टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मैच में भारत ने नीदरलैंड्स के 17 रनों से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 6 विकेट पर 193 रन बनाए। नीदरलैंड्स ने 7 विकेट पर 176 रन बनाए। ग्रुप-ए में भारत 4 में से 4 मैच जीतकर शीर्ष पर रहा। पाकिस्तान 4 में 3 मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी।
भारत का टॉप ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। अभिषेक शर्मा लगातार तीसरी पारी में खाता नहीं खोल पाए। शिवम दुबे ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। नीदरलैंड्स के लिए बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
भारत के लिए शिवम दुबे ने 31 गेंद पर 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद पर 34 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 27 गेंद पर 31 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 21 गेंद पर 30 रन बनाए। इशान किशन ने 7 गेंद पर 18 रन बनाए। रिंकू सिंह 6 रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड्स के लिए लोगन वैन बीक ने 3 विकेट लिए। आर्यन दत्त ने 2 और काइल क्लेन ने 1 विकेट लिए।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
India
193/6 (20.0)
Netherlands
176/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 36 )
India beat Netherlands by 17 runs
नीदरलैंड्स के लिए बास डी लीडे ने 33, जैक लायन-कैशेट ने 26, नोआ क्रोस ने नाबाद 25, माइकल लेविट ने 24 और कोलिन एकरमैन ने 23, मैक्स ओ’डॉड ने 20 रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स ने 15, लोगन वैन बीक ने नाबाद 4 रन बनाए। आर्यन दत्त खाता नहीं खोल पाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए। शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिए। भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुआ कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला। अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला। नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ।
नीदरलैंड्स की पारी
नीदरलैंड्स के लिए बास डी लीडे ने 33, जैक लायन-कैशेट ने 26, नोआ क्रोस ने नाबाद 25, माइकल लेविट ने 24 और कोलिन एकरमैन ने 23, मैक्स ओ'डॉड ने 20 रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स ने 15, लोगन वैन बीक ने नाबाद 4 रन बनाए। आर्यन दत्त खाता नहीं खोल पाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए। शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिए।
भारत ने नीदरलैंड्स के 17 रनों से हराया
भारत ने नीदरलैंड्स के 17 रनों से हराया। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रही। नीदरलैंड्स ने 7 विकेट पर 176 रन बनाए। लोगन बैन बीक 4 और नोह कोर्स 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
स्कॉट एडवर्ड्स को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा
स्कॉट एडवर्ड्स को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। जैक लायन-कैशेट ने 5 रन बनाए। नीदरलैंड्स ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 125 रन बनाए। जीत के लिए 24 गेंद पर 69 रन चाहिए।
बास डी लीडे को शिवम दुबे ने पवेलियन भेजा
बास डी लीडे को शिवम दुबे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 33 रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स 7 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन बनाए। जीत के लिए 6 ओवर में 82 रन चाहिए।
IND vs NED: शिवम दुबे ने खेली करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, केवल छक्के-चौकों से ठोक दिए 52 रन
वरुण चक्रवर्ती ने दो गेंद पर दो विकेट झटके
कोलिन एकरमैन को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर 23 रन बनाए। आर्यन दत्त भी पवेलियन लौटे। बास डी लीडे 22 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 12.1 ओवर में 4 विकेट पर 94 रन बनाए।
कोलिन एकरमैन- बास डी लीडे क्रीज पर
नीदरलैंड्स ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 82 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 112 रन चाहिए। कोलिन एकरमैन 17 और बास डी लीडे 17 रन बनाकर क्रीज पर। 19 गेंद पर 31 रन की साझेदारी हुई।
माइकल लेविट को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा
माइकल लेविट को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा। बास डी लीडे 4 और कोलिन एकरमैन क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन बनाए। जीत के लिए 72 गेंद पर 142 रन चाहिए।
मैक्स ओ'डॉड को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा
मैक्स ओ'डॉड को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। नीदरलैंड्स ने 5.4ओवर में 1 विकेट पर 35 रन बनाए। जीत के लिए 86 गेंद पर 159 रन चाहिए। माइकल लेविट 13 रन बनाकर क्रीज पर।
माइकल लेविट-मैक्स ओ'डॉड क्रीज पर
नीदरलैंड्स ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 22 रन बनाए। जीत के लिए 172 रन चाहिए। माइकल लेविट 11 और मैक्स ओ'डॉड 9 रन बनाकर क्रीज पर।
नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी शुरू
नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉड क्रीज पर। अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। लेविट ने चौके से खाता खोला। नीदरलैंड्स ने पहले ओवर में बगैर विकेट के 6 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 188 रन चाहिए।
भारत की पारी
