टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें वार्म अप मैच में भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत हुई। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया। साउथ अफ्रीका की टीम 241 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 210 रन ही बना पाई। अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए 2 विकेट झटके। वहीं अक्षर, वरुण, शिवम दुबे और अर्शदीप को 1-1 विकेट मिला। अब भारतीय टीम 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ लीग स्टेज में उतरेगी।

इससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। पहले खेलते हुए भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 241 का लक्ष्य रखा था। भारत के लिए इशान किशन ने सर्वाधिक 53 रन की पारी खेली थी। वहीं तिलक वर्मा ने 19 गेंद पर 45 रन ठोके थे।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup Warm-up Matches, 2026

India 
240/6 (20.0)

vs

South Africa  
210/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 10 )
India beat South Africa by 30 runs

Live Updates
22:48 (IST) 4 Feb 2026

U19 World Cup 2026: वैभव सूर्यवंशी ने लगाए 15 छक्के, निकोलस पूरन को छोड़ा पीछे; भारत का लगातार छठा फाइनल

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर भारतीय टीम 10वीं बार फाइनल में पहुंची है। भारत का यह लगातार छठा फाइनल है। वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल मैच में 33 गेंद पर 68 रन बनाए और उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 15 छक्के पूरे किए। ...अधिक जानकारी
22:38 (IST) 4 Feb 2026

भारत ने 30 रन से जीता मैच, अभिषेक शर्मा ने लिए 2 विकेट

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया। साउथ अफ्रीका की टीम 241 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 210 रन ही बना पाई। अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए 2 विकेट झटके। वहीं अक्षर, वरुण, शिवम दुबे और अर्शदीप को 1-1 विकेट मिला। अब भारतीय टीम 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ लीग स्टेज में उतरेगी।

22:31 (IST) 4 Feb 2026

अभिषेक का दूसरा विकेट, यानसेन 31 पर आउट

मार्को यानसेन 16 गेंद पर 31 रन की पारी खेलकर अभिषेक शर्मा का शिकार बने। उन्होंने अपना दूसरा विकेट लिया। साउथ अफ्रीका ने 183 पर अपना 7वां विकेट गंवाया।

22:12 (IST) 4 Feb 2026

अभिषेक शर्मा ने जेसन स्मिथ को किया आउट

जेसन स्मिथ 23 गेंद पर 35 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। अभिषेक शर्मा ने अपना पहला विकेट लिया और साउथ अफ्रीका को छठा झटका दिया। साउथ अफ्रीका का स्कोर 15 ओवर के बाद 142/6

21:55 (IST) 4 Feb 2026

मिलर 13 पर आउट, अक्षर को मिला विकेट

अक्षर पटेल ने भी अपने पहले ओवर में ही विकेट ले लिया और डेविड मिलर को 13 रन पर आउट किया। इशान किशन ने विकेट के पीछे शानदार कैच पकड़ा। साउथ अफ्रीका का स्कोर 100/5

21:49 (IST) 4 Feb 2026

रियान रिकल्टन आउट, वरुण चक्रवर्ती को मिला विकेट

वरुण चक्रवर्ती ने आते ही अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर रियान रिकल्टन का विकेट झटका। रिकल्टन ने 21 गेंद पर 44 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने 96 रन पर अपना चौथा विकेट गंवाया।

21:41 (IST) 4 Feb 2026

डेवाल्ड ब्रेविस आउट, शिवम दुबे को मिला विकेट

शिवम दुबे ने आते ही अपने पहले ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने ब्रेविस को 2 रन पर आउट किया। साउथ अफ्रीका को 81 रन पर तीसरा झटका लगा।

21:39 (IST) 4 Feb 2026

मार्कराम रिटायर्ड, रिकल्टन कर रहे पिटाई

रियान रिकल्टन 17 गेंद पर 41 रन बनाकर तूफानी बैटिंग कर रहे हैं। वहीं एडेन मार्कराम 19 गेंद पर 38 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 7 ओवर के बाद 81/2

21:28 (IST) 4 Feb 2026

पांच ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 57/1

साउथ अफ्रीका ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। एडेन मार्कराम 37 और रियान रिकल्टन 20 रन बना चुके हैं। अफ्रीका को जीत के लिए 241 रन की जरूरत है।

21:25 (IST) 4 Feb 2026

मार्कराम-रिकल्टन की तेज बल्लेबाजी, स्कोर 50 पार

साउथ अफ्रीका का स्कोर 4.3 ओवर में 50 पार पहुंच गया है। एडेन मार्कराम 15 गेंद पर 32 और रियान रिकल्टन 9 गेंद पर 20 रन बना चुके हैं। 4.4 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 52/1

21:13 (IST) 4 Feb 2026

अर्शदीप को मिला पहला विकेट, मार्कराम की तेज बल्लेबाजी

अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में ही जॉर्ज लिंडे को डक पर आउट किया। उसके बाद एडेन मार्कराम ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 27 रन बना लिए। 3 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 32/1

21:01 (IST) 4 Feb 2026

IND U19 vs AFG U19: एरोन जॉर्ज का शतक, अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड चेज; फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत

भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य चेज किया। एरोन जॉर्ज ने 115 रन की शतकीय पारी खेली। फाइनल में भारत का सामना 6 फरवरी को इंग्लैंड से होगा। ...और पढ़ें
20:50 (IST) 4 Feb 2026

भारत ने बनाए 240 रन, साउथ अफ्रीका के सामने विशाल लक्ष्य

भारत ने साउथ अफ्रीका को वार्म अप मैच में 241 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। भारत के लिए इशान किशन ने सर्वाधिक 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने 19 गेंद पर 45 रन बनाए और उपकप्तान अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नाबाद रहे।

