IND vs NZ 5th T20I: न्यूजीलैंड ने भारत को 5 मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मैच में 7 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम 3-2 से सीरीज जीती। हेमिल्टन के सेडन पार्क में रविवार (1 नवंबर) को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाए। इशान किशन और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली। एडम मिल्न ने 4 विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 195 रन बनाए। टिम सीफर्ट शतक से चूक गए। ग्लेन फिलिप्स ने भी अर्धशतक जड़ा।

Match Ended

India in New Zealand, 5 T20I Series, 2026

New Zealand 
195/3 (18.0)

vs

India  
191/8 (20.0)

Match Ended ( Day – 5th T20I )
New Zealand beat India by 7 wickets

भारत के लिए इशान किशन ने 32 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 23 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। नमन धीर ने 23 गेंद पर 33 और नितीश कुमार रेड्डी ने 17 गेंद पर 22 रन बनाए। तिलक वर्मा और भुवनेश्वर कुमार ने 6-6 रन बनाए। संजू सैमसन 4 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 1 रन बनाए। अर्शदीप सिंह 1 और प्रिंस यादव बगैर खाता खोले नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्न ने 4 विकेट लिए। नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर ने 2-2 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने 50 गेंद पर 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 93 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 38 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। डेरिल मिचेल 16 गेंद पर 4 छक्कों की मदद से 29 रन बनाए। फिल एलन 2 रन बनाकर आउट हुए। बेवन जैकब्स 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और नितीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट लिए। न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में ब्लेयर टिकनर क वापसी हुई। भारत की प्लेइंग 11 में वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार को मौका मिला। वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका नहीं मिला।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्न, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

भारत की प्लेइंग XI

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Live Updates
16:59 (IST) 1 Nov 2026

अभिषेक शर्मा नंबर 2, ग्लेन फिलिप्स रहे टॉप पर, श्रेयस भी लिस्ट में; भारत-न्यूजीलैंड T20I सीरीज के बाद टॉप-10 बैटर-बॉलर

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने में ग्लेन फिलिप्स कामयाब रहे और उन्होंने 5 मैचों में 341 रन बनाए जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा रहे जिन्होंने 5 मैचों में 197 रन बनाए। ...यहां पढ़ें
16:36 (IST) 1 Nov 2026

इशान किशन की टॉप-5 में एंंट्री, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड; T20I में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले शीर्ष पांच भारतीय

इशान किशन ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 5 छक्कों और 5 चौकों के साथ 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। ...अधिक जानकारी
16:07 (IST) 1 Nov 2026

भारत को न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया

भारत को न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 195 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 65 और बेवन जैकब्स 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत 3-2 से टी20 सीरीज जीता।

16:02 (IST) 1 Nov 2026

ग्लेन फिलिप्स का अर्धशतक

न्यूजीलैंड ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 185 रन बनाए। 18 गेंद पर 7 रन चाहिए। ग्लेन फिलिप्स 55 और बेवन जैकब्स 1 रन बनाकर क्रीज पर।

15:54 (IST) 1 Nov 2026

टिम सीफर्ट शतक से चूके

टिम सीफर्ट को नितीश कुमार रेड्डी ने बोल्ड किया। उन्होंने 50 गेंद पर 93 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 39 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 15.3 ओवर में 3 विकेट पर 168 रन बनाए। जीत के लिए 27 गेंद पर 24 रन चाहिए।

15:40 (IST) 1 Nov 2026

न्यूजीलैंड को जीत के लिए 42 गेंद पर 54 रन चाहिए

न्यूजीलैंड ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 138 रन बनाए। जीत के लिए 42 गेंद पर 54 रन चाहिए। ग्लेन फिलिप्स 23 और टिन सीफर्ट 79 रन बनाकर क्रीज पर। 27 गेंद पर 56 रन की साझेदारी हुई।

