भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट का आज 5वां और आखिरी दिन था। भारत ने 165 रन से यह मुकाबला जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। मानव सुतार ने इस मुकाबले में 10 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। श्रीलंकाई टीम 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 206 रन पर ऑलआउट हो गई। अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।
बता दें कि श्रीलंकाई टीम ने चौथे दिन के अंत तक 4 विकेट पर 84 रन बना लिए थे और उसे जीत के लिए 288 रन चाहिए थे। पांचवें दिन धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनूशा ने भारत को पहले डेढ़ घंटे में विकेट के लिए तरसाया। उसके बाद रविंद्र जडेजा ने साझेदारी तोड़ी और फिर भारत को विकेट मिलते गए। मानव सुतार ने पारी के 76वें ओवर में 3 और फिर 78वें ओवर में एक विकेट लेकर श्रीलंका के आखिरी चार विकेट 7 रन में गिरा लिए।
यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड:-
India in Sri Lanka, 2 Test Series, 2026
Sri Lanka
284(79.4)& 206(77.4)
India
462(116.4)& 193(48.5)
Match Ended ( Day 5 – 1st Test )
India beat Sri Lanka by 165 runs
IND vs SL: भारत की 600वें टेस्ट में विशाल जीत; मानव सुतार के नाम 5 बड़े रिकॉर्ड, 10 विकेट लेकर भी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच
यशस्वी-गिल टॉप 10 में बरकरार, ट्रेविस हेड की टेस्ट में बादशाहत खत्म, ऋषभ पंत को फायदा; ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: सात्विक-चिराग की जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची, दूसरे राउंड में मिला वॉकओवर
भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट
भारतीय टीम ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मानव सुतार ने इस मुकाबले में 10 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। श्रीलंकाई टीम 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 206 रन पर ऑलआउट हो गई। अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।
सुतार के एक ओवर में तीन विकेट, 5 विकेट हॉल पूरा
मानव सुतार ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा फाइव विकेट हॉल पूरा किया और एक ओवर में तीन विकेट निकाले। उन्होंने जयसूर्या के बाद लाहिरु कुमारा को भी खाता नहीं खोलने दिया। श्रीलंका का 9वां विकेट 199 पर गिर गया और भारत अब जीत से 1 विकेट दूर है।
जयसूर्या पहली गेंद पर बोल्ड, सुतार का चौथा विकेट
मानव सुतार ने भारत को बैक टू बैक दो विकेट दिलाते हुए जीत के और नजदीक पहुंचा दिया है। उन्होंने प्रभात जयसूर्या को पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद भारत अब जीत से दो विकेट दूर है। श्रीलंका का स्कोर 199/8
सोनल दिनूशा आउट, सुतार ने दिलाई 7वीं सफलता
मानव सुतार ने भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया है और सेट बल्लेबाज सोनल दिनूशा को 84 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले सुतार का इस पारी में यह तीसरा विकेट है। श्रीलंका का स्कोर 199/7, भारत जीत से अब तीन विकेट दूर।
IND vs SL: यशस्वी ने डिकवेला को उकसाया, कृष्णा ने उठाया फायदा; भारत को मिल गया श्रीलंकाई बल्लेबाज का विकेट
70 ओवर श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में खेल चुकी है और 6 विकेट पर 186 रन बना लिए हैं। सोनल दिनूशा 72 रन बनाकर नाबाद हैं और भारत व जीत के बीच डटे हुए हैं।
दूसरा सत्र शुरू, श्रीलंका का स्कोर 180/6
गॉल टेस्ट के पांचवें दिन के दूसरे सत्र का खेल लंच के बाद शुरू हो गया है। श्रीलंका ने 180 रन 6 विकेट पर बनाए हैं। सोनल दिनूशा 70 रन बनाकर डटे हैं, वहीं केशरा नुवंता ने दूसरे सत्र का पहला चौका लगाते हुए आत्मविश्वास दिखाया।
लंच तक श्रीलंका 175/6, भारत को चाहिए 4 विकेट
श्रीलंकाई टीम ने 372 रन के जवाब में पांचवें दिन पहले सेशन के बाद 6 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए हैं लेकिन भारतीय टीम की जीत के बीच अड़े हुए हैं सोनल दिनूशा, जो 65 रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंका को जीत के लिए 197 रन की जरूरत है।
भारत को जीत के लिए चाहिए 4 विकेट
श्रीलंका ने 62 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। सोनल दिनूशा 57 रन बनाकर एक छोर पर डटे हैं। भारतीय टीम को जीत के लिए बस 4 विकेट चाहिए हैं। जबकि श्रीलंका को 212 रनों की जरूरत है।
भारत को मिली छठी सफलता
