भारत-श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज के दूसरे मैच में दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन भारतीय समयानुसार शाम छह बजे तक खेल होना था, लेकिन रोशनी कम होने के कारण आठ मिनट जल्दी खेल खत्म घोषित कर दिया गया। दूसरे दिन यानी 24 अगस्त 2026 को कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ड्राइविंग सीट पर था।
श्रीलंका की पहली पारी की शुरुआत खराब रही। उसने तीन ओवर के भीतर महज आठ रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। एक विकेट प्रसिद्ध कृष्णा और एक विकेट मानव सुतार के हिस्से में आया। स्टंप्स के समय कामिल मिशारा पांच रन बनाकर क्रीज पर थे। श्रीलंका पहली पारी में भारत से 495 रन पीछे हैं।
दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण ध्रुव जुरेल की शानदार बल्लेबाजी रही। ध्रुव जुरेल ने दूसरे दिन दो अहम साझेदारियां की। ध्रुव जुरेल ने सातवें विकेट के लिए ऋषभ पंत (63) के साथ 112 रन जोड़े। इसके बाद मानव सुतार (18) के साथ आठवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की।
दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की। भारत की ओर से ध्रुव जुरेल 177 गेंद में 115 रन और प्रसिद्ध कृष्णा 7 गेंद में 4 रन बनाकर नाबाद रहे। ध्रुव जुरेल ने 9 चौके 2 छक्के लगाए। दोनों छक्के शतक बनाने के बाद लगाए। ध्रुव जुरेल ने 136वें ओवर की चौथी गेंद पर शतक पूरा किया। वह इस मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने।
दूसरे दिन बारिश और खराब मौसम के कारण दो बार खेल बाधित हुआ। पहली बार बारिश के कारण दो घंटे 11 मिनट का खेल नहीं हो पाया। चायकाल जल्दी करना पड़ा। दूसरी बार अंधेरा छा जाने के कारण करीब 10-12 मिनट के लिए खेल रोकना पड़ा।
बता दें कि चायकाल के समय भारत ने 131.2 ओवर में 8 विकेट पर 475 रन बनाये थे। ध्रुव जुरेल 95 रन और मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले क्रीज पर थे। लंच के बाद की पहली गेंद पर ऋषभ पंत आउट हुए। ऋषभ पंत ने 63 रन बनाए। मानव सुतार 18 रन बनाकर आउट हुए। पहले सत्र में सारांश जैन आउट हुए। उन्होंने 6 रन बनाए। भारत के लिए पहला दिन अच्छा रहा था। देवदत्त पडक्किल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़कर मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने 117 रन बनाए।
India in Sri Lanka, 2 Test Series, 2026
Sri Lanka
290(89.4)& 429/9(154.0)
India
503/9 dec (138.0)
Match Ended ( Day 5 – 2nd Test )
Sri Lanka drew with India
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, विराट कोहली से लड़ने वाले क्रिकेटर की टीम में वापसी
IND vs SL: ध्रुव जुरेल का कोलंबो में शतक, सचिन, गांगुली, द्रविड़ जैसे दिग्गजों की लिस्ट में एंट्री; 3 रिकॉर्ड किए अपने नाम
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत ड्राइविंग सीट पर
मानव सुतार तीसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर नाइटवाचमैन प्रभात जयसूर्या को एलबीडब्ल्यू कर दिया। वह सात गेंद में दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रभात जयसूर्या के पवेलियन लौटते ही अंपायरों ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म घोषित कर दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय श्रीलंका का स्कोर 8/2 (3) था। कामिल मिशारा पांच गेंद में पांच रन बनाकर क्रीज पर थे।
लाहिरू उदारा लौटे पवेलियन
प्रसिद्ध कृष्णा दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर लाहिरू उदारा तीसरी स्लिप पर यशस्वी स्लिप के हाथों कैच हो गए। वह छह गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह नाइटवाचमैन के रूप में प्रभात जयसूर्या बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वह दूसरे ओवर में अपना खाता नहीं खोल पाए।