15:30 (IST) 1 Nov 2026

ग्लेन फिलिप्स-टिम सीफर्ट क्रीज पर

न्यूजीलैंड ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 109 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 83 रन चाहिए। ग्लेन फिलिप्स 8 और टिम सीफर्ट 65 रन बनाकर क्रीज पर। 15 गेंद पर 217 रन की साझेदारी हुई।

15:17 (IST) 1 Nov 2026

डेरिल मिचेल को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा

डेरिल मिचेल को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 गेंद पर 29 रन बनाए। टिम सीफर्ट 46 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 82 रन बनाए। जीत के लिए 69 गेंद पर 110 रन चाहिए।

15:13 (IST) 1 Nov 2026

इशान किशन बने नंबर 1, मोहम्मद रिजवान-अभिषेक भी लिस्ट में; T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बैटर

इशान किशन ने कीवी टीम के खिलाफ हैमिल्टन में 5वें मैच में 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 5 चौके भी लगाए। इशान का स्ट्राइक रेट इन मैचों में 190.62 का रहा था। इशान ने अपनी पारी में लगाए 5 चौकों की मदद से एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ...अधिक जानकारी
15:13 (IST) 1 Nov 2026

डेरिल मिचेल अर्धशतक के करीब

न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 81 रन बनाए। जीत के लिए 72 गेंद पर 111 रन चाहिए। डेरिल मिचेल 29 और टिम सीफर्ट 30 गेंद पर 45 रन बनाकर क्रीज पर।

15:04 (IST) 1 Nov 2026

सीफर्ट ने भुवनेश्वर के ओवर में 20 रन ठोके

न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 59 रन बनाए। जीत के लिए 84 गेंद पर 133 रन चाहिए। टिम सीफर्ट ने भुवनेश्वर कुमार के ओवर में20 रन ठोके। डेरिल मिचेल 14 और टिम सीफर्ट 25 गेंद पर 41 रन बनाकर क्रीज पर।

14:54 (IST) 1 Nov 2026

टिम सीफर्ट का कैच नमन धीर ने छोड़ा

न्यूजीलैंड ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 25 रन बनाए। जीत के लिए 167 रन चाहिए। अर्शदीप सिंह की गेंद पर टिम सीफर्ट का कैच नमन धीर ने छोड़ा। डेरिल मिचेल 1 रन बनाकर क्रीज पर।

14:41 (IST) 1 Nov 2026

फिन एलन को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा

फिन एलन को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। डेरिल मिचेल नए बल्लेबाज हैं। टिम सीफर्ट 6 रन बनाक क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 1.3 ओवर में 1 विकेट पर 10 रन बनाए। जीत के लिए 182 रन चाहिए।

14:37 (IST) 1 Nov 2026

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिन एलन और टिम सीफर्ट क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में 6 रन बने। जीत के लिए 186 रन चाहिए। टिम सीफर्ट 5 और फिन एलन 1 रन बनाकर क्रीज पर।

14:21 (IST) 1 Nov 2026

भारत की पारी

भारत के लिए इशान किशन ने 32 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 23 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। नमन धीर ने 23 गेंद पर 33 और नितीश कुमार रेड्डी ने 17 गेंद पर 22 रन बनाए। तिलक वर्मा और भुवनेश्वर कुमार ने 6-6 रन बनाए। संजू सैमसन 4 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 1 रन बनाए। अर्शदीप सिंह 1 और प्रिंस यादव बगैर खाता खोले नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्न ने 4 विकेट लिए। नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर ने 2-2 विकेट लिए।

14:18 (IST) 1 Nov 2026

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 192 का लक्ष्य

भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाए। अर्शदीप सिंह 1 और प्रिंस यादव बगैर खाता खोले नाबाद रहे। एडम मिल्न ने आखिरी ओवर में 7 रन दिए और 2 विकेट लिए।

14:16 (IST) 1 Nov 2026

भुवनेश्वर कुमार को एडम मिल्न ने पवेलियन भेजा

भुवनेश्वर कुमार को एडम मिल्न ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। प्रिंस यादव बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत ने 19.5 ओवर में 8 विकेट पर 190 रन बनाए।

