IND vs SA Super 8 Match Highlights: भारत को साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 मुकाबले में 76 रन के बड़े अंतर से हरा दिया और इस हार के बाद टीम इंडिया के सेमीफाइनल अभियान को बड़ा झटका लगा। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया और साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। डेविड मिलर को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और फिर 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। भारत के जीत के लिए 188 रन का टारगेट मिला था, लेकिन ये टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। भारत की इस हार के लिए पूरी तरह से बल्लेबाज जिम्मेदार रहे। रन के लिहाज से ये टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले भारत को साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 49 रन से हार मिली थी।
भारत की पारी, शिवम दुबे ने बनाए 42 रन
इशान किशन डक पर आउट हुए जबकि तिलक वर्मा एक रन पर निपट गए। अभिषेक शर्मा ने 15 रन जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 11 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाकर सरेंडर कर दिया। इसके बाद हार्दिक पंड्या 18, अर्शदीप सिंह एक जबकि रिंकू सिंह बिना खाता खोले आउट हुए। शिवम दुबे ने 42 रन की पारी खेली और आउट हो गए। साउथ अफ्रीका के लिए यानसेन ने 4 जबकि केशव महाराज ने 3 विकेट लिए जबकि कार्बिन बॉश को 2 विकेट मिले।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
India
111 (18.5)
South Africa
187/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Super 8 – Match 3 )
South Africa beat India by 76 runs
डेविड मिलर ने खेली 63 रन की पारी
क्विंटन डिकॉक को 6 रन पर बुमराह ने बोल्ड कर दिया। कप्तान एडन मार्करम को 4 रन पर अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेज दिया। रियान रिकेल्टन को 7 रन पर बुमराह ने कैच आउट करवा दिया। ब्रेविस को शिवम दुबे ने 45 रन पर कैच आउट करवाया। मिलर ने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जबकि 35 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। यानसेन 2 रन बनाकर आउट हो गए जबकि कॉर्बिन बॉश 5 रन बनाकर आउट हुए। स्टब्स 44 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि बुमराह ने 3 तो वहीं अर्शदीप ने 2 विकेट लिए। वरुण और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिले।
T20 World Cup 2026 Points Table: भारत-साउथ अफ्रीका सुपर 8 मैच के बाद अंकतालिका, टॉप 5 बैटर-बॉलर
IND vs SA Live Score: भारत को 76 रन से मिली हार
भारत को साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हरा दिया और सुपर 8 में प्रोटियाज टीम की ये पहली जीत रही। वहां इस हार से भारत को मायूसी हाथ लगी। हालांकि भारत के पास अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है, लेकिन उसे अपने अगले दोनों लीग मैच जीतने होंगे।
IND vs SA Live Score: शिवम दुबे 42 रन बनाकर आउट
शिवम खूब लड़े, लेकियन आखिर में 42 रन बनाकर यानसेन की गेंद पर आउट हो गए जबकि बुमराह डक पर आउट हो गए।
IND vs SA Live Score: भारत के लिए जीत मुश्किल
भारत को जीत के लिए 12 गेंदों पर 83 रन बनाने हैं जो नामुमकिन हैं। भारत ये मैच लगभग हार चुका है। इस टूर्नामेंट में ये भारत की पहली हार होगी।
IND vs SA Live Score: भारत को जीत के लिए 24 गेंदों पर 87 रन की जरूरत
भारत को जीत के लिए 24 गेंदं पर 87 रन की जरूरत है। भारत यहां से जीत जाए ऐसा मुमकिन नहीं दिख रहा है। शिवम दुबे का संघर्ष जारी है और वो ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते हैं जिससे कि हार का मार्जिन कम हो सके।
IND vs SA Live Score: केशव महाराज ने एक ओवर में लिए 3 विकेट
केशव महाराज ने 15वें ओवर में 3 विकेट लिए और मैच को पूरी तरह से पलट दिया। उन्होंने अर्शदीप, रिंकू और हार्दिक पंड्या को आउट किया। भारत ने 15 ओवर में 8 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Live Score: रिंकू सिंह डक पर आउट
रिंकू सिंह डक पर आउट हुए और भारत ने 7वां विकेट गंवा दिया। अर्शदीप क्रीज पर आए हैं, लेकिन यहां से भारत के लिए जीत मिलना मुश्किल है।
IND vs SA Live Score: हार्दिक पंड्या 18 रन बनाकर आउट
हार्दिक पंड्या 18 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का छठा विकेट गिरा। भारत का बुरा हाल हो चुका है।
IND vs SA Live Score: भारत के लिए राह मुश्किल
भारत के लिए जीत की राह मुश्किल लग रही है। बल्लेबाज तेज गति से रन बनाने का प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। मार्करम शानदार कप्तानी कर रहे हैं और उनकी टीम के हर गेंदबाज के पास भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ ठोस रणनीति है। भारत ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Live Score: रन नहीं बना पा रहे भारतीय बैटर
भारतीय बैटर रन ही नहीं बना पा रहे हैं। साउथ अफ्रीकी गेंदबाज स्लो हो रही पिच का पूरा फायदा उठा रहे हैं। गेंद में काफी ज्यादा वैरिएशन देखने को मिल रही है जिससे बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं।
