India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेला गया। भारत ने 22.4 ओवर 143 रन बनाकर पहला वनडे मैच 5 विकेट से जीत लिया। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 185 रन बनाए थे। भारत के सामने बारिश के कारण 32 ओवर में 143 रन का संशोधित लक्ष्य था। विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली और टीम की जीत को आसान कर दिया। कप्तान शुभमन गिल ने भी 37 रन बनाए। इस मुकाबले में बारिश के कारण 20 मिनट देरी से टॉस हुआ। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। अर्शदीप सिंह ने 4 और गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट झटके। अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में सिर्फ 22 रन दिए और 2 विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी की। 11वें नंबर के बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर ने 23 गेंद पर 34 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 30 और टिम साइफर्ट ने 38 रन की पारी खेली। सीरीज का दूसरा मैच अब 7 नवंबर को खेला जाएगा।
यहां देखें पहले वनडे मैच का लाइव स्कोरकार्ड:-
India in New Zealand, 5 ODI Series, 2026
New Zealand
185 (40.2)
India
143/5 (22.4)
Match Ended ( Day – 1st ODI )
India beat New Zealand by 5 wickets (DLS method)
गिल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, सचिन-रोहित भी लिस्ट में; वनडे में 15 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय कप्तान
कोहली ने तोड़ा सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ब्रायन लारा नंबर 3; SENA देशों के खिलाफ सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर बनाने वाले टॉप-10 बैटर
विराट कोहली-अर्शदीप सिंह नंबर 1, शुभमन गिल शीर्ष 5 में; भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे के बाद टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज
अंशुल कंबोज ने की नेहरा-अगरकर की बराबरी, पिछले 21 साल में ODI का बेस्ट स्पेल डालने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की लिस्ट
भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे
भारत ने 22.4 ओवर 143 रन बनाकर पहला वनडे मैच 5 विकेट से जीत लिया। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 185 रन बनाए थे। भारत के सामने बारिश के कारण 32 ओवर में 143 रन का संशोधित लक्ष्य था। विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली और टीम की जीत को आसान कर दिया। कप्तान शुभमन गिल ने भी 37 रन बनाए।
विराट कोहली बने नंबर 1, टूट गया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड; ODI में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बैटर
विराट कोहली 74 रन पर आउट
विराट कोहली 51 गेंद पर 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जैकब डफी ने उनका विकेट झटका और भारत का 124 रन पर तीसरा विकेट गिरा। भारत को जीत के लिए 19 रन ही चाहिए हैं।
शुभमन गिल आउट, जीत से 29 रन दूर भारत
भारत ने 114 रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया है। कप्तान शुभमन गिल 56 गेंद पर 37 रन बनाकर नाथन स्मिथ का शिकार बने। अब भारत को जीत के लिए 29 रन और चाहिए हैं।
विराट कोहली का 35 गेंद पर अर्धशतक
विराट कोहली ने चौका लगाते हुए 35 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। यह उनका वनडे इंटरनेशनल में 80वां पचासा है। भारत ने इसी के साथ 15.1 ओवर में 94 रन 1 विकेट पर बना लिए हैं। जीत के लिए 49 रन और बाकी हैं।
विराट कोहली की बेहतरीन बल्लेबाजी
विराट कोहली 32 गेंद पर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने भारत का स्कोर 13.1 ओवर में 77 तक पहुंचा दिया है। भारत को जीत के लिए अब 66 रन और चाहिए हैं।
अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल टॉप पर काबिज, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ साउथ अफ्रीका बनी नंबर 1 टेस्ट टीम; ICC की ताजा रैंकिंग जारी
भारत को 20 ओवर में चाहिए 79 रन
भारत को फिर से नया लक्ष्य मिल गया है। 32 ओवर में अब टीम इंडिया को 143 रन बनाने हैं। खेल रुकने तक भारत ने 12 ओवर में 64 रन 1 विकेट पर बना लिए थे। अब 20 ओवर में 79 रन और टीम को जीत के लिए बनाने हैं।
ऑकलैंड में फिर बारिश शुरू