14:13 (IST) 1 Nov 2026

नितीश कुमार रेड्डी आउट

नितीश कुमार रेड्डी को एडम मिल्न ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार 2 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 19.2 ओवर में 7 विकेट पर 185 रन बनाए।

14:09 (IST) 1 Nov 2026

नमन धीर को ब्लेयर टिकनर ने पवेलियन भेजा

नमन धीर को ब्लेयर टिकनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 33 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी 18 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 18.4 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए।

14:06 (IST) 1 Nov 2026

नमन धीर- नितीश कुमार रेड्डी क्रीज पर

भारत ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बनाए। नमन धीर 27 और नितीश कुमार रेड्डी 17 रन बनाकर क्रीज पर। 26 गेंद पर 39 रनों की साझेदारी हुई।

13:53 (IST) 1 Nov 2026

नमन धीर-नितीश कुमार रेड्डी क्रीज पर

भारत ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 144 रन बनाए। नमन धीर 11 और नितीश कुमार रेड्डी 3 रन बनाकर क्रीज पर। 11 रनों की साझेदारी हुई।

13:49 (IST) 1 Nov 2026

इशान किशन ने रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ बन गए नंबर-1 भारतीय, अभिषेक चूके

सूर्यकुमार यादव ने 2022 में भारत के लिए 32 टी20 मैच खेले थे और 1164 रन बनाए थे। इशान किशन के नाम 2026 में 37 टी20 मैचों में 1220 रन दर्ज हैं। अभिषेक शर्मा ने 2026 में 39 मैच की 39 पारियों में 1153 रन बनाए हैं। ...और पढ़ें
13:47 (IST) 1 Nov 2026

तिलक वर्मा को नाथन स्मिथ ने पवेलियन भेजा

तिलक वर्मा को नाथन स्मिथ ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 गेंद पर 6 रन बनाए। नमन धीर 5 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 13.4 ओवर में 5 विकेट पर 133 रन बनाए।

13:36 (IST) 1 Nov 2026

श्रेयस अय्यर अर्धशतक जड़कर आउट

श्रेयस अय्यर को नाथन स्मिथ ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 गेंद पर 50 रन बनाए। तिलक वर्मा 2 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 11.3 ओवर में 4 विकेट पर 123 रन बनाए।

13:29 (IST) 1 Nov 2026

इशान किशन को ब्लेयर टिकनर ने पवेलियन भेजा

इशान किशन को ब्लेयर टिकनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 32 गेंद पर 61 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 18 गेंद पर 42 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 10.2 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन बनाए। तिलक वर्मा नए बल्लेबाज हैं।

13:23 (IST) 1 Nov 2026

श्रेयस अय्यर अर्धशतक के करीब

भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 111 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 41 और इशान किशन 61 रन बनाकर क्रीज पर। 41 गेंद पर 92 रनों की साझेदारी हुई।

13:15 (IST) 1 Nov 2026

इशान किशन अर्धशतक के करीब

भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 72 रन बनाए। इशान किशन 41 और श्रेयस अय्यर 23 रन बनाकर क्रीज पर। 29 गेंद पर 53 रनों की साझेदारी हुई।

13:02 (IST) 1 Nov 2026

पावरप्ले में 50 रन बने

भारत ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 50 रन बनाए। इशान किशन 30 और श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर क्रीज पर। 17 गेंद पर 31 रनों की साझेदारी हुई।

12:50 (IST) 1 Nov 2026
हेमिल्टन में बारिश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच हेमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। हेमिल्टन से खबर है कि हल्की बूंदाबांदी हो रही है। हालांकि, मैच जारी है।

12:48 (IST) 1 Nov 2026

एडम मिल्न ने न्यूजीलैंड को दूसरी सफलता दिलाई

एडम मिल्न ने न्यूजीलैंड को दूसरी सफलता दिलाई। वह 10 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुए। इशान किशन 7 गेंद पर 13 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 3.1 ओवर में 2 विकेट पर 19 रन बनाए।