India vs Namibia: भारत ने इशान किशन और हार्दिक पंड्या की तेज अर्धशतकीय पारी साथ ही वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या की शानदार गेंदबाजी के दम पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना दूसरा लीग मैच नामीबिया के खिलाफ 93 रन से जीत लिया। हार्दिक पंड्या को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए (52 रन, 3 विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत और नामीबिया के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर खेला गया। इस मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। नामीबिया को जीत के लिए 210 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 18.2 ओवर में 116 के स्कोर पर सिमट गई। टी20 वर्ल्ड कप में ये भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत (रन के लिहाज से) रही।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
India
209/9 (20.0)
Namibia
116 (18.2)
Match Ended ( Day – Match 18 )
India beat Namibia by 93 runs
IND vs NAM Live Streaming: Watch Here
भारत की पारी, इशान-हार्दिक के अर्धशतक
संजू सैमसन 22 रन बनाकर आउट हुए जबकि इशान ने 61 रन की शानदार पारी खेली। तिलक वर्मा 25 रन के स्कोर पर जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पंड्या ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 52 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे 23 रन पर रन आउट हो गए जबकि अक्षर पटेल गोल्डन डक पर आउट हुए। रिंकू सिंह एक रन बनाकर आउट हुए। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 4 विकेट झटके।
नामीबिया की पारी
लोरेन स्टीनकैंप 29 रन पर आउट हुए जबकि जान फ्रिलिंक 22 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। जेजे स्मिट डक पर आउट हुए जबकि मालन क्रूगर ने 5 रन की पारी खेली। बुमराह ने रूबेन ट्रम्पेलमैन को 6 रन पर बोल्ड कर दिया। बर्नार्ड शोल्ट्ज को हार्दिक ने 4 रन पर कैच आउट करवा दिया। बेन शिकोंगो भी हार्दिक का शिकार बने और वो डक पर आउट हुए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने 2-2 जबकि अर्शदीप, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक सफलता हासिल की।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए इरफान ने किया भारतीय प्लेइंग 11 का चयन, इस एक बदलाव के पक्ष में दिखे
IND vs NAM Live cricket Score: भारत की सबसे बड़ी जीत
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में ये भारत की रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत साबित हुई। इससे पहले भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में साल 2012 में इंग्लैंड को 90 रन से हराया था। हार्दिक पंड्या को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
IND vs NAM Live cricket Score: भारत ने 93 रन से जीता मैच
भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया और इस वर्ल्ड कप में ये भारत की लगातार दूसरी जीत रही। भारत के लिए वरुण ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि इशान ने 61 रन की सबसे बड़ी पारी खेली।
IND vs NAM Live cricket Score: हार्दिक ने 2 गेंदों पर लिए 2 विकेट
हार्दिक पंड्या ने पारी के 18वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो विकेट लिए। 18 ओवर में इस टीम ने 9 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 12 गेंदों पर 94 रन बनाने हैं।
बुमराह को पहली सफलता रूबेन ट्रम्पेलमैन के रूप में मिली और भारत को 7वां विकेट प्राप्त हुआ। नामीबिया ने 17 ओवर में 7 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंदों पर 95 रन बनाने हैं जो नामुमिक दिख रहा है।
IND vs NAM Live cricket Score: 15 ओवर में बने 105 रन
नामीबिया जीत के लिए संघर्ष कर रही है। भारतीय गेंदबाजी दिल्ली में शानदार हो रही है और विरोधी टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं।
IND vs NAM: इशान किशन ने 254 की स्ट्राइक रेट से रन ठोका, कप्तान सूर्यकुमार का रिकॉर्ड टूटा; युवराज अब भी नंबर 1
अक्षर पटेल ने मालन क्रूगर को 5 रन पर कैच आउट करवा दिया। नामीबिया को जीत के लिए अब 42 गेंदों पर 114 रन बनाने हैं। अक्षर ने 3 ओवर में 20 रन देकर अब तक 2 विकेट लिए हैं।
अक्षर पटेल ने 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान गेरहार्ड इरास्मस को 18 रन पर कैच आउट करवा दिया। नामीबिया ने 5वां विकेट गंवा दिया। 11 ओवर के बाद 5 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। भारत का शिकंजा मैच में मजबूत है।
वरुण ने जान निकोल लोफ्टी-ईटन को 13 रन पर अक्षर के हाथों कैच आउट करवा दिया। उन्होंने इसी ओवर की चौथी गेंद पर जेजे स्मिट को डक पर आउट करवा दिया। ये इस मैच में वरुण का तीसरा विकेट रहा। नामीबिया ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं।
