भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में जहां पहली बार तीन खिलाड़ियों (वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे) का चयन हुआ है। वहीं आयरलैंड की टीम में भी एक ऐसा खिलाड़ी है जो भारत के राज्य राजस्थान (टोंक) में जन्मा और अब उसे भारत के खिलाफ ही डेब्यू का इंतजार है। उस खिलाड़ी का नाम है जय मूंद्रा।

28 वर्षीय जय 2021 में स्टूडेंट वीजा पर भारत से आयरलैंड गए थे। उन्होंने वहां M Tech की डिग्री भी ली। आयरलैंड में रहने के दौरान उन्होंने लगातार क्रिकेटर भी वहां खेला। 2025 में जय को आयरलैंड की नागरिकता मिल गई। अब उन्हें पहली बार आयरलैंड की नेशनल क्रिकेट टीम में चुना गया है। जय बाएं हाथ के मीडियम पेसर और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। अब उन्हें भारत के खिलाफ ही इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार है।

परिवार ने जताई खुशी

जय मूंद्रा के परिवार ने भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज से पहले खुशी जताई है। एएनआई से बात करते हुए जय की छोटी बहन मानसी ने कहा,”मैं बहुत खुश हूं कि मेरे भाई का सपना पूरा हो गया है। वह बचपन से क्रिकेट खेल रहे हैं। मैंने भाई से बात की थी और हम सब बहुत खुश हैं।”

जय की मां विद्या मूंद्रा ने कहा,”हर कोई बहुत खुश है। उसके बचपन का सपना पूरा हुआ है। यह स्पेशल फीलिंग है। वह वहां पढ़ रहा था और फिर वहीं जॉब करने लगा, लेकिन क्रिकेट से उसका ध्यान कभी नहीं हटा। अब उसे कठिन परिश्रम का फल मिला और चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।” जय का पूरा परिवार राजस्थान के टोंक में रहता है।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

आयरलैंड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।

संजू-अभिषेक ओपनर, वैभव Out, इशान नंबर 3; पहले T20I के लिए हर्षा भोगले ने बताई संभावित प्लेइंग 11

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को होगा। इस मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं, यह बहुत बड़ा सवाल है। हर्षा भोगले ने अपनी संभावित प्लेइंग 11 बताई और वैभव को अभी इंतजार करने के लिए कहा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर