IND vs NZ 5th T20I Match : भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को तिरुअनंतपुरम में इशान किशन की शतकीय पारी (103 रन) साथ ही अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी (5 विकेट) के दम पर 46 रन के अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने इस टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया। इशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच बने जबकि सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन बनाए। कीवी टीम को जीत के लिए 272 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम भारत की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से बिखर गई और 19.4 ओवर में 225 रन पर आउट हो गई। कीवी टीम की तरफ से फिन एलन ने खूब संघर्ष किया, लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया और अपनी तैयारियों को भी इस सीरीज के जरिए परखा। भारत के प्रदर्शन से ऐसा लगा कि इस टीम की तैयारी आईसीसी के अहम टूर्नामेंट के लिए काफी अच्छी है और भारत को इस बार बड़े दावेदार के रूप में भी देखा जा रहा है।
New Zealand in India, 5 T20I Series, 2026
India
271/5 (20.0)
New Zealand
225 (19.4)
Match Ended ( Day – 5th T20I )
India beat New Zealand by 46 runs
भारत की पारी, इशान का शतक
संजू 6 रन बनाकर आउट हुए जबकि अभिषेक ने 30 रन की पारी खेली। इशान ने 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया तो कप्तान सूर्या ने 26 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई और 63 रन बनाकर आउट हो गए। इशान ने 42 गेंदों पर शतक लगाया और 103 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक 42 रन पर आउट हुए। रिंकू सिंह 8 रन तो शिवम दूबे 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
न्यूजीलैंड की पारी, एलन ने बनाए 80 रन
साइफर्ट 6 रन बनाकर जबकि फिन एलन 80 रन के स्कोर पर आउट हुए। फिलिप्स 7 रन पर आउट हुए जबकि रचिन रविंद्र ने 30 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। कप्तान सैंटनर खाता भी नहीं खोल पाए। जैकब्स 7 रन और जैमीसन 9 रन जबकि डेरिल मिचेल 26 रन पर आउट हुए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए जबकि अक्षर पटेल को 3 तो वहीं वरुण चक्रवर्ती-रिंकू सिंह को एक-एक सफलता मिली।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
भारत ने किए 3 बदलाव
तीसरे मैच के लिए भारत ने 3 बदलाव किए और हर्षित राणा, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई की जगह टीम में इशान किशन, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई। न्यूजीलैंड ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव किए।
U19 World Cup Points Table: बांग्लादेश-जिम्बाब्वे मैच के बाद अंकतालिका, भारत-पाकिस्तान की ये है स्थिति
IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत ने 46 रन से जीता मैच
भारत ने न्यूजीलैंड को आखिरी मैच में 46 रन से हरा दिया और 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से पछाड़ दिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले कमाल का प्रदर्शन किया और इस सीरीज को अपने नाम किया। भारत के लिए इस मैच में अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट लिए जबकि इशान किशन ने शतकीय पारी खेली।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत जीत के करीब, कीवी टीम का 9वां विकेट गिरा
कीवी टीम का 9वां विकेट गिर चुका है और फर्ग्यूसन 3 रन पर आउट हुए। कीवी टीम ने 19 ओवर में 9 विकेट पर 191 रन बना लिए हैं। भारत जीत के करीब है और उसे सिर्फ एक विकेट की जरूरत है।
अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल को आउट किया और इसके साथ ही उन्होंने इस मैच में 5 विकेट पूरे किए। अर्शदीप सिंह टी20आई में पहली बार 5 विकेट लेने में सफल रहे। कीवी टीम का 8वां विकेट गिर चुका है। अर्शदीप सिंह ने इस मैच में 4 ओवर में 51 रन देकर कुल 5 विकेट लिए।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड का 7वां विकेट गिरा
न्यूजीलैंड का 7वां विकेट काइल जैमीसन के रूप में गिरा जिन्होंने 9 रन बनाए और अर्शदीप सिंह ने उन्हें बोल्ड कर दिया। ये अर्शदीप का इस मैच में चौथा विकेट रहा।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत को मिली छठी सफलता
भारत को छठी सफलता वरुण ने दिलाई और उन्होंने जैकब्स को 7 रन पर बोल्ड कर दिया। काइल जैमीसन क्रीज पर आ चुके हैं। न्यूजीलैंड मुश्किल में दिख रहा है।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: जीत के लिए 36 गेंदों पर 106 रन की जरूरत
कीवी टीम को जीत के लिए 36 गेंदों पर 106 रन की जरूरत है। 14 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बन चुके हैं। डेरिल मिचेल और जैकब्स क्रीज पर हैं।
IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने यूएई के खिलाड़ी को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; मार्टिन गप्टिल भी छूटे पीछे
IND vs NZ 5th T20I Live Score: अर्शदीप ने सैंटनर का चलता किया
अर्शदीप ने रचिन के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर को भी चलता किया जो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारत ने मैच को पलट दिया है और कीवी टीम फिलहाल दवाब में है।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: रचिन 30 रन बनाकर आउट
