टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में ग्रुप ए का आखिरी मैच भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया अजेय रहते हुए सुपर 8 में उतरना चाहेगी। वहीं नीदरलैंड्स की टीम दिल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले अपनी गलतियों को सुधारने का मौका होगा।
भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए, फिर नामीबिया और पिछले मैच में पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में जगह पक्की की थी। वहीं नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को डराया जरूर था और उसके बाद नामीबिया को मात भी दी थी। हालांकि, उसके बाद यूएसए से टीम को हार झेलनी पड़ी थी। अब नीदरलैंड्स अपना आखिरी मैच खेलने भारत के खिलाफ उतरेगी। नीदरलैंड्स के लिए अब सुपर 8 की राह इस मैच को अगर जीतती है तब भी मुश्किल होगी।
T20 World Cup 2026, IND vs NED Match LIVE Streaming Details In Hindi
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच कहां खेला जाएगा?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच मैच बुधवार 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच किस समय शुरू होगा?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच के लिए शाम 6:30 बजे टॉस होना है।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
ये हैं दोनों टीमों के स्क्वाड
भारत: इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज।
नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), ज़ैक लायन कैशेट, रोएलोफ वैन डर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रॉस, साकिब जुल्फिकार, पॉल वैन मीकरन, टिम वैन डेर गुगटेन।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
India
193/6 (20.0)
Netherlands
176/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 36 )
India beat Netherlands by 17 runs
यह भी पढ़ें- PAK vs NAM: कोलंबो में बारिश का साया; अगर रद्द हुआ मैच, तो क्या पाकिस्तान को मिलेगी सुपर 8 में एंट्री
यह भी पढ़ें- अर्शदीप इन, बुमराह को नहीं मिलेगा आराम, कोच ने दिया हिंट; भारत-नीदरलैंड्स मैच की संभावित प्लेइंग 11
यह भी पढ़ें- भारत बनाम नीदरलैंड्स, अहमदाबाद में हो सकती है रनों की बारिश; जानें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
