टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रविवार (8 मार्च) को भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रचा। भारतीय टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर आउट हुई। भारत के लिए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और इशान किशन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़े। न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने अर्धशतक जड़ा। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।
भारत के लिए संजू सैमसन ने 46 गेंद पर 89 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद पर 52 रन बनाए। इशान किशन ने 25 गेंद पर 54 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंद पर 18 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव खाता नहीं खोल पाए। तिलक वर्मा 8 और शिवम दुबे 8 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। कोले मैककोन्ची की जगह जैकब डफी खेल रहे हैं। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
India
255/5 (20.0)
New Zealand
159 (19.0)
Match Ended ( Day – Final )
India beat New Zealand by 96 runs
न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने 26 गेंद पर 52 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 17 रन बनाए। फिन एलन ने 9, जिमी नीशम में 8, लॉकी फर्ग्यूसन ने नाबाद 6, ग्लेन फिलिप्स ने 5, मार्क चैपमैन और जैकब डफी ने 3-3 रन बनाए। रचिन रविंद्र 1 और मैट हेनरी बगैर खाता खोले आउट हुए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।
सूर्यकुमार यादव ने की एमएस धोनी की बराबरी, रोहित शर्मा से निकले आगे; गौतम गंभीर ने भी रच दिया इतिहास
T20 World Cup 2026: संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड और कितनी प्राइज मनी?
"मैं टूट चुका था": संजू ने वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद खोला बड़ा राज, सचिन तेंदुलकर ने दिया था सैमसन को गुरुमंत्र
टी20 वर्ल्ड कप: दुखों का पहाड़ टूटने पर नहीं टूटे इशान किशन, फाइनल से पहले बहन और जीजा को खो दिया
‘इस विस्फोटक क्रिकेट का कोई जोड़ नहीं’, भारत के टी20 विश्व कप जीतने पर विराट कोहली का रिएक्शन
IND vs NZ LIVE: जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच
जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर 4 विकेट झटके।
भारत ने रचा इतिहास, टी20 विश्व कप जीतने वाले पहला मेजबान बना, पहली बार किसी टीम ने बचाया खिताब
न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने 26 गेंद पर 52 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 17 रन बनाए। फिन एलन ने 9, जिमी नीशम में 8, लॉकी फर्ग्यूसन ने नाबाद 6, ग्लेन फिलिप्स ने 5, मार्क चैपमैन और जैकब डफी ने 3-3 रन बनाए। रचिन रविंद्र 1 और मैट हेनरी बगैर खाता खोले आउट हुए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के; संजू सैमसन रहे नंबर 1, टॉप 5 बैटर्स में तीन भारतीय शामिल
T20 World Cup 2026: जसप्रीत बुमराह नंबर 1, संजू सैमसन इस स्थान पर; ये हैं विश्व कप के टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज
IND vs NZ LIVE Score: भारत बना विश्व विजेता
अभिषेक शर्मा ने जैकब डफी को पवेलियन भेजा। डफी ने 3 रन बनाए। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का बचाव किया। न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर आउट हुई। भारत को 96 रन से जीत मिला।
जसप्रीत बुमराह ने मिचेल सैंटनर को पवेलियन भेजा
जसप्रीत बुमराह ने मिचेल सैंटनर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 43 रन बनाए। जैकब डफी नए बल्लेबाज हैं। लॉकी फर्ग्यूसन 2 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 17.4 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन बनाए। जीत के लिए 14 गेंद पर 103 रन चाहिए।
भारत को जीत के लिए 18 गेंद पर 104 रन चाहिए
न्यूजीलैंड ने 17 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन बनाए। जीत के लिए 18 गेंद पर 104 रन चाहिए। मिचेल सैंटनर ने 43 और लॉकी फर्ग्यूसन 2 रन बनाकर क्रीज पर।
जसप्रीत बुमराह ने 2 गेंद पर 2 विकेट झटके