रचिन रविंद्र अर्शदीप सिंह की गेंद पर कैच आउट हुए। उन्होंने 30 रन की पारी खेली। कीवी टीम का चौथा विकेट गिरा। कप्तान सैंटनर क्रीज पर आए हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता
भारत को तीसरी सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई और उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को 7 रन पर आउट किया। न्यूजीलैंड की टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 54 गेंदों पर 135 रन बनाने हैं।
फिन एलन इस मैच में 80 रन के स्कोर पर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने कैच आउट करवाकर भारत को बड़ी राहत पहुंचाई। न्यूजीलैंड की टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 131 रन बनाए।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे
न्यूजीलैंड की टीम ने 8 ओवर में एक विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। फिन एलन गजब की बैटिंग कर रहे हैं और भारत को उनके विकेट की तलाश है। रचिन उनका साथ दे रहे हैं।
फिन एलन भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं और उन्होंने अपना अर्धशतक इस मैच में सिर्फ 22 गेंदों पर पूरा कर लिया। कीवी टीम ने 6 ओवर में एक विकेट पर 79 रन बना लिए हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: 3 ओवर में बने 46 रन
फिन एलन गजब की बैटिंग कर रहे हैं और कीवी टीम ने 3 ओवर में एक विकेट पर 46 रन बना लिए हैं। रचिन रविंद्र उनके साथ क्रीज पर हैं। भारत के लिए एलन का विकेट जरूरी है।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू, पहला विकेट भी गिरा
कीवी टीम की पारी की शुरुआत हो चुकी है और फिन एलन और टिम साइफर्ट क्रीज पर हैं। पहला ओवर भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने फेंका। कीवी टीम ने पहले ओवर में 17 रन बनाए और अर्शदीप ने साइफर्ट को आउट कर भारत को पहली सफलता भी दिलाई।
IND vs NZ: इशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया T20I में सबसे तेज शतक, पाकिस्तानी खिलाड़ी कामरान अकलम का रिकॉर्ड भी तोड़ा
T20 वर्ल्ड कप से पहले इशान किशन का धमाका, 42 गेंदों पर ठोका शतक, संजू के लिए खतरे की घंटी
IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत ने बनाए 271 रन
भारत ने इस मैच में 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन बनाए। भारत के लिए इशान किशन ने 103 रन की शतकीय पारी खेली जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 63 रन बनाए।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत के 250 रन पूरे
भारत ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 250 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी हार्दिक पंड्या के साथ रिंकू सिंह मौजूद हैं। अब एक ओवर का खेल शेष बचा है।
इशान ने तूफानी पारी खेली और 43 गेंदों पर 103 रन बनाए जिसमें उन्होंने 10 छक्के और 6 चौके लगाए। भारत ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 236 रन बना लिए हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: इशान ने 42 गेंदों पर लगाया शतक
इशान ने 42 गेंदों पर शतक लगाया और ये उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला शतक रहा। उन्होंने अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया और भारत ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 226 रन बना लिए हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत का स्कोर 200 के पार
भारत ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। इशान शतक के करीब हैं। भारत की शानदार बैटिंग हो रही है। कीवी टीम के गेंदबाजों की कुटाई जारी है।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: सूर्यकुमार 63 रन बनाकर हुए आउट
सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली और इस दौरान 6 छक्के और 4 चौके लगाए। भारत की तीसरा विकेट गिरा।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: सूर्यकुमार ने 26 गेंदों पर ठोका अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। भारत ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 178 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार 57 तो इशान 82 रन पर खेल रहे हैं।
IND vs NZ: तिलक के लिए बैचेन नजर आए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार, 5वें मैच के दौरान सुनाई ये अच्छी खबर
इशान ने इस मैच में अपना अर्धशतक सिर्फ 28 गेंदों पर चौके के साथ पूरा किया। इशान ने ईश सोढ़ी के इस ओवर में हैट्रिक चौका लगाया। भारत ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। इशान ने सोढ़ी के इस ओवर में 29 रन बनाए।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत के 100 रन पूरे
भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। 10वें ओवर में भारत ने कुल 20 रन बनाए। इशान किशन तूफानी बैटिंग कर रहे हैं और उनका साथ सूर्यकुमार यादव दे रहे हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live Score: 7 ओवर का खेल समाप्त
भारत की पारी के 7 ओवर हो चुके हैं और इस दौरान टीम इंडिया ने दो विकेट गंवाए हैं और कुल 64 रन बने हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव और इशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं।
अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली और आउट हो गए। लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें अपना शिकार बनाया और ये उनका दूसरा विकेट रहा। भारत ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 48 रन बना लिए हैं।