श्रीलंका का खुला खाता
खेल दोबारा शुरू हो चुका है। मोहम्मद सिराज अपनी बाकी चार गेंदें फेंकी। उनकी चौथी गेंद पर लाहिरू उदारा ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 1/0(1)
5.35 से फिर शुरू होगा खेल
बारिश रुक चुकी है, कवर्स हट चुके हैं और मैच फिर से शुरू होगा। मैच की शुरुआत 5.35 से होगी और तकरीबन 15 ओवर का खेल अब भी बाकी है।
IND vs SL: जुरेल-पडिक्कल का शतक, पंत-गिल ने ठोके पचासे; भारत ने कोलंबो टेस्ट में 503 रन पर घोषित की पारी
मैदान पर छाया अंधेरा, फिर रोका गया खेल
पिछले कुछ मिनटों में काफी अंधेरा हो गया है। ग्राउंड स्टाफ तुरंत हरकत में आया और कवर लेकर आ रहा है। भारतीय खिलाड़ी और अंपायर रुके हुए हैं। श्रीलंकाई के ओपनर पवेलियन लौट चुके हैं, जबकि भारतीय टीम इंतजार कर रही है। अभी बारिश शुरू नहीं हुई है। बता दें कि विकेटकीपिंग के ग्लव्स ऋषभ पंत के बजाय ध्रुव जुरेल के पास हैं। पिच को ढका जा रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर आठ मिनट पर खेल रोक दिया गया।
श्रीलंकाई पारी शुरू
श्रीलंका की पहली पारी शुरू हो चुकी है। लाहिरू उदारा और कामिल मिशारा ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए मोहम्मद सिराज पहला ओवर लेकर आए। लाहिरू उदारा ने पहली गेंद खेली।
भारत ने घोषित की पहली पारी
भारत ने 503/9 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की। कप्तान शुभमन गिल ने जब पारी घोषित की तब ध्रुव जुरेल 177 गेंद में 115 रन बनाकर क्रीज पर थे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 2 छक्के लगाए। इसमें दोनों छक्के शतक बनाने के बाद आए। प्रसिद्ध कृष्णा सात गेंद में चार रन बनाकर नाबाद रहे।
मोहम्मद सिराज लौटे पवेलियन
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में नंबर 7 या उससे नीचे के क्रम पर आखिरी शतक दिसंबर 2024 में (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) MCG में नितीश कुमार रेड्डी (114 रन) ने लगाया था। प्रभात जयसूर्या 137वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज को एलबीडब्ल्यू कर दिया। मोहम्मद सिराज 29 गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा बल्लेबाजी करने के लिए आए।
ध्रुव जुरेल का शतक पूरा
असिता फर्नांडो 136वां ओवर लेकर आए। ध्रुव जुरेल ने उनकी चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। श्रीलंका में भारत के लिए नंबर 7 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले ध्रुव जुरेल दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले हार्दिक पंड्या (2017 में पल्लीकेले में 108 रन) ने यह उपलब्धि अपने नाम की थी। ध्रुव जुरेल सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय हैं।
ध्रुव जुरेल का अभी पूरा नहीं हुआ शतक
असिता फर्नांडो 134वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने एक रन लिया। चौथी गेंद खेलने के लिए ध्रुव जुरेल आए। हालांकि, वह अगली तीनों गेंद में एक भी रन नहीं ले पाए। अभी वह 99 रन पर हैं।
प्रभात जयसूर्या का मेडन ओवर
प्रभात जयसूर्या 133वां ओवर लेकर आए। उनका ओवर मेडन रहा। ध्रुव जुरेल उनकी किसी भी गेंद पर रन नहीं बना पाए और उनका शतक का इंतजार और बढ़ गया।
बारिश के बाद फिर खेल शुरू
