टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत के सामने न्यूजीलैंड की मजबूत चुनौती होगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने से एक कदम दूर है जबकि कीवी टीम पहली बार इस खिताब को जीतने के लिए बेकरार होगी।
सूर्यकुमार यादव की टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद आत्मविश्वास से सराबोर होगी तो वहीं न्यूजीलैंड ने भी सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हराया था। दोनों टीमों की बल्लेबाज व गेंदबाजी शानदार दिख रही है और टीम में स्टार खिलाड़ियों की कमी नहीं है। फाइनल मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है और इस मैच को आप किस तरह से लाइव देख सकते हैं इसके बारे में जानते हैं।
T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच यानी भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच कब और कहां खेला जाएगा?
T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल यानी भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा।
T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच यानी भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच किस समय शुरू होगा?
T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.00 बजे से होगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में टॉस कितने बजे होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में टॉस शाम 06:30 बजे होगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां की जाएगी?
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
भारत की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा।
न्यूजीलैंड की टीम
मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची।
ये खबरें भी पढ़ें
भारत-न्यूजीलैंड में कौन बनेगा चैंपियन, शोएब अख्तर ने की भविष्यवाणी और बताया कितना स्कोर होगा सेफ