जिमी नीशम को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। मैट हेनरी को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड ने 15.4 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन बनाए। जीत के लिए 26 गेंद पर 115 रन चागिए। मिचेल सैंटनर 36 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत बड़ी जीत की ओर
न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 139 रन बनाए। जीत के लिए 30 गेंद पर 117 रन चाहिए। मिचेल सैंटनर 35 और जेम्स नीशम 8 रन बनाकर क्रीज पर।
अर्शदीप के थ्रो पर मिचेल को लगी चोट, चिल्लाने लगा कीवी बैटर और की अंपायर से शिकायत; सूर्यकुमार ने शांत कराया मामला
ऑल इंग्लैंड ओपन: लक्ष्य सेन का साहसिक अभियान फाइनल में थमा, 25 साल से खिताब का इंतजार अब भी बरकरार
डेरिल मिचेल को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेज दिया
डेरिल मिचेल को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 11 रन बनाए। मिचेल सैंटनर 31 और जेम्स नीशम 4 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 13 ओवर में 6 विकेट पर 128 रन बनाए। जीत के लिए 42 गेंद पर 128 रन चाहिए।
IND vs NZ LIVE Match: न्यूजीलैंड को जीत के लिए 54 गेंद पर 153 रन चाहिए
न्यूजीलैंड ने 11 ओवर में 5 विकेट पर 103 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 153 रन चाहिए। डेरिल मिचेल 15 और मिचेल सैंटनर 12 रन बनाकर क्रीज पर।
IND vs NZ LIVE Score: न्यूजीलैंड को जीत के लिए 60 गेंद पर 168 रन चाहिए
न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बनाए। जीत के लिए 60 गेंद पर 168 रन चाहिए। डेरिल मिचेल 2 और मिचेल सैंटनर 11 रन बनाकर क्रीज पर।
IND vs NZ LIVE Score: टिम सीफर्ट को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा
टिम सीफर्ट को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 ओवर में 52 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 8.3 ओवर में 5 विकेट पर 76 रन बनाए। जीत के लिए 68 गेंद पर 180 रन चाहिए।
IND vs NZ: 3 पारी 2 से भी कम का औसत, फाइनल में नहीं चलता सूर्यकुमार यादव का बल्ला
मार्क चैपमैन को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा
मार्क चैपमैन को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। टिम सीफर्ट 51 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 7.4 ओवर में 4 विकेट पर 70 रन बनाए। जीत के लिए 74 गेंद पर 186 रन चाहिए।
IND vs NZ LIVE: टिम सीफर्ट ने अर्धशतक जड़ा
टिम सीफर्ट ने अर्धशतक जड़ा। वरुण चक्रवर्ती के ओवर में 16 रन बने। न्यूजीलैंड ने 7.1 ओवर में 3 विकेट पर 69 रन बनाए। जीत के लिए 77 गेंद पर 187 रन चाहिए। टिम सीफर्ट 23 गेंद पर 50 और मार्क चैपमैन 3 रन बनाकर क्रीज पर।
अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेजा
अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। टिम सीफर्ट 31 रन बनाकर क्रीज पर। मार्क चैपमैन नए बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 47 रन बनाए। 90 गेंद पर 209 रन चाहिए।
IND vs NZ LIVE Match: रचिन रविंद्र को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा
रचिन रविंद्र को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 3.1 ओवर में 2 विकेट पर 32 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स नए बल्लेबाज हैं। टिम सीफर्ट 21 रन बनाकर क्रीज पर।
फिन एलन को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा
फिन एलन को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। रचिन रविंद्र नए बल्लेबाज हैं। टिम सीफर्ट 21 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 2.5 ओवर में 1 विकेट पर 32 रन बनाए।
IND vs NZ LIVE: हार्दिक पंड्या के ओवर में 21 रन बने
हार्दिक पंड्या के ओवर में 21 रन बने। फिन एलन 4 और टिम सीफर्ट 20 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 2 ओवर में बगैर विकेट के 25 रन बनाए। जीत के लिए 231 रन चाहिए।
न्यूजीलैंड ने पहले ओर में 4 रन बनाए। फिन एलन 3 रन बनाकर क्रीज पर। टिम सीफर्ट अबतक खाता नहीं खोल पाए हैं। शिवम दुबे ने फिन एलन का पांचवीं गेंद पर कैच छोड़ा।