श्रीलंका की दूसरी पारी के 60 ओवर हो चुके हैं। श्रीलंका का स्कोर 156 रन पर छह विकेट है। छठे विकेट के रूप में निरोशन डिकवेला आउट हुए। उन्होंने पहली पारी में 80 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में कमाल नहीं दिखा पाए और 17 गेंद में सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। प्रसिद्ध कृष्णा का दूसरी पारी में यह दूसरा विकेट है।
डिकवेला से श्रीलंका को बड़ी उम्मीद
धनंजय डी सिल्वा की जगह निरोशन डिकवेला बल्लेबाजी के लिए आए हैं। निरोशन डिकवेला ने पहली पारी में 80 रन बनाए थे और टीम को संकट से उबारा था। देखना है कि वह दूसरी पारी में कितना कमाल दिखा पाते हैं। श्रीलंका का स्कोर 56 ओवर में 5 विकेट पर 144 रन है। डिकवेला एक रन और दिनुशा 51 रन पर हैं।
जडेजा ने तोड़ी साझेदारी, धनंजय आउट
श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा 151 गेंद में 59 रन बनाकर आखिरकार पवेलियन लौट चुके हैं। रविंद्र जडेजा ने उनकी और सोनल दिनूशा की 95 रनों की साझेदारी को तोड़ा और 142 पर श्रीलंका का 5वां विकेट गिरा। भारतीय टीम अब जीत से 5 विकेट दूर है।
जो रूट इतिहास रचन से दो कदम दूर, सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने के करीब; रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड भी खतरे में
जो रूट इतिहास रचन से दो कदम दूर, सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने के करीब; रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड भी खतरे में
सोनल दिनूशा का भी अर्धशतक पूरा
पहली पारी में 100 रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनूशा ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक ठोक दिया है। वह श्रीलंका के कप्तान के साथ पांचवें विकेट के लिए 91 रन जोड़ चुके हैं। श्रीलंका का स्कोर 138/4
50 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 130/4
श्रीलंकाई टीम ने 50 ओवर में 130 रन बना लिए हैं। पांचवें विकेट के लिए धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनूशा 83 रन जोड़ चुके हैं। डी सिल्वा 54 और दिनूशा 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्हें जीत के लिए 242 रन और चाहिए हैं।
धनंजय डी सिल्वा ने ठोका 20वां अर्धशतक
श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। भारतीय टीम की चिंता अब बढ़ रही है। सोनल दिनूशा और धनंजय 82 रन जोड़ चुके हैं।
धनंजय-सोनल की बेहतरीन बल्लेबाजी
धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनूशा बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच साझेदारी 66 रन की हो चुकी है। वहीं 45 ओवर में श्रीलंका का स्कोर है 113/4
श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार
श्रीलंका ने 47 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, उसके बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा और पहली पारी के शतकवीर सोनल दिनूशा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। इसी के साथ श्रीलंका का स्कोर 100 के पार भी पहुंच गया है।
40 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 96/4
श्रीलंकाई टीम ने 40 ओवर में 4 विकेट पर 96 रन ही बनाए हैं। साफ पता चल रहा है कि मेजबान टीम मैच जीतने से पहले उसे बचाने के बारे में सोच रही है। धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा क्रीज पर डटे हैं।
भारत को विकेट की तलाश
धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा क्रीज पर डटे हैं और 47 रन की साझेदारी कर चुके हैं। भारत को विकेट की तलाश है और श्रीलंका ने 4 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं।
सिराज दूसरी तरफ से करेंगे गेंदबाजी
रविंद्र जडेजा ने एक तरफ से स्पिन से शुरुआत की तो दूसरे छोर से मोहम्मद सिराज ने जिम्मा संभाला और गेंदबाजी की शुरुआत की।
धनंजय डी सिल्वा ने पांचवें दिन रविंद्र जडेजा के पहले ओवर में चौके से शुरुआत की और स्कोरबोर्ड आगे बढ़ाया। वह 35 रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंका का स्कोर 35 ओवर के बाद 89/4
ऋषभ पंत नंबर 1, शुभमन गिल को छोड़ा पीछे, कोहली से आगे जडेजा; ये हैं WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 भारतीय
5वें दिन का खेल शुरू
गॉल टेस्ट का 5वां दिन शुरू हो चुका है। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी की शुरुआत की। श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा और कप्तान धनंजय डी सिल्वा क्रीज पर हैं।
कहां देखें मैच का लाइव कवरेज?
इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध है।
