टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। टीम इंडिया का मौजूदा विश्व कप में यह तीसरा मुकाबला होगा। वहीं पाकिस्तान भी तीसरा मैच खेलने उतरेगी। लंबे विवाद और कई चर्चाओं के बाद अब दोनों टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है।
अब पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव की नजरें होंगी सुपर 8 का टिकट पक्का करने पर होंगी। वहीं पाकिस्तान की टीम भी पहले दो मैच जीतकर आई है और अच्छे फॉर्म में नजर आ रही है। यह मुकाबला रोमांचक हो सकता है और दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
IND vs PAL Live Cricket Match: Watch Here
T20 World Cup 2026, IND vs PAK Match LIVE Streaming Details In Hindi
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच कहां खेला जाएगा?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच रविवार 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच किस समय शुरू होगा?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए शाम 6:30 बजे टॉस होना है।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
ये हैं भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: सईम अय्यूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।
ये है भारत और पाकिस्तान का फुल स्क्वाड
भारतीय टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।
पाकिस्तानी टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अय्यूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
India
175/7 (20.0)
Pakistan
114 (18.0)
Match Ended ( Day – Match 27 )
India beat Pakistan by 61 runs
यह भी पढ़ें: अभिषेक की वापसी, कुलदीप को मिल सकता है मौका; भारत-पाकिस्तान मैच की संभावित प्लेइंग 11
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: कोलंबो में बारिश ने बढ़ाई टेंशन, क्या है मौसम का हाल; पिच का कैसा रहेगा मिजाज