भारत के लिए शिवम दुबे ने 31 गेंद पर 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद पर 34 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 27 गेंद पर 31 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 21 गेंद पर 30 रन बनाए। इशान किशन ने 7 गेंद पर 18 रन बनाए। रिंकू सिंह 6 रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड्स के लिए लोगन वैन बीक ने 3 विकेट लिए। आर्यन दत्त ने 2 और काइल क्लेन ने 1 विकेट लिए।
भारत ने नीदरलैंड्स को दिया 194 का लक्ष्य
शिवम दुबे आखिरी ओवर में 31 गेंद पर 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या को आखिरी गेंद पर लोगन वैनी बीक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 गेंद पर 30 रन बनाए। रिंकू सिंह 6 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 6 विकेट पर 193 रन बनाए।
शिवम दुबे का तूफानी पचासा
भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 153 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 15 और शिवम दुबे 25 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उन्होंने 5 छक्के औऱ 2 चौके लगाए।
हार्दिक पंड्या-शिवम दुबे क्रीज पर
भारत ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 5 और शिवम दुबे 26 रन बनाकर क्रीज पर।
सूर्यकुमार यादव को काइल क्लेन ने पवेलियन भेजा
सूर्यकुमार यादव को काइल क्लेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 34 रन बनाए। शिवम दुबे 23 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 13.3 ओवर में 4 विकेट पर 110 रन बनाए।
शिवम दुबे-सूर्यकुमार यादव क्रीज पर
भारत ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 89 रन बनाए। शिवम दुबे 11 गेंद पर 6 और सूर्यकुमार यादव 24 गेंद पर 31 रन बनाकर क्रीज पर।
तिलक वर्मा को लोगन वैन बीक को तिलक वर्मा ने पवेलियन भेजा
तिलक वर्मा को लोगन वैन बीक को तिलक वर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 गेंद पर 31 रन बनाए। भारत ने 9.1 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन बनाए। शिवम दुबे नए बल्लेबाज हैं।
अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में 0 की हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय, T20I में वाशिंगटन सुंदर भी शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा
टी20 वर्ल्ड कप: सुपर-8 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, मथीशा पथिराना टूर्नामेंट से बाहर
तिलक-सूर्यकुमार क्रीज पर
भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन बनाए। तिलक वर्मा 29 और सूर्यकुमार यादव 13 रन बनाकर क्रीज पर।
इशान किशन आउट
इशान किशन को आर्यन दत्त ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 गेंद पर 18 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव नए बल्लेबाज हैं। भारत ने 4.3 ओवर में 2 विकेट पर 40 रन बनाए। तिलक वर्मा 21 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने तीन ओवर में बनाए 23 रन
तीन ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 23 रन है। इशान किशन के तीन गेंद में सात रन हैं। तिलक वर्मा के 12 गेंद में 16 रन हैं।
तिलक वर्मा ने खोला भारत का खाता
अभिषेक शर्मा की जगह तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। आर्यन दत्त की चौथी गेंद पर वह खाता नहीं खोल पाए। पांचवी गेंद पर भी नहीं खोल पाए। आखिरी गेंद पर दौड़ कर तीन रन लिए और अपना तथा भारत का खाता खोला। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर: 3-1
अभिषेक फिर नहीं खोल पाए खाता
अभिषेक शर्मा और इशान किशन क्रीज पर हैं। अभिषेक शर्मा स्ट्राइक पर हैं। आर्यन दत्त ने अटैक की शुरुआत की। अभिषेक शर्मा उनकी तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। वह टी20 विश्व कप 2026 में अब तक अपना खाता नहीं खोल पाए।
राष्ट्रगान का समय
ग्राउंड अभी भरा नहीं है। हम उम्मीद भी नहीं कर सकते कि यह पूरा होगा, क्योंकि यह वीकडे है और यह कोई खास गेम नहीं है, लेकिन फिर भी अच्छी भीड़ होगी। मैच ऑफिशियल्स के बाद दोनों टीमें बीच में आ चुकी हैं। अब राष्ट्रगान का समय है। पहले नीदरलैंड्स और फिर भारत का राष्ट्रगान होगा।
क्या आज मिलेगा नया मैन ऑफ द मैच
टॉस जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं। यह अच्छी पिच लग रही है, हमने कल रात यहां प्रैक्टिस की थी, थोड़ी ओस थी, तो उम्मीद है कि हम बोर्ड पर रन बनाएंगे और इसे डिफेंड करने की कोशिश करेंगे क्योंकि हम 2 या 3 दिन बाद इसी तरह की पिच पर गेम खेलने जा रहे हैं, तो क्यों न बॉलर्स पर थोड़ा प्रेशर डाला जाए। (चीजें कैसी रहीं, इससे खुश हैं?) बिल्कुल, मेरा मतलब है, कैंप में मूड बहुत अच्छा है। लड़के बहुत अच्छा खेल रहे हैं, और जिस तरह का क्रिकेट मैं उनसे खेलना चाहता हूं, मुझे लगता है कि वे उस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। (हर गेम में नया परफॉर्मर) हर गेम में कोई न कोई हाथ बढ़ाता है, मुकाबला जीतता है, तो यह देखना अच्छा है। उम्मीद है आज रात कोई नया मैन ऑफ द मैच होगा और फिर हम सुपर 8 में जाएंगे। हमारे पास दो बदलाव हैं। कुलदीप की जगह अर्शदीप आए हैं। अक्षर आराम कर रहे हैं और वाशिंगटन आए हैं।
नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11
माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, रिलोफ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोस।
भारत की प्लेइंग 11
इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
भारत ने बल्लेबाजी का फैसला किया
भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुआ कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला। अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला।
