्त। तीसरे दिन 257 रन बने और 6 विकेट गिरे। श्रीलंका ने 83.4 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए। भारत 238 रनों से आगे है। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रन चाहिए। लहिरू कुमारा 8 और सोनल दिनुशा 85 रन बनाकर क्रीज पर। 35 रनों की साझेदारी हुई। चायकाल के बाद के सत्र में केशारा नुवंथा 18 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने दूसरे सत्र में 3 विकेट लिए थे और 86 रन बनाए थे। दूसरे दिन भारत ने पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की थी। तीसरे दिन की शुरुआत श्रीलंका के लिए कामिल मिशारा और पसिंदू सूरियाबंदारा ने सकारात्मक की, लेकिन दिन के सातवें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने मिशारा को आउट कर मेजबानों को तीसरा झटका दिया। इसके बाद पसिंदू सूरियाबंदारा ने कामिंदु मेंडिस के साथ मिलकर पारी को संभाला। पसिंदू ने करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। दूसरे दिन के अंत तक श्रीलंका ने 8 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। गॉल टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है और कोलंबो में उसकी नजरें सीरीज कब्जाने पर होंगी।
यहां देखें इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड
India in Sri Lanka, 2 Test Series, 2026
Sri Lanka
290(89.4)& 429/9(154.0)
India
503/9 dec (138.0)
Match Ended ( Day 5 – 2nd Test )
Sri Lanka drew with India
दलीप ट्रॉफी: मुशीर शतक से चूके, ऋतुराज का अर्धशतक, पृथ्वी फेल, रोमांचक मोड़ पर नॉर्थ जोन-वेस्ट जोन मैच
Exclusive: ट्रैवल कंपनी ने कर्मचारी समेत 7 के खिलाफ दर्ज कराई FIR, खो-खो विश्व कप के दौरान मिले भुगतान में धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप
बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त
कोलंबो में बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त हो गया। श्रीलंका ने 83.4 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए। भारत 238 रनों से आगे है। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रन चाहिए। लहिरू कुमारा 8 और सोनल दिनुशा 85 रन बनाकर क्रीज पर। 35 रनों की साझेदारी हुई।
कोलंबो में बारिश के कारण खेल रुका
कोलंबो में बारिश के कारण खेल रुक गया है। श्रीलंका ने 83.4 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए। भारत 238 रनों से आगे है। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रन चाहिए।
अनाया बांगड़ को ऑस्ट्रेलिया में खेलने की मिली अनुमति, बिग बैश के लिए पूरी करनी होगी ये शर्त
सोनल दिुनशा शतक के करीब
श्रीलंका ने 78 ओवर में 8 विकेट पर 260 रन बनाए। भारत 243 रन से आगे। लहिरू कुमारा 8 रन बनाकर क्रीज पर। सोनल दिुनशा 81 रन बनाकर क्रीज पर। 30 रनों की साझेदारी हुई।
मानव सुतार ने केशारा नुवंथा को आउट किया
मानव सुतार ने केशारा नुवंथा को आउट किया। उन्होंने 18 रन बनाए। लहिरू कुमारा नए बल्लेबाज हैं। सोनल दिनुशा 59 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका ने 68.3 ओवर में 8 विकेट पर 230 रन बनाए। भारत 273 रन से आगे।
चायकाल के बाद खेल शुरू
कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल के बाद खेल शुरू हो गया है। सोनल दिनुशा 57 और केशारा नुवंथा 13 रन बनाकर क्रीज पर। सारांश जैन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। श्रीलंका ने 66 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। भारत 282 रन से आगे।
कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन का दूसरा सत्र: भारत ने झटके 3 विकेट, श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, सोनल दिनुशा का अर्धशतक
कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल
कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल तक श्रीलंका ने 65 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। भारत 287 रन से आगे है। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 87 रन और चाहिए। सोनल दिनुशा 52 और केशारा नुवंथा 13 रन बनाकर क्रीज पर। 43 रनों की साझेदारी हुई।