20:37 (IST) 4 Feb 2026

रिंकू सिंह 16 रन बनाकर आउट

एनरिक नॉर्खिया को भयंकर पिटाई के बाद आखिरकार रिंकू सिंह का विकेट मिला। वह 12 गेंद पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम का स्कोर 204/4

20:31 (IST) 4 Feb 2026

भारत के 200 रन पूरे, अक्षर-रिंकू क्रीज पर

भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट पर 200 रन पूरे कर लिए हैं। अक्षर पटेल और रिंकू सिंह क्रीज पर टिके हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

20:13 (IST) 4 Feb 2026

सूर्यकुमार यादव 16 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट

सूर्यकुमार यादव 16 गेंद पर 30 रन बनाकर क्वेना मफाका का शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। भारत को 167 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। अभिषेक और इशान रिटायर्ड आउट हुए थे।

20:07 (IST) 4 Feb 2026

इशान किशन का तूफान: 7 छक्के, 20 गेंद पर जड़ दिया पचासा; फिर क्यों कप्तान ने कर दिया रिटायर्ड आउट?

इशान किशन ने वार्म अप मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 गेंद पर 53 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 2 चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने बतौर ओपनर खुद को साबित किया और उसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें रिटायर्ड आउट करके वापस बुला लिया। ...अधिक जानकारी
20:03 (IST) 4 Feb 2026

तिलक वर्मा 19 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट

तिलक वर्मा 19 गेंद पर 45 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने इस पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। भारत का स्कोर 11 ओवर के बाद 146/3

19:47 (IST) 4 Feb 2026

अभिषेक शर्मा भी रिटायर्ड आउट

अभिषेक शर्मा भी 18 गेंद पर 24 रन की पारी खेलने के बाद रिटायर्ड आउट कर दिए गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। भारत का स्कोर 8.1 ओवर के बाद 103/2

19:31 (IST) 4 Feb 2026
इशान किशन का 20 गेंद पर पचासा, फिर रिटायर्ड आउट

इशान किशन ने 20 गेंद पर 50 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के लगाए। इसके बाद उन्हें रिटायर किया गया। यह वार्म अप मैच है इसलिए उन्हें रिटायर करके कप्तान सूर्या ने तिलक वर्मा को उतारा।

19:23 (IST) 4 Feb 2026

25 गेंद पर 50 रन की साझेदारी

अभिषेक और इशान ने 25 गेंद पर ही 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली। अभिषेक शर्मा ने इसमें 21 और इशान ने 25 रनों का योगदान दिया। 4.1 ओवर में भारत के भी 50 रन पूरे हुए।

19:21 (IST) 4 Feb 2026

अभिषेक-इशान की तूफानी शुरुआत

अभिषेक शर्मा और इशान किशन ने वार्म अप मैच में भारतीय टीम के लिए जबरदस्त शुरुआत की है। पहले चार ओवर में भारत ने बिना किसी विकेट के 44 रन बना लिए हैं। इशान किशन 13 गेंद पर 25 रन और अभिषेक शर्मा 11 गेंद पर 15 रन बना चुके हैं।

19:17 (IST) 4 Feb 2026

T20 World Cup: संजू सैमसन की छुट्टी; वार्म अप मैच में कप्तान सूर्या ने किया साफ, इशान-अभिषेक होंगे नए ओपनर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मैच में टॉस के वक्त कप्तान सूर्या ने बड़ा फैसला लेने की जानकारी दी। उन्होंने साफ कर दिया कि संजू सैमसन नहीं बल्कि इशान किशन अब अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। ...यहां पढ़ें
19:14 (IST) 4 Feb 2026
इशान किशन की तेज शुरुआत

इशान किशन ने बतौर ओपनर्स इस मैच में आतिशी शुरुआत की है। उन्होंने पहले ओवर में दो छक्के लगाए थे। उसके बाद दूसरे ओवर में उन्होंने चौका जड़ा। वह 10 गेंद पर 24 रन बना चुके हैं।

19:04 (IST) 4 Feb 2026

इशान ने छक्के से खोला खाता

इशान किशन ने पारी की शुरुआत करते हुए छक्के से अपना खाता खोला। उन्होंने लुंगी एनगिडी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार छक्का लगाया। वह बतौर ओपनर इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ उतरे हैं।

18:42 (IST) 4 Feb 2026

IND U19 vs AFG U19: वैभव सूर्यवंशी का तूफान, हेलीकॉप्टर शॉट से लूटी महफिल; बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद पर 68 रन बनाए और भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। वह इस पारी में बाबर आजम का एक रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। ...अधिक जानकारी
18:35 (IST) 4 Feb 2026

इशान-अभिषेक करेंगे पारी की शुरुआत

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वार्म अप मैच में टॉस के वक्त साफ कर दिया है कि अब टीम इंडिया के लिए इशान किशन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं इससे यह भी साफ है कि संजू सैमसन की अब प्लेइंग 11 से छुट्ट तय है।

18:34 (IST) 4 Feb 2026

भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। साउथ अफ्रीका की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरेगी।

17:44 (IST) 4 Feb 2026

तिलक वर्मा की भी होगी टीम इंडिया में वापसी

भारतीय टीम के अहम बल्लेबाज तिलक वर्मा भी इंजरी के बाद टीम में वापसी करने को तैयार हैं। उन्होंने इंडिया ए के लिए खेलते हुए यूएसए के खिलाफ वार्म अप मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था।

17:43 (IST) 4 Feb 2026

कुछ ही देर में टॉस

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वार्म अप मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक शाम 6.30 बजे यानी अब से तकरीबन 45 मिनट के बाद होने वाला है।