IND vs NZ 5th T20I Cricket Match Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच रविवार (1 नवंबर) को हेमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम 3-1 से सीरीज जीत चुकी है। पहले तीन मैच जीतने के बाद उसे चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने 87 रनों से हराया। इशान किशन दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर थे। वह चौथे मैच में वापस लौटे और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाली। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी को इस ‘डेड रबर’ मैच में मौका मिलता है या नहीं, खासकर तब जब संजू सैमसन विकेटकीपिंग न कर रहे हों।
अक्षर पटेल के खराब प्रदर्शन के बावजूद तेज गेंदबाजों से लैस टीम में अभी तक कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के लिए जगह नहीं बन पाई है। अर्शदीप सिंह की जगह पक्की है और उनके अलावा बाकी चारों तेज गेंदबाजों को भी काफी खेलने का मौका दिया गया है। टीम प्रबंधन भुवनेश्वर कुमार की ओर भी रुख कर सकता है, जिनकी लंबे समय बाद वापसी हुई और उन्होंने तीन मैचों में केवल एक विकेट लिए हैं। यहां भारत-न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की जानकारी दी गई है।
भारत-न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच कब है?
भारत-न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच शुक्रवार, 30 अक्टूबर को खेला जाएगा।
भारत-न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच कहां खेला जाएगा?
भारत-न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।
भारत-न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मैच का टॉस कब होगा?
भारत-न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे होगा।
भारत-न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवा मैच कब से खेला जाएगा?
भारत-न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे से खेला जाएगा।
भारत-न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मैच का लाइव कहां देख सकते हैं?
भारत-न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत-न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत-न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं।
न्यूजीलैंड से 5वें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड और भारत के बीच 5वां टी20 मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा। इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अभिषेक और नितीश कुमार रेड्डी को आराम दिया जा सकता है और इनकी जगह संभावना है कि वैभव और शिवम दुबे को मौका मिले। पूरी खबर पढ़ें।