वरुण ने अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर लोरेन स्टीनकैंप को बोल्ड कर दिया जो 29 रन बनाकर खेल रहे थे। नामीबिया ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं।
IND vs NAM Live cricket Score: 6 ओवर में बने 57 रन
नामीबिया ने पावरप्ले के दौरान अच्छा खेल दिखाया। 6 ओवर के बाद एक विकेट पर 57 रन बन चुके हैं। अब यहां से जीत के लिए विरोधी टीम को 84 गेंदों पर 153 रन बनाने हैं।
IND vs NAM Live cricket Score: अर्शदीप ने भारत को दिलाई पहली सफलता
अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सलफता दिलाई और ओपनर जान फ्रिलिंक 22 रन बनाकर आउट हो गए। नामीबिया ने 4 ओवर में एक विकेट पर 34 रन बना लिए हैं।
IND vs NAM Live cricket Score: हार्दिक पंड्या ने पहला ओवर फेंका
हार्दिक पंड्या ने पहला ओवर फेंका और इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने। नामीबिया ने धीमी शुरुआत की और पहले ओवर में कोई विकेट नहीं गिरा।
IND vs NAM Live cricket Score: भारत ने बनाए 209 रन
भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। नामीबिया को जीत के लिए अब 210 रन बनाने हैं। भारत के लिए इशान किशन और हार्दिक पंड्या ने अर्धशतक लगाया।
IND vs NAM Live cricket Score: रिंकू सिंह एक रन बनाकर आउट
रिंकू सिंह एक रन के स्कोर पर आउट हो गए। उनका कैच बाउंड्री पर लपका गया। भारत के बल्लेबाजों का फिर से वही हार नामीबिया के खिलाफ भी हुआ। अर्शदीप सिंह क्रीज पर आ चुके हैं।
हार्दिक ने 28 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली और आउट हो गए जबकि शिवन दुबे 23 रन पर रन आउट हो गए। 19 ओवर में 7 विकेट पर 206 रन बन चुके हैं। अक्षर भी इसी ओवर में गोल्डन डक पर आउट हुए।
इशान किशन ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड; सबसे तेज फिफ्टी के मामले में युवराज की बराबरी, अभिषेक-रोहित की लिस्ट में एंट्री
IND vs NAM Live cricket Score: हार्दिक ने लगाया एक छक्का 2 चौके
हार्दिक पंड्या ने 16वें ओवर में एक छक्का और 2 चौके लगाए। भारत ने 16 ओवरके बाद 4 विकेट पर 184 रन बनाए हैं। उनका साथ शिवम दुबे निभा रहे हैं।
IND vs NAM Live cricket Score: 15वें ओवर में बने 24 रन
हार्दिक और दुबे की ताबड़तोड़ बैटिंग देखने को मिली और 15वें ओवर में कुल 24 रन बने। भारत ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 168 रन बना लिए हैं।
IND vs NAM: इशान ने 20 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, T20WC में बतौर विकेटकीपर भारत के लिए बनाया सबसे बड़ा स्कोर
IND vs NAM Live cricket Score: तिलक वर्मा 24 रन बनाकर आउट
तिलक वर्मा 24 रन बनाकर आउट हुए। भारत का चौथा विकेट गिरा। भारत ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन बना लिए हैं।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार का बल्ला दिल्ली में नहीं चला और वो 13 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं।
IND vs NAM Live cricket Score: 9 ओवर में बने 110 रन
भारत ने पहले 9 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। इशान और संजू आउट हो चुके हैं।
सूर्यकुमार यादव के बयान ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, पाकिस्तान के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्पेंस
IND vs NAM Live cricket Score: इशान किशन आउट हुए
इशान किशन ने 24 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और आउट हो गए। भारत का दूसरा विकेट गिर चुका है। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं।
IND vs NAM Live cricket Score: भारत का स्कोर 100 के पार
भारत ने 7 ओवर में एक विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। इशान शानदार बैटिंग कर रहे हैं। वो 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।
इशान किशन ने 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। छठे ओवर में 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगाए और उनके बल्ले से इस ओवर में कुल 28 रन बने। भारत ने 6 ओवर में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं।
IND vs NAM Live cricket Score: भारत का स्कोर 50 के पार
भारतीय टीम ने 5 ओवर में एक विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। तिलक और इशान खुलकर बैटिंग कर रहे हैं। 5वें ओवर में भारत की तरफ से 3 चौके लगे।
IND vs NAM Live cricket Score: 4 ओवर में भारत ने बनाए 43 रन
संजू जल्दी आउट हो गए, लेकिन भारतीय टीम के बैटिंग अप्रोच में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। तिलक और इशान तेज गति से रन बना रहे हैं। 4 ओवर में एक विकेट पर 43 रन बन गए हैं।
IND vs NAM Live cricket Score: भारत ने 3 ओवर में बनाए 35 रन
भारत ने पहले 3 ओवर में 35 रन बनाए हैं। तिलक और इशान क्रीज पर मौजूद हैं। भारत बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है।