सोनल दिनुशा ने अर्धशतक जड़ा
सोनल दिनुशा ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 52 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका ने 63.4 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। केशारा नुवंथा 13 रन बनाकर क्रीज पर।
श्रीलंका 200 के पार
57वें ओवर की पहली गेंद पर सोनल दिनुशा ने चौका लगाया। इसके साथ ही श्रीलंका का स्कोर 200 के पार पहुंच गया। रविंद्र जडेजा की अगली गेंद पर सोनल दिनुशा ने एक रन लिया। श्रीलंका का स्कोर 57 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन है। सोनल दिनुशा के 63 गेंद में 38 और केशारा नुवांता के 38 गेंद में 13 रन हैं।
सोनल दिनुशा ने जड़ा छक्का
सारांश जैन 52वां ओवर लेकर आए। सोनल दिनुशा ने उनकी आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। श्रीलंका का स्कोर 188-7 है। सोनल दिनुशा के 54 गेंद में 32 रन हैं। केशारा नुवांता के 17 गेंद में पांच रन हैं। श्रीलंका अभी 315 रन पीछे है।
श्रीलंका का स्कोर 180/7
51 ओवरों का खेल हो चुका है। श्रीलंका का स्कोर 180/7 है। सोनल दिनुशा के 51 गेंद में 25 और केशारा नुवांता के 14 गेंद में चार रन हैं। दोनों के बीच 33 गेंद में सात रन की साझेदारी हुई है। श्रीलंकाई टीम अभी 323 रन पीछे है।
भारत को चाहिए सिर्फ 3 विकेट
निरोशन डिकवेला का विकेट गिरने के बाद ड्रिंक्स ब्रेक हो गया। भारत मजबूत स्थिति में है और अब भी 330 रनों से आगे है। श्रीलंका को ऑलआउट करने के लिए बस तीन और विकेट चाहिए।
श्रीलंका ने 4 गेंद में गंवाए 2 विकेट
श्रीलंका का स्कोर 45.3 ओवर में 173/7 है। उसके दो विकेट पिछली चार गेंदों के भीतर गिरे। मोहम्मद सिराज ने 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर निरोशन डिकवेला को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। इससे पहले 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर रविंद्र जडेजा पसिंदू सूरियाबंदारा को बोल्ड कर दिया। सूरियाबंदारा अपना शतक नहीं पूरा कर पाए। वह 133 गेंद में 80 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
श्रीलंका का स्कोर 169 /5 (44)
44 ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 169 रन है। पसिंदू सूरियाबंदारा के 129 गेंद में 80 रन हैं। सोनल दिनुशा के 28 गेंद में 20 रन हैं। दोनों के बीच 55 गेंद में 32 रन की साझेदारी हो चुकी है। सोनल दिनुशा अब तक अपनी पारी में एक चौका और एक छ्क्का लगा चुके हैं।
रन आउट होने से बचे पसिंदू सूरियाबंदारा
मानव सुतार 41वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर पसिंदू सूरियाबंदारा ने एक रन लिया। इस बीच डायरेक्ट हिट लगा। सूरियाबंदारा मुश्किल में थे, लेकिन बच गए। सूरियाबंदारा ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद तक ठीक से नहीं पहुंच पाए थे। गेंद मिड-ऑन की तरफ गई थी। अगली गेंद पर सोनल दिनुशा ने छक्का लगाया। 41 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 160/5 (41) है।
श्रीलंका का स्कोर 152 /5 (40)
40 ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 152 रन है। पसिंदू सूरियाबंदारा के 117 गेंद में 75 रन हैं। सोनल दिनुशा के 16 गेंद में आठ रन हैं। दोनों के बीच 31 गेंद में 15 रन की साझेदारी हो चुकी है।
मानव की गेंद पर केएल राहुल ने लपका शानदार कैच
धनंजय डिसिल्वा जिस गेंद पर आउट हुए वह मानव सुतार की मिडिल और ऑफ स्टंप के आसपास अच्छी तरह से हवा में तैरती हुई गेंद थी। धनंजय डिसिल्वा ने बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद पिच पर पकड़ बनाकर घूमी। गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगी, फिर ध्रुव जुरेल के दस्तानों से टकराकर स्लिप में खड़े फील्डर की ओर गई। वहां तैनात केएल राहुल ने कुछ कोशिशें कीं और आखिरकार कैच ले ही लिया। वाकई शानदार कैच है। धनंजय डिसिल्वा 14 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए।