बारिश की बाधा के बाद फिर खेल शुरू हो चुका है। दोबारा खेल शुरू होने के समय भारत का स्कोर 131.2 ओवर में 475/8 था। दोबारा खेल शुरू होने के बाद ध्रुव जुरेल ने पहली गेंद खेली और दौड़कर दो रन लिए। अगली गेंद पर एक रन लिय। असिता फर्नांडो की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद सिराज ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर ध्रुव जुरेल ने एक रन लिया। 132 ओवर के बाद भारत का स्कोर 480/8 (132) है। ध्रुव जुरेल 99 और मोहम्मद सिराज एक रन पर हैं।
ऋषभ पंत नंबर 1, शुभमन गिल फिसले, कोहली के करीब पहुंचे यशस्वी; ये हैं WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 भारतीय
खेल 4:25 बजे होगा शुरू
खेल फिर से शुरू होने के समय को लेकर थोड़ी उलझन है। अब सुनने में आ रहा है कि खेल शाम 4:35 बजे शुरू होगा। हमें शुरू होने का सही समय पता चल गया है। खेल शाम 4:25 बजे फिर से शुरू होगा और रोशनी और मौसम ठीक रहने पर 6 बजे तक चलेगा।
श्रीलंकाई टीम की 30 ओवर और फेंकने की चाहत
श्रीलंकाई टीम आज 30 ओवर और फेंकना चाहती है। आज बर्बाद हुए समय की भरपाई करने के लिए टेस्ट के बाकी दिनों में 15 मिनट पहले खेल शुरू होगा।
कोलंबो से क्रिकेट के दीवानों के लिए अच्छी खबर आ गई है। अंपायरों ने मैदान का मुआयना करने के बाद तय किया है कि अगर रोशनी और मौसम ठीक रहा तो खेल भारतीय समयानुसार शाम 4:22 बजे फिर से शुरू होगा और 6 बजे तक चलेगा।
मैदान पर पहुंचे अंपायर
ज्यादातर कवर हटा दिये गए हैं। अंपायर मैदान पर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे मुआयना करने आए हैं। मीडिया बॉक्स की तरफ बाउंड्री के पास एक कवर को बहुत सावधानी से हटाया जा रहा है। उसके ऊपर अभी काफी पानी है।
कोलंबो से अच्छी खबर
कोलंबो से अच्छी खबर आ रही है। बारिश रुक गई है। कवर्स हटाए जा रहे हैं। थोड़ी देर में अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे और फिर मैच शुरू होने पर फैसला लिया जाएगा।
ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, 2 छक्के लगाते ही रचा इतिहास; अब ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ने की बारी
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का दूसरा सत्र: पहली ही गेंद पर पंत आउट, जुरेल शतक के करीब, भारत 500 के करीब
कोलंबो में बारिश
कोलंबो में बारिश फिर होने लगी है। मैच शुरू होने में देरी होगी। भारत ने 131.2 ओवर में 8 विकेट पर 475 रन बनाए।
कोलंबो से अच्छी खबर
कोलंबो में बारिश रुक गई है। कवर्स हटाए जा रहे हैं। मैदान सुखाने का काम जारी है। भारत ने 131.2 ओवर में 8 विकेट पर 475 रन बनाए।
बारिश के कारण जल्दी टी ब्रेक
कोलंबो में बारिश के कारण मैच रुक गया है। दूसरे सत्र का खेल जल्दी समाप्त हो गया। ध्रुव जुरेल 95 और मोहम्मद सिराज 0 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 131.2 ओवर में 8 विकेट पर 475 रन बनाए। इस सत्र में ऋषभ पंत पहली ही गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 63 रन बनाए। मानव सुतार 18 रन बनाकर आउट हुए।
ध्रुव जुरेल शतक के करीब
भारत ने 128 ओवर में 8 विकेट पर 465 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 86 और मोहम्मद सिराज बगैर खाता खोले क्रीज पर। कोलंबो में मौसम खराबहो गया। बादल छाए हैं।
मानव सुतार को प्रभात जयसूर्या ने पवेलियन भेजा
मानव सुतार को प्रभात जयसूर्या ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 89 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 124.4 ओवर में 8 विकेट पर 458 रन बनाए।
'नहीं जानते मुझे क्या कहा गया तो फैसला न सुनाएं', फर्नांडो के सिर पर हेलमेट मारने पर बोले जायसवाल
ध्रुव जुरेल शतक के करीब
भारत ने 119 ओवर में 7 विकेट पर 446 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 73 और मानव सुतार 12 रन बनाकर क्रीज पर। 27 रनों की साझेदारी हुई।