IND vs SA Live Score: जीत के लिए 48 गेंदों पर 113 रन की जरूरत
भारत बड़ी मुश्किल में है। जीत के लिए 48 गेंदों पर 113 रन की जरूरत है जो आसान नहीं लग रहा। जीत के लिए हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे का संघर्ष जारी है। प्रति ओवर यहां से 14 रन बनाने हैं।
IND vs SA Live Score: सूर्यकुमार यादव आउट
कप्तान सूर्यकुमार यादव लय में नजर नहीं आए और वो 22 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। भारत का 5वां विकेट गिरा। उन्हें भी कॉर्बिन बॉश ने आउट किया।
IND vs SA Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार
भारतीय टीम संकट में नजर आ रही है। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज चतुरता से गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत ने 9 ओवर में 4 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा
भारत का चौथा विकेट सुंदर के रूप में गिर चुका है। उन्होंने 10 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली। कार्बिन बॉश ने उन्हें आउट किया।
भारत ने 7 ओवर में 3 विकेट पर 42 रन बना लिए हैं। पहले तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद टीम इंडिया दवाब में है। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज काफी चतुरता से गेंदबाजी कर रहे हैं।
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 15 रन की पारी खेली और यानसेन की गेंद पर आउट हुए। भारत ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 29 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Live Score: अभिषेक ने लगाया एक चौका, एक छक्का
अभिषेक ने तीसरे ओवर में रबाडा की गेंदों पर एक छक्का और एक चौका भी लगाया। इस ओवर में 10 रन बने। भारत ने 3 ओवर में 2 विकेट पर 23 रन बना लिए हैं।
मिलर ने मैक्सवेल को पीछे छोड़ बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर खास कीर्तिमान किया अपने नाम
तिलक वर्मा ने एक रन बनाए और वो एडन मार्करम की गेंद पर कैच आउट हुए। क्विंटन डिकॉक ने विकेट के पीछे उनका कैच लपका। भारत ने 2 ओवर में 2 विकेट पर 13 रन बना लिए हैं।
अभिषेक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना खाता चौके से खोला। हालांकि भारत ने पहले ही ओवर में इशान के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। भारत ने एक ओवर में एक विकेट पर 5 रन बना लिए हैं।
पिछले 3 समैचों में अभिषेक डक पर आउट हुए थे, लेकिन इस बार इशान किशन डक पर आउट हुए। मार्करम ने अटैक की जिम्मेदारी संभाली और पहले ओवर की चौथी ही गेंद पर इशान को डक पर आउट कर दिया।
IND vs SA Live Score: भारत को मिला 188 का लक्ष्य
साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 188 रन का टारगेट मिला। भारत के लिए बुमराह ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए जबकि मिलर ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 63 रन बनाए।
IND vs SA Live Score: बुमराह ने लिया तीसरा विकेट
बुमराह ने कॉर्बिन बॉश को आउट किया और वो 5 रन ही बना पाए। साउथ अफ्रीका ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए हैं।
अर्शदीप सिंह ने यानसेन को 2 रन पर आउट किया। ये इस मैच में उनका दूसरा विकेट रहा। साउथ अफ्रीका ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं।
वरुण ने मिलर को 63 रन पर तिलक के हाथों कैच आउट करवा दिया। प्रोटियाज ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 512 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Live Score: 15 ओवर में बने 144 रन
साउथ अफ्रीका ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। मिलर शानदार बैटिंग कर रहे हैं और भारत में खेलने के अनुभव का पूरा फायदा उठा रहे हैं।
डेविड मिलर ने 26 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। साउथ अफ्रीका ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Live Score: शिवम दुबे ने ब्रेविस को आउट किया
शिवम दुबे ने ब्रेविस को 45 रन के स्कोर पर अभिषेक के हाथों कैच करवा दिया। ब्रेविस और मिलर के बीच 50 गेंदों पर 97 रन की साझेदारी हुई। साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा।
IND vs SA Live Score: भारतीय गेंदबाज दवाब में
भारतीय गेंदबाज अब दवाब में दिख रहे हैं। वरुण ने 3 ओवर में 39 रन लुटा दिए हैं और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है। साउथ अफ्रीका ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Live Score: शिवम दुबे ने दिए 15 रन
शिवम दुबे ने काफी खराब गेंदबाजी की और अपने स्पैल के पहले ही ओवर में 15 रन लुटाए। साउथ अफ्रीका ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं।
ब्रेविस-मिलर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
ब्रेविस और मिलर के बीच 36 गेंदों पर 64 रन की साझेदारी हो चुकी है। इस पार्टनरशिप को तोड़ना जरूरी हो गया है। साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं।