ऑकलैंड में फिर से बारिश शुरू हो चुकी है और अब बारिश तेज है। 12 ओवर में भारत का स्कोर 1 विकेट पर 64 रन है। कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली नाबाद हैं। नया लक्ष्य 40 ओवर में 167 रन का था और अब ओवर फिर से कटना तय है।
सचिन तेंदुलकर नंबर 1, रोहित शर्मा से आगे विराट कोहली; ये हैं ODI में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले टॉप 10 भारतीय
भारत के लिए 40 ओवर में 167 रन का नया लक्ष्य
भारत को बारिश के कारण खेल रुकने के बाद 40 ओवर में 167 रन का लक्ष्य मिला है। खेल रुकने तक भारत ने 10.5 ओवर में 1 विकेट पर 54 रन बना लिए थे। अब भारत को 175 गेंद पर 113 रन और चाहिए हैं।
ऑकलैंड में बारिश जारी
ऑकलैंड में बारिश अब भी जारी है और भारतीय समय के मुताबिक 12.50 से ओवर्स कटना भी शुरू हो गए।
Ranji Trophy: प्रियांश-आयुष के अर्धशतक, सुमित शतक से चूके; सर्विसेज के खिलाफ 344 रन बनाकर सिमटी दिल्ली
बारिश के कारण रुका खेल
भारतीय टीम ने 10.5 ओवर में 1 विकेट पर 54 रन बना लिए हैं और बारिश के कारण खेल रुक गया है। भारत को जीत के लिए अब 132 रन और चाहिए हैं। शुभमन गिल 17 और विराट कोहली 29 रन बनाकर नाबाद हैं।
10.1 ओवर में भारत का स्कोर 50 पार
विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। 10.1 ओवर में भारत का स्कोर भी इसी के साथ 50 पार पहुंचा। रोहित शर्मा खाता नहीं खोल पाए थे और 1 रन पर भारत ने विकेट गंवा दिया था।
गिल-विराट की अच्छी बैटिंग
विराट कोहली ने 7 गेंद पर 10 रन बनाते हुए अच्छी शुरुआत की है। वहीं दूसरे छोर पर कप्तान गिल भी अच्छी लय में दिख रहे हैं और 11 रन बना चुके हैं। 4 ओवर में भारत का स्कोर 28/1
रोहित शर्मा 0 पर बने जैमीसन का शिकार
रोहित शर्मा 6 गेंद पर 0 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वह पहले ओवर में ही काइल जैमीसन का शिकार बने। मिचेल सैंटनर ने शानदार कैच पकड़ा। भारत ने 1 रन पर पहला विकेट गंवाया।
IND vs NZ: अर्शदीप सिंह के 4 विकेट, गुरनूर-अंशुल का भी कमाल; पहले वनडे में 185 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 पर ऑलआउट
न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। अर्शदीप सिंह ने 4 और गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट झटके। अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में सिर्फ 22 रन दिए और 2 विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी की। 11वें नंबर के बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर ने 23 गेंद पर 34 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 30 और टिम साइफर्ट ने 38 रन की पारी खेली।
अर्शदीप सिंह का चौथा विकेट, फिलिप्स भी आउट
अर्शदीप सिंह ने अपना चौथा विकेट झटका और ग्लेन फिलिप्स को भी पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने 9वें ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट अब तक लिए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 146/9
अंशुल कंबोज का बेहतरीन स्पेल खत्म
अंशुल कंबोज ने 10 ओवर का स्पेल खत्म करते हुए 2 विकेट लिए और दो मेडन के साथ सिर्फ 22 रन ही दिए। उन्होंने अपने दूसरे वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में वनडे विकेटों का खाता भी खोला।
अर्शदीप सिंह का तीसरा विकेट, जैमीसन आउट
काइल जैमीसन 6 गेंद में 1 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। न्यूजीलैंड ने 131 रन पर 8वां विकेट गंवा दिया। अर्शदीप ने 7वें ओवर में तीसरा विकेट झटका।
न्यूजीलैंड का स्कोर 31 ओवर में 131/7
न्यूजीलैंड ने 31 ओवर में 7 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स एक छोर पर 27 रन बनाकर डटे हैं। अंशुल कंबोज 9 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट और दो मेडन ओवर डाल चुके हैं।
अंशुल कंबोज का कहर, विराट का कमाल कैच
रोहित शर्मा के शानदार रनआउट करने के बाद अब विराट कोहली ने बेहतरीन कैच पकड़ा। अंशुल कंबोज 7.3 ओवर में 2 मेडन के साथ सिर्फ 13 रन देकर दो विकेट ले चुके हैं। उन्होंने सैंटनर के बाद नाथन स्मिथ को भी पवेलियन भेजा।
अंशुल कंबोज का पहला ODI विकेट
अंशुल कंबोज को बेहतरीन गेंदबाजी का फल ऑकलैंड वनडे में मिला है। उन्होंने 6 ओवर में 13 रन ही दिए थे और अब उन्होंने 7वें ओवर की पहली गेंद पर अपना पहला वनडे विकेट ले लिया है। उन्होंने मिचेल सैंटनर को प्लेड ऑन करके न्यूजीलैंड को 113 रन पर छठा झटका दिया।