मानव सुतार ने भारत को दिलाई पांचवीं सफलता
मानव सुतार ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। 35वें ओवर की पांचवीं गेंद पर केएल राहुल ने कैच पकड़ा!! गेंद बल्ले के किनारे से लगकर कैच हो गई! मानव सुतार को अपना दूसरा विकेट मिला। कल उन्होंने खेल खत्म होने से ठीक पहले प्रभात जयसूर्या का विकेट लिया था। अब उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान को आउट किया।
लंच के बाद खेल शुरू
आखिरकार लंच के बाद का खेल शुरू हुआ। मानव सुतार पहला ओवर लेकर आए। उनके ओवर में सिर्फ एक रन बना। श्रीलंका का स्कोर 33 ओवर में 4 विकेट पर 131 रन है।
प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को दिलाई सफलताएं, लंच तक श्रीलंका ने पहली पारी में बनाए चार विकेट पर 130 रन
एक बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा दूसरे सत्र का खेल
बारिश की आशंका के कारण लंच के बाद तय समय पर दूसरा सत्र नहीं शुरू हो पाया। हालांकि, अब अंपायर मैदान पर हालात का जायजा ले रहे हैं। उन्हें कुछ गीली जगहें दिखी हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए उन्होंने ग्राउंडस्टाफ से कहा है। ज्यादातर कवर हटा दिए गए हैं, इसलिए खेल जल्द ही फिर से शुरू हो सकता है। शुरू होने का समय: दोपहर 1:10 बजे (भारतीय समयानुसार)।
दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक का खेल पूरा
दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक का खेल हो चुका है। श्रीलंका का स्कोर 32 ओवर में 130/4 है। पसिंदू सूरियाबंदारा के 93 गेंद में 65 रन हैं। धनंजय डिसिल्वा के छह गेंद में चार रन हैं। श्रीलंकाई बल्लेबाज काफी तेजी से रन बनाने की रणनीति पर चल रहे हैं। उन्होंने पिछले 10 ओवर में 46 रन बनाए हैं और एक विकेट गंवाया है।
तेज गेंदबाज ने भारत को दिलाया विकेट
जिस गेंद पर कामिंदु मेंडिस आउट हुए, प्रसिद्ध कृष्णा की वह बॉल यह गेंद 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली शॉर्ट पिच थी। इस पर पुल शॉट खेला जा सकता था, लेकिन कामिंदु मेंडिस गेंद को नीचे नहीं रख पाए और न ही मिड-विकेट के ऊपर से मारने के लिए जरूरी ऊंचाई दे पाए। गेंद सीधा रविंद्र जडेजा के पास गई। हालांकि, ऊंचाई बहुत ज्यादा थी, लेकिन जडेजा ने कोई गलती नहीं की। कामिंदु मेंडिस और पसिंदू सूरियाबंदारा के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी, जो टूट गई। श्रीलंका के लिए बुरी बात यह है कि यह विकेट लंच के ठीक पहले गिरा। कामिंदु मेंडिस 58 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह धनंजय डिसिल्वा बल्लेबाजी करने आए हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर जडेजा ने मेंडिस को लपका
प्रसिद्ध कृष्णा 30वां ओवर लेकर आए। उनकी आखिरी गेंद पर मिड विकेट पर रविंद्र जडेजा ने कामिंदु मेंडिस का कैच लपक लिया। कामिंदु मेंडिस को यकीन नहीं हो पाया। यह एक आसान विकेट था। स्पिनर असरदार नहीं रहे और गिल अपने तेज गेंदबाज के पास गए और प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल कर दिखाया।
पसिंदू सूरियाबंदारा ने जड़ा अर्धशतक
पसिंदू सूरियाबंदारा ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 76 गेंद पर पचासा पूरा किया। श्रीलंका का स्कोर 26 ओवर में 3 विकेट पर 106 रन हो गया है।
श्रीलंका का स्कोर 100 पार
25.1 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। पसिंदू सूरियाबंदारा 45 और कमिंदू मेंडिस 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 66 रन की साझेदारी हो चुकी है।
पसिंदू सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस में अर्धशतकीय साझेदारी
23वें ओवर में मानव सुतार की पहली गेंद पर पसिंदू सूरियाबंदारा ने एक रन लिया। इसके साथ ही पसिंदू सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो हो गई। 23वें ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 87 रन है। पसिंदू सूरियाबंदारा के 61 गेंद में 41 और कामिंदु मेंडिस के 40 गेंद में 19 रन हैं। दोनों के बीच 82 गेंद में 52 रन की साझेदारी हो चुकी है।
