India vs Pakistan Cricket Match Scorecard: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराते हुए अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की और सुपर 8 में शान के साथ पहुंच गई। इशान किशन की पारी में मैच का रुख पलट दिया और उनकी बैटिंग ने ही मैच की दिशा को तय किया। इशान किशन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कोलंबो में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 18 ओवर में 114 रन पर आउट हो गई और उसे 61 रन से हार मिली । टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया। यही नहीं रन के लिहाज से टी20 क्रिकेट में ये भारत की पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत भी रही।
पाकिस्तान को हराने के बाद बाद भारत के 6 अंक हो गए और वो ग्रुप ए की अंकतालिका में पहले स्थान पर ही है जबकि पाकिस्तान इस हार के बाद अंकतालिका में तीसरे नंबर पर खिसक गया। यूएसए 4 अंक के साथ ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर आ गया जबकि पाकिस्तान के भी 4 अंक ही हैं, लेकिन नेट रन रेट कम होने की वजह से वो नीचे आ गया।
इशान किशन ने खेली 77 रन की पारी
अभिषेक यूएसए के बाद अब पाकिस्तान के खिलाफ भी डक पर आउट हुए। इशान ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 40 गेंदों पर 77 रन बनाए। तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हो गए जबकि हार्दिक पंड्या भी डक पर निपट गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे 27 रन बनाकर रन आउट हो गए। पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 3 जबकि सलमान आगा, उस्मान तारिक और शाहीन अफरीदी ने एक-एक विकेट लिए।
भारतीय गेंदबाजों का धारदार प्रदर्शन
साहिबजादा फरहान डक पर आउट हुए जबकि सैम अयूब ने 6 रन की पारी खेली। कप्तान सलमान आगा नहीं चले और वो 4 रन पर पवेलियन लौट गए। बाबर आजम 5 रन बनाकर बोल्ड हो गए। उस्मान खान ने 44 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। मोहम्मद नवाज 4 रन बनाकर आउट हुए। शादाब खान ने 14 रन की पारी खेली। अबरार अहमद डक पर आउट हो गए। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा और बुमराह, हार्दिक, अक्षर और वरुण को 2-2 विकेट मिले जबकि तिलक वर्मा और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिले।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
India
175/7 (20.0)
Pakistan
114 (18.0)
Match Ended ( Day – Match 27 )
India beat Pakistan by 61 runs
भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए थे। अभिषेक और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया जबकि संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में जगह दी गई। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस मैच के लिए अपने अंतिम 11 में कोई बदलाव नहीं किया।
T20 World Cup: सुपर 8 में भारत के मुकाबलों की तारीख पक्की, जानें किस दिन होगा वेस्टइंडीज से मैच
इशान ने पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी खेल बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड, गंभीर को पीछे छोड़ा; 19 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की
अभिषेक ने डक पर आउट होकर बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड; रोहित, कोहली, सूर्यकुमार को पीछे छोड़ा, गंभीर-शिवम की बराबरी की
IND vs PAK: इशान किशन के तूफान में उड़ी सलमान आगा की टीम, टी20 विश्व कप में भारत की पाकिस्तान पर 8वीं जीत
T20 World Cup 2026 Points Table: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज
T20 World Cup: भारत क्वालिफाई, जानें पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने का गणित
इशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच
इशान किशन की पारी ने कमाल कर दिया और उनकी इस इनिंग के दम पर ही भारत 175 तक पहुंच पाया। 175 रन के दवाब में पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से धराशाई हो गई और बाकी का काम भारतीय गेंदबाजों ने कर दिया। इशान को उनकी 77 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पाकिस्तान को भारत ने 61 रन से हराया
भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया और सुपर 8 में पहुंच गई। इस जीत के बाद भारत ने जीत की हैट्रिक भी पूरी की और 6 अंक के साथ ग्रुप ए की अंकतालिका में पहले नंबर पर बनी रही। ये टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 9वां मुकाबला था जिसमें भारत को 8 मैचों में जबकि पाकिस्तान को एक मैच में जीत हासिल हुआ है।
भारत जीत के करीब
भारत जीत के करीब है। 16 ओवर में 9 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह को अटैक पर लाया गया है। पाकिस्तान लड़ रहा है, लेकिन इस टीम की हार तय है।
वरुण ने भारत को 8वी सफलता फहीम अशरफ को 10 रन पर आउट करके दिलाई। वहीं उन्होंने अबरार को डक पर आउट कर भारत को 9वीं सफलता भी दिला दी।
पाकिस्तान को जीत के लिए चाहिए 30 गेंदों पर 82 रन
पाकिस्तान को जीत के लिए 30 गेंदों पर 82 रन बनाने हैं। भारत जीत के करीब है और तीन विकेट की जरूरत है। 15 ओवर में 7 विकेट पर 94 रन बन चुके हैं।
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत की तरफ अग्रसर है। इस मैच से पहले ही भारतीय क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया की जीत का ऐलान कर दिया था। वीडियो में देखें भारतीय क्रिकेट फैंस का रिएक्शन...
तिलक वर्मा ने शादाब खान को 14 रन पर आउट कर भारत को 7वीं सफलता दिला दी। 13 ओवर में 7 विकेट पर 84 रन बन चुके हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 42 गेंदों पर 92 रन बनाने हैं।
पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा
पाकिस्तान का छठा विकेट गिर चुका है। कुलदीप ने नवाज को 4 रन पर आउट कर दिया। भारत को जीत के लिए 4 विकेट की दरकार है। 12 ओवर में 6 विकेट पर 78 रन बन चुके हैं।
IND vs PAK: हार्दिक-बुमराह ने तबाह किया पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर, टी20 वर्ल्ड कप में पड़ोसियों के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
उस्मान खान को 44 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल ने स्टंप आउट करवा दिया। पाकिस्तान का 5वां विकेट गिर चुका है। मोहम्मद नवाज क्रीज पर आए हैं। 11 ओवर में 5 विकेट पर 73 रन बन चुके हैं।
पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार
पाकिस्तान ने 8 ओवर में 7 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब इस टीम को 72 गेंदों पर 119 रन बनाने हैं। भारत जीत की तरफ बढ़ रहा है।
उस्मान तारिक ने 24 गेंदों पर दिए 24 रन, 14 साल बाद पाकिस्तान ने स्पिनर्स से कराए 18 ओवर; 3 भारतीय डक पर आउट
Ranji Trophy: पिछले मैच में तिहरे शतक से चूकने वाले सुदीप घरामी दोहरे शतक की ओर, जम्मू-कश्मीर को आखिरी गेंद पर मिला विकेट
बाबर आजम भारत के खिलाफ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया। पाकिस्तान का 5वां विकेट गिरा। पाकिस्तान ने 5 ओवर में 4 विकेट पर 34 रन बना लिए हैं।
भारत को हराने के लिए पाकिस्तान को रचना होगा इतिहास, कोलंबो में सिर्फ दो बार चेज हुआ 175 से ज्यादा का लक्ष्य
3 ओवर में बने 21 रन
पाकिस्तान ने पहले 3 ओवर में 21 रन बना लिए हैं और 3 विकेट गिर चुके हैं। बाबर और उस्मान खान क्रीज पर हैं और टीम को जीत दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।
बुमराह ने एक ओवर में झटके दो विकेट
बुमराह ने एक ओवर में ही दो विकेट लिए। पहले उन्होंने सैम को आउट किया और फिर उन्होंने कप्तान सलमान आगा को 4 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।
बुमराह ने सैम को भेजा पवेलियन
बुमराह ने ओपनर सैम अयूब को 6 रन पर पगबाधा आउट कर दिया। पाकिस्तान दवाब में है। 6 रन पर दो विकेट गिर चुके हैं।
साहिबजादा फरहान को हार्दिक पंड्या ने डक पर आउट कर दिया। पाकिस्तान का खाता भी नहीं खुला और इस टीमका पहला विकेट गिर गया। एक ओवर में बिना किसी रन के पाकिस्तान का पहला विकेट गिर चुका है।
इशान ने पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी खेल बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड, गंभीर को पीछे छोड़ा; 19 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की
कोलंबो में दिल्ली के हाइटलाइट्स, इशान की तूफानी पारी पर तिलक-सूर्या ने फेरा पानी, भारत ने पाक को दिया 176 का लक्ष्य
भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट 175 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन का टारगेट दिया। इशान किशन ने भारत के लिए 77 रन की पारी खेली। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 29 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का 5वां विकेट गिरा। भारत ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं।
IND vs PAK Live Score: भारत का स्कोर 150 के पार
18वें ओवर में 14 रन बने। इस ओवर के बाद भारत ने 4 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार 32 जबकि शिवम दुबे 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान की शानदार बॉलिंग
पाकिस्तान की गेंदबाजी शानदार हो रही है। इशान के आउट होने के बाद ऐसा लग रहा है कि भारतीय बैटर दवाब में हैं। 17 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन बने हैं।
